सारे आरोप बेबुनियाद है, यदि आरडब्ल्यूए को कोई आपत्ती है तो आमने सामने बैठ कर बात करे

Eros Times: नोएडा उत्तर प्रदेश की शान कहा जाता है, ऐसा माना जाता है कि नोएडा शहर हर प्रकार की सुख सुविधाओं से संपन्न शहर है। नोएडा में अन्य प्रकार की तमाम सुविधाओं के साथ खास मनोरंजन व सामूहिक खानपान के लिए अनेक क्लब भी हैं। नोएडा गोल्फ कोर्स से लेकर आर्मी, नेवी, क्लब 27 जैसे कई क्लब नोएडा में स्थापित है। इन​ दिनों नोएडा शहर का एक प्रसिद्ध क्लब 26 वाद विवाद एवं राजनीति का अखाड़ा बनता जा रहा है।

बताते चलें कि क्लब 26 का नाम सेक्टर 26 के नाम पर रखा गया था। इस क्लब की स्थापना सेक्टर 26 के कुछ लोगों के साथ मिलकर रजनीगंधा उद्योग समूह के संस्थापक सदस्य स्व. सत्यनारायण गुप्ता ने कराई थी। वर्ष 1995-96 से यह क्लब लगातार नोएडा के नागरिकों के आकर्षण का केंद्र रहा है।

दरअसल नोएडा के सेक्टर 26 स्थित क्लब-26 में जल्दी ही नई कार्यकारिणी के आम चुनाव होने वाले हैं। इसी दौरान नोएडा के सेक्टर – 26 की रेजीडेंट वेलफेयर सोसायटी की आरडब्ल्यूए कमेटी के बीच विवाद है। इसी विवाद को लेकर आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष गोविंद शर्मा ने क्लब की कमेटी पर अनियमितता के कई गंभीर आरोप जड़े हैं। इन आरोपों के बाद क्लब 26 वाद विवाद का केंद्र बन गया है।

वही क्लब 26 के अध्यक्ष आर. के. खोसला व पदाधिकारियों ने आरडब्ल्यूए के सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है और कहा है कि सारे आरोप बेबुनियाद है, यदि आरडब्ल्यूए को कोई आपत्ती है तो आमने सामने बैठ कर बात करें, हम वार्ता करने और समाधान के लिए तैयार हैं।

अध्यक्ष आर. के. खोसला ने साफ कहा कि क्लब की कार्यकारिणी के चुनाव नजदीक है। इसी कारण कुछ लोग बिना वजह का विवाद खड़ा कर रहे हैं। सच तो यह है कि नोएडा शहर के सभी नागरिक व क्लब के सदस्य क्लब 26 की प्रगति को अपनी आंखों से देख रहे हैं। 
इस अवसर पर अशोक श्रीवास्तव, सुनील पुरी, मनोज केसरी एवं संजय गुप्ता के साथ-साथ क्लब के अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

  • admin

    Related Posts

    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 में पहुंचे मनोज तिवारी, अत्याधुनिक म्यूजिक और एवी टेक्नोलॉजी की जमकर सराहना

    नई दिल्ली। भारत मंडपम, प्रगति मैदान में आयोजित इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के दूसरे दिन उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सांसद और लोकप्रिय भोजपुरी कलाकार मनोज तिवारी ने एक्सपो का दौरा किया। उनके…

    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन उमड़ा उत्साह, 10 हजार से अधिक विजिटर्स ने देखी अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी

    नई दिल्ली। भारत मंडपम, प्रगति मैदान में बुधवार से शुरू हुए इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। एक्सपो के पहले ही दिन 10 हजार से…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 में पहुंचे मनोज तिवारी, अत्याधुनिक म्यूजिक और एवी टेक्नोलॉजी की जमकर सराहना

    • By admin
    • August 20, 2026
    • 14 views
    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 में पहुंचे मनोज तिवारी, अत्याधुनिक म्यूजिक और एवी टेक्नोलॉजी की जमकर सराहना

    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन उमड़ा उत्साह, 10 हजार से अधिक विजिटर्स ने देखी अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी

    • By admin
    • August 19, 2026
    • 12 views
    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन उमड़ा उत्साह, 10 हजार से अधिक विजिटर्स ने देखी अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी

    अमरॉन बैटरीज़ ने संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में किया 3-दिवसीय स्वास्थ्य एवं जागरूकता अभियान

    • By admin
    • August 19, 2026
    • 28 views
    अमरॉन बैटरीज़ ने संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में किया 3-दिवसीय स्वास्थ्य एवं जागरूकता अभियान

    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    • By admin
    • August 17, 2026
    • 9 views
    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 14 views
    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 39 views
    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’