आतिशी ने राहत और बचाव को लेकर विभाग की तैयारियों का जायजा लिया

यमुना के बढ़ते जलस्तर को देख अरविन्द केजरीवाल के निर्देश पर राजस्व मंत्री आतिशी ने मोटर बोट से यमुना के विभिन्न हिस्सों में मुआयना किया

हथिनिकुंड बैराज से लाखों क्यूसेक छोड़े जा रहे पानी और लगातार होती बरसात से कल दोपहर तक खतरे के निशान पर पहुँचेगी यमुना

राहत और बचाव कार्यों के लिए यमुना में 50 से अधिक मोटर बोट की गई है तैनात, गोताखोर और मेडिकल टीमें भी तैयार

यमुना के निचले इलाकों में से लोगों को निकालने के लिए मुनादी की जा रही है, खादर इलाकों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजना शुरू कर दिया गया है

राजस्व विभाग ने यमुना के निचले इलाकों में रहने वाले 1-1 व्यक्ति को चिन्हित कर रखा है,किसी भी आपातकालीन स्थिति में सभी को सुरक्षित स्थानों पर भेजने के लिए पूरी तरह से तैयार

जिलाधिकारियों को निर्देश- सभी टीमें अलर्ट पर रहे, जरुरत पड़ने पर अतिरिक्त टीमें तैनात की जाए, लोगों की सुरक्षा के लिए हर पुख्ता कदम उठाए जाए

Eros Times: यमुना के बढ़ते जलस्तर के मद्देनजर केजरीवाल सरकार ने राहत और बचाव कार्यों के लिए युद्धस्तर पर तैयारियां शुरू कर दी है| इस दिशा में अरविन्द केजरीवाल के निर्देश पर राजस्व मंत्री आतिशी ने सोमवार सुबह अधिकारीयों के साथ मोटर बोट पर यमुना के विभिन्न हिस्सों में जाकर मुआयना किया|  साथ ही किसी भी आपातकालीन स्थिति के लिए विभागों के राहत और बचाव संबंधी तैयारियों का भी निरीक्षण किया| 

इस मौके पर राजस्व मंत्री ने मीडिया से साझा करते हुए कहा कि, पूरे उत्तरी भारत में हो रही भारी बरसात के कारण यमुना में तेजी से पानी बढ़ता जा रहा है| साथ ही हथिनिकुंड बैराज से भी लगातार पानी छोड़ा जा रहा है| उन्होंने साझा किया कि, कल हथिनिकुंड बैराज से 45,000 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा था जो रात होते-होते 3 लाख क्यूसेक तक पहुँच गया है| ऐसे में बहुत जल्द दिल्ली में यमुना का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर सकता है| 

राजस्व मंत्री आतिशी ने कहा कि, ऐसे में राजस्व विभाग सहित सभी संबंधित विभागों ने कमर कस ली है और युद्धस्तर पर काम कर रही है| राहत और बचाव कार्यों के लिए यमुना में 50 से अधिक मोटर बोट तैनात की गई है, जिसपर बचाव संबंधित सभी जरुरी उपकरण मौजूद है| साथ ही गोताखोर और मेडिकल टीमें भी तैयार है|  

पल्ला से लेकर जैतपुर तक यमुना के खादर इलाकों में लगातार पैनी नजर बनाकर रखी गई है|  विभाग द्वारा यमुना के निचले इलाकों में से लोगों को निकालने के लिए मुनादी की जा रही है| खादर इलाकों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजना शुरू कर दिया गया है| उन्होंने साझा किया कि, यमुना के निचले इलाकों में लगभग 40,000 लोग रहते है| राजस्व विभाग ने इन सभी लोगों को और उनके स्थानों को मार्क कर दिया है और किसी भी खतरे की स्थिति को भांपते ही इन्हें सुरक्षित स्थानों पर भेज दिया जायेगा| इसका पूरा प्लान तैयार कर लिया गया है कि किन लोगों को किस स्थान पर भेजा जायेगा| और जिन लोगों को निचले इलाकों से सुरक्षित इलाकों में लाया जायेगा और वहां उनके रहने के लिए सभी पुख्ता इंतजाम किया जा रहा है| 

राजस्व मंत्री आतिशी ने कहा कि, पूरे उत्तर भारत में लगातार बरसात हो रही है, इससे यमुना का जलस्तर और बढ़ सकता है जो चिंता का विषय है| इसे देखते हुए  मुख्यमंत्री ने सभी विभागों की आपातकालीन बैठक बुलाई है| जहाँ वे विभागों की तैयारियों की जांच करेंगे| 

बता दे कि आज सुबह राजस्व मंत्री आतिशी ने विभाग के मोटर बोट से यमुना के विभिन्न हिस्सों में जाकर विभाग की तैयारियों का जायजा लिया| बोट्स और उसपर बचाव कार्यों के लिए मौजूद उपकरणों की जांच की| साथ ही जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि, सभी टीमें अलर्ट पर रहे और जरुरत पड़ने पर अतिरिक्त टीमें तैनात की जाए और यमुना के निचले इलाकों में रहने वाले सभी लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए|

  • admin

    Related Posts

    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 में पहुंचे मनोज तिवारी, अत्याधुनिक म्यूजिक और एवी टेक्नोलॉजी की जमकर सराहना

    नई दिल्ली। भारत मंडपम, प्रगति मैदान में आयोजित इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के दूसरे दिन उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सांसद और लोकप्रिय भोजपुरी कलाकार मनोज तिवारी ने एक्सपो का दौरा किया। उनके…

    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन उमड़ा उत्साह, 10 हजार से अधिक विजिटर्स ने देखी अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी

    नई दिल्ली। भारत मंडपम, प्रगति मैदान में बुधवार से शुरू हुए इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। एक्सपो के पहले ही दिन 10 हजार से…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 में पहुंचे मनोज तिवारी, अत्याधुनिक म्यूजिक और एवी टेक्नोलॉजी की जमकर सराहना

    • By admin
    • August 20, 2026
    • 14 views
    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 में पहुंचे मनोज तिवारी, अत्याधुनिक म्यूजिक और एवी टेक्नोलॉजी की जमकर सराहना

    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन उमड़ा उत्साह, 10 हजार से अधिक विजिटर्स ने देखी अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी

    • By admin
    • August 19, 2026
    • 12 views
    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन उमड़ा उत्साह, 10 हजार से अधिक विजिटर्स ने देखी अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी

    अमरॉन बैटरीज़ ने संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में किया 3-दिवसीय स्वास्थ्य एवं जागरूकता अभियान

    • By admin
    • August 19, 2026
    • 28 views
    अमरॉन बैटरीज़ ने संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में किया 3-दिवसीय स्वास्थ्य एवं जागरूकता अभियान

    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    • By admin
    • August 17, 2026
    • 9 views
    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 14 views
    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 39 views
    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’