जल बोर्ड और दिल्ली नगर निगम के अधिकारियों संग विभिन्न जगहों पर जलभराव की समस्याओं का निरीक्षण कर तुरंत किया समाधान
क्षेत्रीय निवासियों ने जलभराव की समस्या के समाधान के लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और दिल्ली सरकार का किया धन्यवाद
Eros Times: दिल्ली में पिछले दो दिनों से लगातार हो रही बारिश के चलते कई जगहों पर जलभराव की शिकायतें देखने को मिली, मामले का संज्ञान लेते हुए अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली सरकार के सभी मंत्रियों को आदेश दिया, कि वे क्षेत्रों में निकले और जहां कहीं भी जलभराव की समस्याएं बनी हुई है, तुरंत प्रभाव से समस्याओं का निवारण करें और दिल्ली की जनता को जल्द से जल्द राहत पहुंचाएं। मुख्यमंत्री के आदेश का पालन करते हुए शहरी विकास मंत्री सौरभ भारद्वाज ने पीडब्ल्यूडी, दिल्ली जल बोर्ड और दिल्ली नगर निगम के अधिकारियों के साथ विभिन्न ऐसे क्षेत्रों का मुआयना किया, जहां हर साल बारिश के मौसम में जलभराव की समस्याओं की शिकायतें सामने आती हैं। मौके पर पहुंचकर मंत्री सौरभ भारद्वाज ने जलभराव के कारणों का पता लगाया, जिन नालों में कूड़ा-कचरा फंसा हुआ था, उनकी सफाई करवाई और स्थानीय लोगों को जलभराव की समस्या से तुरंत राहत देने का काम किया।

इस कड़ी में शहरी विकास मंत्री सौरभ भारद्वाज सबसे पहले ग्रेटर कैलाश पार्ट-2 में स्थित सावित्री सिनेमा के आस पास के एरिया का मुआयना करने पहुंचे, जहां पर बरसात के मौसम में अक्सर जलभराव की समस्या होती है। माननीय मंत्री सौरभ भारद्वाज ने बताया कि वहां मौजूद नाले में एक जाली लगी होती थी और सारा कूड़ा उसी जाली पर अटक जाता था और पानी निकल जाता थाI मगर वहां पर पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा चल रहे कार्य के दौरान जाली को हटाया गया था। उसकी जगह पर स्लैब रख दिए गए थे, जिसकी वजह से जलभराव की समस्या पैदा हो गई थीI मंत्री सौरभ भारद्वाज ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को तुरंत आदेश देते हुए उन स्लैब के बीच में गैप बनाने को कहा, ताकि तुरंत प्रभाव से पानी की निकासी हो सके और जलभराव की समस्या खत्म हो सके। अधिकारियों द्वारा मौके पर ही आदेश का पालन किया गया।
इसके बाद माननीय मंत्री सौरभ भारद्वाज चितरंजन पार्क स्थित अलकनंदा इलाके के डॉन बॉस्को स्कूल के आसपास के क्षेत्र में निरीक्षण करने पहुंचे I क्योंकि अक्सर बरसातों में इस क्षेत्र में भी जलभराव की समस्या की शिकायतें देखने को मिलती थी I मंत्री सौरभ भारद्वाज ने बताया कि इस क्षेत्र में लगभग 6 साल पहले जलभराव की समस्या को समाप्त करने के लिए एक निकासी जहांपना फारेस्ट के अंदर बनाई गई थी, ताकि उस क्षेत्र में जितना भी पानी इकट्ठा हो वह निकासी के द्वारा जहांपना फारेस्ट में चला जाए, जिससे कि पानी का भी सही इस्तेमाल हो सकेगा और जलभराव की समस्या भी खत्म हो जाएगी I मौके पर जाकर मुआयना किया तो देखा गया कि उस निकासी के रास्ते में काफी गंदगी मलवा और ईट रोड़े फंसे हुए थे, जिसकी वजह से पानी की निकासी सामान्य रूप से नहीं हो पा रही थी I मंत्री सौरभ भारद्वाज ने तुरंत प्रभाव से उसकी सफाई करवाई, ताकि डॉन बॉस्को स्कूल के सामने जो पानी जमा होता है, वह जल्द से जल्द निकल सके और आसपास के क्षेत्र में किसी भी प्रकार से जलभराव की समस्या का सामना क्षेत्र की जनता को ना करना पड़े।

इसके बाद माननीय शहरी विकास सौरभ भारद्वाज समस्त अधिकारियों संग रविदास मार्ग पर स्थिति का जायजा लेने पहुंचे I मौके पर पहुंचकर उन्होंने पाया कि एमसीडी के अधीन आने वाले नालों में लगी हुई स्क्रीन के ऊपर काफी कूड़ा करकट बोरी और मलबा फंसा हुआ था, जिसकी वजह से पानी की निकासी नहीं हो पा रही थी और आसपास के क्षेत्र में जलभराव की समस्या बन गई थी I मंत्री सौरभ भारद्वाज ने मौके पर स्थित अधिकारियों को आदेश देकर अपनी मौजूदगी में तुरंत प्रभाव से उस कूड़े की सफाई कारवाई वहां खड़े होकर सभी कूड़ा करकट को साफ़ करवाया और पानी की निकासी को सुचारू करवाया, ताकि जल्दी ही उस क्षेत्र से जलभराव की समस्या खत्म हो सके और क्षेत्र के आसपास रहने वाली जनता और उस रास्ते से गुजरने वाली जनता को राहत मिल सके।
इसके बाद माननीय मंत्री सौरभ भारद्वाज पूरी टीम को लेकर जीके-1 बी ब्लॉक के नजदीक स्थित पेट्रोल पंप के पास पहुंचे I उन्होंने बताया कि इस वर्ष बड़े ही राहत की बात रही, कि उस क्षेत्र में जलभराव की समस्या बहुत अधिक नहीं हुई I माननीय मंत्री ने बताया कि अभी कुछ महीनों पहले ही उस जगह पर एक नया कल्वर्ट बनाया गया है, जिसके कारण इस बार एम ब्लॉक मार्केट और बी ब्लॉक पेट्रोल पंप के सामने जो हर वर्ष बरसात के मौसम में जलभराव की समस्या आती थी, उसमें भारी कमी देखने में आई है I इस राहत के चलते क्षेत्र की जनता बहुत खुश नजर आई I मौके पर मौजूद जीके-1 रेजिडेंट फेडरेशन के सदस्य वरुण जी एवं राजापुरी जी ने मंत्री सौरभ भारद्वाज एवं दिल्ली सरकार का बहुत-बहुत आभार प्रकट किया I
इसी प्रकार से माननीय शहरी विकास मंत्री सौरभ भारद्वाज ने जमरूदपुर सहित इलाके के अन्य कई क्षेत्रों का निरीक्षण किया और जहां कहीं भी जलभराव की समस्याओं को पाया तुरंत प्रभाव से खड़े होकर अधिकारियों को आदेशित कर जलभराव की निकासी का प्रबंध करवाया और क्षेत्र में रहने वाली जनता को राहत पहुंचाने का काम किया I






