वाजिदपुर पहुंचे गोपाल कृष्ण अग्रवाल, ग्रामवासियों ने किया स्वागत

Eros Times: नोएडा सेक्टर 135 स्थित गांव नगली वाजिदपुर में नोएडा की प्रमुख समाजसेवी संस्था नोवरा वा ग्रामवासियों के आमंत्रण पर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गोपाल कृष्ण अग्रवाल गांव पहुंचे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सफल कार्यकाल 9वर्ष के सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के जन संपर्क कार्यक्रम के लिए गोपाल कृष्ण अग्रवाल आये थे। नोवरा संस्था के अध्यक्ष रंजन तोमर व सभी ग्रामवासियों ने उनका जोरदार स्वागत कर उन्हें 2024 के लिए शुभकामनाएं दी।

संस्था के सदस्यों ने ग्रामीण क्षेत्रों की कई बड़ी समस्यायें रखी और उनपर चर्चा हुई । नोएडा प्राधिकरण द्वारा गांव के विकास एंव सुविधा तथा पुलिस प्रशासन से मिलने वाले सहयोग पर अपनी बात बीजेपी प्रवक्ता गोपालकृष्ण अग्रवाल जी के समक्ष रखीं । किसानों की समस्याओं एवं नौएडा के ग्रामीणों की सशक्तिकरण पर चर्चा हुई ।

गोपालकृष्ण अग्रवाल ने सारी बातों को ध्यान से सुनकर उस समस्या के निवारण के संबंध में अपने विचार रखे और आश्वासन दिया की हम इन प्रमुख माँगो को अपने गौतमबुद्ध नगर के संकल्प पत्र manifesto में लेंगे । उन्होंने सभी को अपने क्षेत्र में भाजपा के लिए कार्य करने को प्रोत्साहित किया ।

अंत में गाँव के प्रबुध्जनों ने गोपालकृष्ण अग्रवाल को स्मृतिचिन्ह पुष्पगुच्छ और शॉल पहनाकर सम्मानित किया, और इच्छा ज़ाहिर की कि आप जैसे ज़मीन से जुड़े नेतृत्व के साथ जुड़ने में हमें बहुत ख़ुशी है,  हम सब आपके साथ है।

नोवरा अध्यक्ष रंजन तोमर, उपाध्यक्ष अजय चौहान, महासचिव पुनीत राना, श्याम सुंदर भगत, चेतन सिसोदिया, सचिन गुप्ता, कंचन लोहिया, विकास अवाना, प्रेमपाल चौहान, मंगू त्यागी, वेद प्रकाश, श्री समय चौहान, गिरिराज चौहान, ओमपाल विकास, सुरेंदर आदि उपस्थित रहे।

  • admin

    Related Posts

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    नोएडा में सेवा, संस्कार और समर्पण का संदेश, बड़ी संख्या में लोगों ने किया रक्तदान नोएडा। भारत विकास परिषद, नोएडा द्वारा सामाजिक सेवा, भारतीय संस्कृति के संरक्षण तथा जनकल्याण के…

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    नई दिल्ली। सामाजिक विकास, शिक्षा और युवा सशक्तिकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को प्रतिष्ठित “इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स” सम्मान से सम्मानित…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 10 views
    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 12 views
    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    महंगाई पर कांग्रेस का हमला: घरेलू गैस सिलेंडर महंगा होने से जनता पर बढ़ेगा बोझ – सतेन्द्र शर्मा

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 57 views
    महंगाई पर कांग्रेस का हमला: घरेलू गैस सिलेंडर महंगा होने से जनता पर बढ़ेगा बोझ – सतेन्द्र शर्मा

    ‘चैलेंजर्स केयर्स फॉर एनवायरनमेंट’ के संदेश के साथ युवाओं ने बढ़ाया पर्यावरण जागरूकता अभियान

    • By admin
    • June 5, 2026
    • 14 views
    ‘चैलेंजर्स केयर्स फॉर एनवायरनमेंट’ के संदेश के साथ युवाओं ने बढ़ाया पर्यावरण जागरूकता अभियान

    ‘पेड़ बचेंगे तभी भविष्य बचेगा’: सूरजपुर वेटलैंड में वाईएसएस फाउंडेशन ने चलाया स्वच्छता और वृक्ष संरक्षण अभियान

    • By admin
    • June 5, 2026
    • 97 views
    ‘पेड़ बचेंगे तभी भविष्य बचेगा’: सूरजपुर वेटलैंड में वाईएसएस फाउंडेशन ने चलाया स्वच्छता और वृक्ष संरक्षण अभियान

    ‘हरा-भरा बवाना’ के संकल्प के साथ बवाना इन्फ्रा डेवलपमेंट ने शुरू किया पर्यावरण एवं सामाजिक जागरूकता अभियान

    • By admin
    • June 4, 2026
    • 20 views
    ‘हरा-भरा बवाना’ के संकल्प के साथ बवाना इन्फ्रा डेवलपमेंट ने शुरू किया पर्यावरण एवं सामाजिक जागरूकता अभियान