वरिष्ठ नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य देने के लिए बड़ी संख्या में खोलेगी रिक्रिएशनल सेंटर 

बुजुर्गों को सम्मानपूर्वक जीवन प्रदान करने के लिए लगातार काम कर रही केजरीवाल सरकार

अरविंद केजरीवाल दिल्ली के सभी बुजुर्गों को अपने माता-पिता का दर्जा देते हैं, हमारा लक्ष्य बुजुर्गों के लिए बेहतर योजनाएं लाकर उन्हें ज्यादा से ज्यादा लाभ पहुंचाना है

रिक्रिएशन सेंटर में बुजुर्गों के स्वास्थ और कल्याण के लिए इनडोर गेम और योग की व्यवस्था की जाएगी, बैठक स्थल बनाएंगे और स्वास्थ्य शिविर में फ्री जांच की जाएगी

Eros Times: केजरीवाल सरकार दिल्ली के बुजुर्गों को बेहतर से बेहतर सुविधाएं मुहैया कराने के लिए लगातार काम कर रही है। इस संबंध में समाज कल्याण मंत्री राज कुमार आनंद ने समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर दिल्ली में वरिष्ठ नागरिकों के लिए संचालित परियोजनाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए। बैठक में वरिष्ठ नागरिकों के हितों को ध्यान में रखते हुए दिल्ली में रिक्रिएशन सेंटर की संख्या को बढ़ाने पर जोर दिया गया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री राज कुमार आनंद ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वह रिक्रिएशन सेंटर की स्थिति पर रिपोर्ट तैयार करें और इनकी संख्या बढ़ाने की दिशा में संभावनाएं तलाशें। 

समाज कल्याण मंत्री राज कुमार आनंद ने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दिल्ली के सभी बुजुर्गों को अपने माता-पिता का दर्जा देते हैं, वह उनका बहुत सम्मान करते हैं। दिल्ली सरकार की यही कोशिश है कि वह वरिष्ठ नागरिकों के लिए चल रही सरकारी योजनाओं को पहले से बेहतर बनाए ताकि दिल्ली के हर बुजुर्ग को सम्मान मिले और वह उसका लाभ उठा सके। 

रिक्रिएशन सेंटर में वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ और मनोरंजन का रखा जाएगा ख्याल

60 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के लिए दिल्ली के 11 जिलों में 90 से अधिक रिक्रिएशन सेंटर बने हुए हैं। यहां वरिष्ठ नागरिकों के लिए मनोरेंजन केंद्र बने हुए हैं। दिल्ली सरकार इन मनोरेंजन केंद्रों की संख्या बढ़ाने पर जोर दे रही है। जहां बुजुर्गों के स्वास्थ को बेहतर करने के लिए इनडोर गेम और योग की व्यवस्था की जाएगी। इसी के साथ उन्हें बैठक स्थल जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। यह रिक्रिएशन सेंटर बुजुर्गों के लिए एक ऐसा गुणवत्तापूर्ण माहौल प्रदान जहां वरिष्ठ नागरिक अपना समय दोस्तों और अपने सहकर्मी समूहों के साथ बिता सकेंगे। 

रिक्रिएशन सेंटर में समय-समय पर वरिष्ठ नागरिकों की स्वास्थ्य जांच की जाएगी और उसके लिए कैंप भी आयोजित किए जाएंगे। जिसमें वरिष्ठ नागरिकों के ब्लड प्रेशर, शुगर और वजन आदि की जांच हो सकेगी। 

आज बदलते हुए सामाजिक परिवेश में एकल परिवारों की संख्या बढ़ने से ज्यादातर बुजुर्ग अपने जीवन में अकेलेपन और उबाऊपन का सामना कर रहे हैं। ऐसे में दिल्ली सरकार का रिक्रिएशन सेंटर वरिष्ठ नागरिकों के जीवन में एक आदर्श आश्रय प्रदान करेगा।

  • admin

    Related Posts

    नोएडा में धूमधाम से मनाया गया धन्वंतरि दिवस, NIMA नोएडा के आयोजन में जुटे चिकित्सक और गणमान्य लोग

    नोएडा। आयुर्वेद और भारतीय चिकित्सा परंपरा में भगवान धन्वंतरि का विशेष स्थान है। उन्हें आरोग्य, स्वास्थ्य और चिकित्सा का देवता माना जाता है। इसी परंपरा और चिकित्सा जगत के प्रति…

    दीपावली मिलन समारोह में पेइंग गेस्ट हाउस ओनर वेलफेयर एसोसिएशन का विस्तार, ठाकुर एन.पी. सिंह बने संरक्षक

    नोएडा। दीपावली के पावन पर्व पर आपसी भाईचारे, सौहार्द और संगठनात्मक एकजुटता का संदेश देते हुए पेइंग गेस्ट हाउस ओनर वेलफेयर एसोसिएशन ने सेक्टर-33 स्थित अग्रसेन भवन में दीपावली मिलन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नोएडा में धूमधाम से मनाया गया धन्वंतरि दिवस, NIMA नोएडा के आयोजन में जुटे चिकित्सक और गणमान्य लोग

    • By admin
    • November 5, 2026
    • 3 views

    दीपावली मिलन समारोह में पेइंग गेस्ट हाउस ओनर वेलफेयर एसोसिएशन का विस्तार, ठाकुर एन.पी. सिंह बने संरक्षक

    • By admin
    • November 5, 2026
    • 5 views
    दीपावली मिलन समारोह में पेइंग गेस्ट हाउस ओनर वेलफेयर एसोसिएशन का विस्तार, ठाकुर एन.पी. सिंह बने संरक्षक

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    • By admin
    • October 24, 2026
    • 27 views
    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    • By admin
    • October 23, 2026
    • 22 views
    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    • By admin
    • October 19, 2026
    • 137 views
    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 64 views
    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज