तकनिकी के साथ मूल्य आधारित शिक्षा आज की जरूरत

Eros Times: शिक्षण संस्थान के नवीन सत्र का शुभारम्भ और पूर्व विद्यार्थियों का अलंकरण समारोह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह डा.कृष्ण गोपाल और क्षेत्र प्रचारक अनिल की उपस्थिति में हवन पूजन के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पूर्वी उत्तर प्रदेश के क्षेेत्र प्रचारक अनिल ने कहा कि सरकार व समाज के सहयोग से  देश आगे बढ़ेगा। आज समाज अपने कर्तव्यों को भूलता जा रहा है, जबकि केवल सरकार के भरोसे सब कुछ संभव नहीं है।

क्षेत्र प्रचारक ने कहा कि भारत के अधिष्ठान को ध्यान में रखकर महामना शिक्षण संस्थान शुरू किया गया। आज देशभर में बड़े पैमाने पर शिक्षा, स्वास्थ्य व सेवा के बड़े-बड़े प्रकल्प समाज के बलबूते चल रहे हैं। अनिल ने कहा कि सरकार द्वारा भी बड़े-बड़े शिक्षा संस्थान खोले जा रहे हैं लेकिन इन संस्थानों में शिक्षा तो मिल रही है लेकिन नैतिकता का ह्रास हो रहा है। आज इस देश में वृद्धाश्रम बन रहे हैं यह आधुनिक शिक्षा की ही देन है। शिक्षा संस्थानों से पढ़कर निकले छात्र  अपने अधिकारों की मांग तो करते हैं लेकिन अपना कर्तव्य भूल जाते हैं। 

उच्च शिक्षण संस्थानों में राष्ट्रीयता का ह्रास हो रहा: प्रोफेसर टी.एन. सिंह भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान के ऑडिटोरियम में आयोजित समारोह में आईआईटी पटना के निदेशक प्रोफेसर टीएन सिंह बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। प्रोफेसर टी.एन. सिंह ने कहा कि उच्च शिक्षण संस्थानों में राष्ट्रीयता का ह्रास हो रहा है।  महामना शिक्षण संस्थान जैसे संस्थानों से पढ़कर निकले विद्यार्थी ही इसे रोक सकते हैं। प्रोफेसर टी.एन. सिंह ने कहा कि चरित्र निर्माण विद्यालयों और महाविद्यालयों में क्यों नहीं हो पा रहा है इसके बारे में शिक्षक और विद्यार्थियों को सोचना चाहिए। उन्होंने घोषणा की कि आईआईटी पटना में अगर महामना शिक्षण संस्थान के किसी भी मेधावी का सेलेक्शन होता है तो उसकी पूरी फीस की व्यवस्था वो स्वयं वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि मजबूत नैतिक मूल्यों के साथ ही विद्यार्थी देश का भविष्य बदल सकते हैं। 

वहीं विशिष्ठ अतिथि के रूप में पधारीं एकेटीयू की डीन डॉ वंदना सहगल ने नीट और जेईई परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करने वाली छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। पूर्व आईपीएस और प्रदेश के सूचना आयुक्त एवं महामना शिक्षण संस्थान के संरक्षक प्रदीप मिश्रा ने विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्तीर्ण विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र वितरित करने के साथ ही नैतिक मूल्यों के साथ आगे बढ़ने की प्रतिज्ञा दिलाई।
बता दें कि महामना शिक्षण संस्थान की ओर से गरीब परिवारों के मेधावी बच्चों को निःशुल्क नीट और जेईई परीक्षाओं की तैयारियां कराई जाती है। 

भाऊराव देवरस सेवा न्यास के सचिव राहुल सिंह ने बताया कि देश के पांच बड़े शहरों में भाऊराव देवरस सेवा न्यास विश्राम सदन संचालित कर रहा है। दिल्ली एम्स,पटना एम्स,झज्झर, एसजीपीजीआई लखनऊ और केजीएमयू में विश्राम सदन  संचालित किया जा रहा है। इन पांच चिकित्सा संस्थानों में देश के 27 राज्यों से लोक चिकित्सा के लिए आते हैं। इसके अलावा दिल्ली के चार बड़े अस्पतालों में में प्रतिदिन भोजन भाऊराव देवरस सेवा न्यास की ओर से कराया जाता है। राहुल सिंह ने बताया कि ऋषिकेश एम्स के पास विश्राम सदन निर्माणाधीन है। 2024 में उसे प्रारम्भ कर दिया जायेगा। 

कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री दयाशंकर मिश्र दयालू, राज्यसभा सांसद बृजलाल, संघ के सह क्षेत्र संपर्क प्रमुख मनोज, विभाग प्रचारक अनिल, केजीएमयू के सीएमएस डा. एस.एन. शंखवार, सिविल अस्पताल के निदेशक डा. नरेन्द्र अग्रवाल, बलरामपुर अस्पताल के पूर्व निदेशक डा. राजीव लोचन बालिका प्रकल्प की संयोजिका डॉ अणिमा जामवाल, महामना शिक्षण संस्थान के सचिव रंजीव तिवारी और डा. सौरभ मालवीय सहित तमाम गणमान्य अतिथि मौजूद रहे।

  • admin

    Related Posts

    नोएडा में धूमधाम से मनाया गया धन्वंतरि दिवस, NIMA नोएडा के आयोजन में जुटे चिकित्सक और गणमान्य लोग

    नोएडा। आयुर्वेद और भारतीय चिकित्सा परंपरा में भगवान धन्वंतरि का विशेष स्थान है। उन्हें आरोग्य, स्वास्थ्य और चिकित्सा का देवता माना जाता है। इसी परंपरा और चिकित्सा जगत के प्रति…

    दीपावली मिलन समारोह में पेइंग गेस्ट हाउस ओनर वेलफेयर एसोसिएशन का विस्तार, ठाकुर एन.पी. सिंह बने संरक्षक

    नोएडा। दीपावली के पावन पर्व पर आपसी भाईचारे, सौहार्द और संगठनात्मक एकजुटता का संदेश देते हुए पेइंग गेस्ट हाउस ओनर वेलफेयर एसोसिएशन ने सेक्टर-33 स्थित अग्रसेन भवन में दीपावली मिलन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नोएडा में धूमधाम से मनाया गया धन्वंतरि दिवस, NIMA नोएडा के आयोजन में जुटे चिकित्सक और गणमान्य लोग

    • By admin
    • November 5, 2026
    • 3 views

    दीपावली मिलन समारोह में पेइंग गेस्ट हाउस ओनर वेलफेयर एसोसिएशन का विस्तार, ठाकुर एन.पी. सिंह बने संरक्षक

    • By admin
    • November 5, 2026
    • 5 views
    दीपावली मिलन समारोह में पेइंग गेस्ट हाउस ओनर वेलफेयर एसोसिएशन का विस्तार, ठाकुर एन.पी. सिंह बने संरक्षक

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    • By admin
    • October 24, 2026
    • 27 views
    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    • By admin
    • October 23, 2026
    • 22 views
    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    • By admin
    • October 19, 2026
    • 137 views
    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 64 views
    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज