एजुकेशन सेंटर ऑफ ऑस्ट्रेलिया ग्रुप (ECA) ने Open Learning Bharat को किया लॉन्च

Eros Times: नई दिल्ली भारत में शिक्षा परिदृश्य को बदलने के लिए एजुकेशन सेंटर ऑफ ऑस्ट्रेलिया (ईसीए ग्रुप) ने ‘ओपनलर्निंग’ (OpenLearning) को भारतीय बाजार में लॉन्च किया है। यह लॉन्चिंग 1 जुलाई, 2023 को नई दिल्ली के प्रतिष्ठित ताज पैलेस में की गई। यह शिक्षा के क्षेत्र में ‘भारत- एक विश्व गुरु’ के सरकार के विजन को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। ओपनलर्निंग भारत पहल को एजुकेशन सेंटर ऑफ ऑस्ट्रेलिया का समर्थन प्राप्त है। ग्रुप सीईओ रूपेश सिंह व इंडिया सीईओ राजेश सिंह के नेतृत्व में यह पहल, वैश्विक शिक्षा क्षेत्र में एक प्रमुख शक्ति बनकर उभरी है। यह एक समावेशी और सुलभ शिक्षण इकोसिस्टम की पेशकश कर रही है, जो सीमाओं से परे है और छात्रों को जीवन की हर कदम के लिए सशक्त बनाता है। अत्याधुनिक तकनीक और शीर्ष शिक्षकों की विशेषज्ञता का लाभ उठाते हुए यह प्लेटफॉर्म प्रत्येक छात्र की पूरी क्षमता को उजागर करने, उनकी प्रतिभा को पोषित करने और उन्हें सफलता की राह दिखाने के लिए डिज़ाइन किया गया है।

इसके पीछे मिशन, भारत में उच्च शिक्षा और ऑनलाइन लर्निंग में क्रांति लाना है। वैसे तो ऑनलाइन लर्निंग में भागीदारी में उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई है लेकिन गुणवत्तापूर्ण शिक्षा तक पहुंच की लागत निम्न और मध्यम वर्ग पृष्ठभूमि के छात्रों के लिए एक बड़ी बाधा बनी हुई है। यह इवेंट भारत में छात्रों के लिए किफायती विश्व स्तरीय शिक्षा तक टिकाऊ और विस्तारित पहुंच सुनिश्चित करने के महत्वपूर्ण मुद्दे से निपटने का प्रयास करता है।

ताज पैलेस में आयोजित इस इवेंट में प्रसिद्ध विश्वविद्यालयों, दिग्गज कॉर्पोरेशंस, शिक्षा सेवा प्रदाताओं, विशेषज्ञ सलाहकारों और मीडिया आउटलेट्स की ओर से प्रभावशाली हस्तियां शामिल हुईं। यह भारत में ऑनलाइन शिक्षा को आगे बढ़ाने में व्यापक रुचि को उजागर करता है। इनकी उपस्थिति पूरे देश में छात्रों के लिए सुलभ और विश्व स्तरीय शिक्षा के विस्तार के महत्व को रेखांकित करती है।

विश्व स्तर पर 50 लाख से अधिक छात्रों को सेवा प्रदान करने वाले सबसे बड़े ई-लर्निंग प्लेटफॉर्म के रूप में अपनी व्यापक पहुंच और प्रतिष्ठा के साथ ओपनलर्निंग ने दुनिया के शीर्ष 3% अंतर्राष्ट्रीय विश्वविद्यालयों में से 300 का विश्वास हासिल किया है। ओपनलर्निंग भारत आर्टिफीशियल इंटेलिजेंस, डेटा साइंस, मशीन लर्निंग, साइबर सुरक्षा आदि सहित अत्यधिक मांग वाले पाठ्यक्रमों की एक विविध श्रृंखला की पेशकश करता है। आज के डिजिटल युग में अपनी प्रासंगिकता और इन क्षेत्रों में प्रोफेशनल्स की बढ़ती मांग के कारण इन पाठ्यक्रमों ने महत्वपूर्ण लोकप्रियता हासिल की है। इन क्षेत्रों में व्यापक और अप-टू-डेट ट्रेनिंग प्रदान करके, ओपनलर्निंग भारत का लक्ष्य छात्रों को तेजी से विकसित हो रही टेक्नोलॉजी इंडस्ट्री में आगे बढ़ने के लिए जरूरी ज्ञान और कौशल से लैस करना है। फिर चाहे वह एआई की जटिलताओं को समझना हो, डेटा विश्लेषण की ताकत का इस्तेमाल करना हो, या डिजिटल सिस्टम की सुरक्षा सुनिश्चित करना हो, ओपनलर्निंग भारत के पाठ्यक्रम शिक्षार्थियों को इन अत्याधुनिक विषयों में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए सशक्त बनाते हैं।

एजुकेशन सेंटर ऑफ ऑस्ट्रेलिया (ईसीए ग्रुप) के संस्थापक और सीईओ रूपेश सिंह ने कहा, “ऑनलाइन शिक्षा उद्योग में भारत की तीव्र वृद्धि देश के लिए खुद को शिक्षा के क्षेत्र में ग्लोबल लीडर के तौर पर स्थापित करने का एक उल्लेखनीय अवसर प्रस्तुत करती है। एजुकेशन सेंटर ऑफ ऑस्ट्रेलिया (ईसीए ग्रुप) में हम इस परिवर्तनकारी यात्रा का हिस्सा बनने के लिए उत्साहित हैं। ईसीए ग्रुप के संस्थापक के रूप में, मेरा दृढ़ विश्वास है कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा तक पहुंच वित्तीय बाधाओं से सीमित नहीं होनी चाहिए।
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डेटा साइंस, मशीन लर्निंग, साइबर सुरक्षा आदि में अपने इन-डिमांड पाठ्यक्रमों के साथ ओपनलर्निंग भारत का उद्देश्य गैप को भरना और सभी पृष्ठभूमि के छात्रों को सशक्त बनाना है।”

एजुकेशन सेंटर ऑफ ऑस्ट्रेलिया (ईसीए ग्लोबल) के चीफ एक्जीक्यूटिव ऑफिसर राजेश सिंह के मुताबिक, “शिक्षा मंत्रालय और अन्य प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ मि लकर हम भारत को विश्व गुरु बनाने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। अपने सामूहिक प्रयासों से, हम भारतीय छात्रों की क्षमता को उजागर करेंगे, एक ज्ञान-संचालित समाज को बढ़ावा देंगे और भारत व उसके बाहर शिक्षा के भविष्य को आकार देंगे।

ओपनलर्निंग के संस्थापक और समूह सीईओ एडम ब्रिमो ने कहा, “ऑनलाइन लर्निंग में वृद्धि आश्चर्यजनक है, यह 2017 के 2.679 करोड़ लोगों से बढ़कर 2023 में 14.6 करोड़ लोग हो गई है। हमें उम्मीद है कि 2027 तक 24.4 करोड़ भारतीय ऑनलाइन स्टडी कर रहे होंगे। यह तेज वृद्धि ऑनलाइन शिक्षा के परिवर्तनकारी प्रभाव को उजागर करती है, इसे देशभर में लाखों शिक्षार्थियों के लिए तेजी से लोकप्रिय होता विकल्प बनाती है।”

ओपनलर्निंग भारत का लॉन्च इवेंट एक ऐतिहासिक अवसर था, जिसने एक अभूतपूर्व मंच का अनावरण किया, जो भारतीय छात्रों के लिए विश्व स्तरीय शिक्षा और इनोवेटिव लर्निंग एक्सपीरियंस लेकर आया। ओपनलर्निंग भारत के लिए एजुकेशन सेंटर ऑफ ऑस्ट्रेलिया और भारतीय विश्वविद्यालयों के बीच सहयोग भारत के शिक्षा परिदृश्य में एक परिवर्तनकारी बदलाव का प्रतीक है। अत्याधुनिक लर्निंग मैनेजमेंट सिस्टम (एलएमएस) का लाभ उठाते हुए, यह साझेदारी विश्वविद्यालयों को छात्रों को प्रभावी और व्यापक शिक्षण अनुभव प्रदान करने में सक्षम बनाती है। इसके अलावा ईसीए, भारतीय विश्वविद्यालयों को अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी व मैनेजमेंट डोमेन में अंतर्राष्ट्रीय कार्यक्रम संचालित करने, सहयोग और इनोवेशन को बढ़ावा देने के अवसर प्रदान करता है।

  • admin

    Related Posts

    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 में पहुंचे मनोज तिवारी, अत्याधुनिक म्यूजिक और एवी टेक्नोलॉजी की जमकर सराहना

    नई दिल्ली। भारत मंडपम, प्रगति मैदान में आयोजित इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के दूसरे दिन उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सांसद और लोकप्रिय भोजपुरी कलाकार मनोज तिवारी ने एक्सपो का दौरा किया। उनके…

    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन उमड़ा उत्साह, 10 हजार से अधिक विजिटर्स ने देखी अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी

    नई दिल्ली। भारत मंडपम, प्रगति मैदान में बुधवार से शुरू हुए इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। एक्सपो के पहले ही दिन 10 हजार से…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 में पहुंचे मनोज तिवारी, अत्याधुनिक म्यूजिक और एवी टेक्नोलॉजी की जमकर सराहना

    • By admin
    • August 20, 2026
    • 14 views
    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 में पहुंचे मनोज तिवारी, अत्याधुनिक म्यूजिक और एवी टेक्नोलॉजी की जमकर सराहना

    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन उमड़ा उत्साह, 10 हजार से अधिक विजिटर्स ने देखी अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी

    • By admin
    • August 19, 2026
    • 12 views
    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन उमड़ा उत्साह, 10 हजार से अधिक विजिटर्स ने देखी अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी

    अमरॉन बैटरीज़ ने संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में किया 3-दिवसीय स्वास्थ्य एवं जागरूकता अभियान

    • By admin
    • August 19, 2026
    • 28 views
    अमरॉन बैटरीज़ ने संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में किया 3-दिवसीय स्वास्थ्य एवं जागरूकता अभियान

    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    • By admin
    • August 17, 2026
    • 9 views
    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 14 views
    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 39 views
    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’