मेलोरा ने भारत का पहला जेंडर फ्लूड फाइन ज्‍वैलरी कलेक्‍शन पेश किया

मेलोरा ने भारत का पहला जेंडर फ्लूड फाइन ज्‍वैलरी कलेक्‍शन पेश किया; यह कलेक्‍शन बाधाओं को तोड़ने में करेगा मदद

इस जेंडर फ्लूड कलेक्‍शन में 40 गोल्‍ड और डायमण्‍ड ज्‍वैलरी के पीसेस की एक आकर्षक श्रृंखला है, जिनमें चेन, बैंगल्‍स, ब्रेसलेट, ईयररिंग्‍स, पेंडेंट और अंगूठियाँ शामिल हैं

Eros Times: राष्‍ट्रीय, 04 July, 2023: भारत के सबसे तेजी से बढ़ रहे डी2सी ब्राण्‍ड्स में से एक, मेलोरा ने इस साल भारत का पहला जेंडर फ्लूड फाइन ज्‍वैलरी कलेक्‍शन लॉन्‍च किया है। “बी फ्लूड, बी यू!’’ का दमदार संदेश देने वाला यह कलेक्‍शन ज्‍वैलरी के मामले में जेंडर की सीमाओं को खत्‍म करता है और इस तरह से यह जेंडर न्‍यूट्रैलिटी के वैश्विक ट्रेंड के अनुरूप है।

जेंडर-फ्लूड फैशन ने इंडस्‍ट्री में हलचल मचा रखी है और लोगों को खुद की खोज के तरीके का लगातार विकास करते हुए जेंडर के पारंपरिक लेबल के बिना अपना स्‍टाइल दिखाने की ताकत दी है। इससे प्रेरित होकर मेलोरा ने आकर्षक गोल्‍ड एण्‍ड डायमण्‍ड ज्‍वैलरी कलेक्‍शन तैयार किया है, जो ऐसे लोगों के लिये है, जिन्‍हें कोई “दायरा’’ पसंद नहीं है।

बेहतरीन कलाकारी और सावधानी से तैयार किये गये ज्‍वैलरी के पीस 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट की किस्‍मों में उपलब्‍ध हैं। लगभग 20 हजार रूपये की मूल्‍य-सीमा से शुरू होकर यह कलेक्‍शन जेंडर फ्लूडिटी को पसंद करने वालों के लिये विकल्‍पों की एक बड़ी रेंज देता है।

यह ट्रेंड लोकप्रिय सेलीब्रिटीज, जैसे कि ज़ेंडाया, जे होप, टिमोथी चालामेट, हैरी स्‍टाइल्‍स, लिली सिंह और रणवीर सिंह के बीच आकर्षण का केन्‍द्र बन चुका है और उन्‍होंने सशक्‍त करने वाले इस स्‍टाइल को निडर होकर अपनाया है। टॉप फैशन लेबल्‍स, जैसे कि सिमोन रोचा, लुडोविक डे सैंट सेर्निन, मोंसे और पीटर ने भी अपने रनवेज पर यूनिसेक्‍स फैशन दिखाया है और जेंडर-फ्लूड डिजाइनों की बढ़ती स्‍वीकार्यता और मांग दिखाई है।

ज्‍वैलरी की इस नई लाइन के जरिये, मेलोरा ऐसी ज्‍वैलरी के साथ सामान्‍य लैंगिक रुझान के नियमों को चुनौती देने की कोशिश की सराहना करता है, जिसका जोश समावेशी और सीमाओं से मुक्‍त है। अपने मुक्‍त, आशावादी, समावेशी, प्रयोग वाले, साहसी और स्‍वच्‍छंद भाव के साथ यह कलेक्‍शन “ग्‍लंज’’ नाम के मैक्रो ट्रेंड का सार संजोता है, जिसमें एंड्रोजीनस, मिश्रित रूपरेखाएं, स्‍कर्ट्स, सी-थ्रू और नेट आदि होते हैं।

लॉन्‍च के मौके पर मेलोरा में डिजाइन की सीनियर वीपी दीपशिखा गुप्‍ता ने कहा, “वीकली लॉन्‍चेस में से जेंडर फ्लूड कलेक्‍शन यकीनन उनमें से एक है, जो समाज पर सकारात्‍मक असर डालेगा। जेंडर फ्लूड कलेक्‍शन लैंगिक रुढ़ियों को तोड़ने का उत्‍सव है, क्‍योंकि यह किसी खास जेंडर के लिये नहीं, बल्कि हर जेंडर इसे अपना सकता है, ताकि हमारे उपभोक्‍ता अपनी अभिव्‍यक्ति की आजादी को चुन सकें और वह आत्‍मविश्‍वास भी पा सकें, जो उनकी अनोखी और विविध पहचान तथा वैयक्तिकता दिखाता है। इस कलेक्‍शन के माध्‍यम से हम नियमों को चुनौती देना और ऐसी जगह बनाना चाहते हैं जहाँ हर किसी को लगे कि उसे देखा, सुना और सराहा जाता है।”

इस नये कलेक्‍शन का मेलोरा ऐप पर अनुभव लें या भारत के 12 शहरों में से अपने नजदीकी एक्‍सपीरिएंस सेंटर विजिट करें।

  • admin

    Related Posts

    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 में पहुंचे मनोज तिवारी, अत्याधुनिक म्यूजिक और एवी टेक्नोलॉजी की जमकर सराहना

    नई दिल्ली। भारत मंडपम, प्रगति मैदान में आयोजित इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के दूसरे दिन उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सांसद और लोकप्रिय भोजपुरी कलाकार मनोज तिवारी ने एक्सपो का दौरा किया। उनके…

    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन उमड़ा उत्साह, 10 हजार से अधिक विजिटर्स ने देखी अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी

    नई दिल्ली। भारत मंडपम, प्रगति मैदान में बुधवार से शुरू हुए इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। एक्सपो के पहले ही दिन 10 हजार से…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 में पहुंचे मनोज तिवारी, अत्याधुनिक म्यूजिक और एवी टेक्नोलॉजी की जमकर सराहना

    • By admin
    • August 20, 2026
    • 14 views
    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 में पहुंचे मनोज तिवारी, अत्याधुनिक म्यूजिक और एवी टेक्नोलॉजी की जमकर सराहना

    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन उमड़ा उत्साह, 10 हजार से अधिक विजिटर्स ने देखी अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी

    • By admin
    • August 19, 2026
    • 12 views
    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन उमड़ा उत्साह, 10 हजार से अधिक विजिटर्स ने देखी अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी

    अमरॉन बैटरीज़ ने संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में किया 3-दिवसीय स्वास्थ्य एवं जागरूकता अभियान

    • By admin
    • August 19, 2026
    • 28 views
    अमरॉन बैटरीज़ ने संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में किया 3-दिवसीय स्वास्थ्य एवं जागरूकता अभियान

    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    • By admin
    • August 17, 2026
    • 9 views
    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 14 views
    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 39 views
    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’