गंदे पानी की समस्या का आधुनिक तकनीक से समाधान करेगी सरकार

दिल्ली के कुछ इलाकों में गंदे पानी की आपूर्ति की आने वाली शिकायतों को दूर करने को लेकर अरविंद केजरीवाल बेहद सख्त

केजरीवाल ने डीजेबी की ओर से गंदे पानी की आपूर्ति वाले इलाकों की तैयार सूची की जांच व सत्यापन करने का दिया निर्देश

हिलियम गैस या मॉडर्न कैमरा की मदद से पानी की पाइप लाइनों में लीकेज का सही पता लगाने की संभावना तलाशे डीजेबी

दिल्लीवासियों को साफ़ पानी की सप्लाई करने के लिए पैसे की कमी नहीं होनी चाहिए और आधुनिक प्लान को जल्द क्रियान्वित किया जाए

Eros Times: अरविंद केजरीवाल ने कुछ इलाकों में गंदे पानी की आपूर्ति की आ रही समस्या का स्थाई समाधान करने को लेकर डीजेबी के साथ की उच्च स्तरीय बैठक अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली जल बोर्ड, दिल्ली के चुनिंदा इलाकों में आ रही गंदे पानी की समस्या का आधुनिक तकनीक की मदद से स्थाई समाधान करेगा। बारिश के दौरान जलभराव होने से अक्सर गंदे पानी की आपूर्ति की शिकायतें बढ़ जाती हैं। इसका स्थाई समाधान करने को लेकर शुक्रवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उच्च स्तरीय बैठक कर डीजेबी के अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए। सीएम अरविंद केजरीवाल ने डीजेबी को पारंपरिक तरीकों के बजाय आधुनिक तकनीक का प्रयोग करने पर जोर दिया और कहा कि डीजेबी हिलियम गैस या मॉडर्न कैमरा की मदद से पाइप लाइन के लीकेज का सही पता लगाकर उसे ठीक करने की संभावना भी तलाशे और इस पर शीघ्र काम शुरू किया जाए। दिल्ली के लोगों को साफ़ पानी की सप्लाई करने के लिए पैसे की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।

दरअसल, अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को दिल्ली सचिवालय में दिल्ली के जल मंत्री एवं डीजेबी के चेयरमैन सौरभ भारद्वाज, दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष सोमनाथ भारती समेत वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक उच्चस्तरीय बैठक की। इस मीटिंग का मुख्य उद्देश्य मानसून के दौरान कुछ चुनिंदा इलाकों में  गंदे पानी की आपूर्ति की समस्या को रोकना था। डीजेबी ने बताया कि अक्सर देखा जाता है कि बारिश के मौसम में दिल्ली के कुछ इलाकों के अंदर संकरी गलियों में जब जल भराव की स्थिति पैदा होती है, तब कुछ घरों में गंदे पानी की आपूर्ति की शिकायत आने लगती है। इस दौरान कुछ घरों में आपूर्ति होने वाला पानी गंदे पानी के साथ मिक्स हो जाता है। इस गंदे पानी का सेवन करने से लोगों को कई तरह की बीमारियों का सामना करना पड़ता है। जिसमे ज्वाइंडिस, पीलिया, टाइफाइड या पेट खराब होने जैसी बीमारियां शामिल हैं। 

अधिकारियों ने मुख्यमंत्री के समक्ष पेश किया रोडमैप

अरविंद केजरीवाल ने तीन सप्ताह पहले जोन के एसीएम को उन इलाकों की सूची बनाने का आदेश दिया था, जहां पर अक्सर गंदे पानी की शिकायतें आती हैं। पिछले दो हफ्ते में सभी एसीएम ने स्थानीय विधायकों के साथ मिलकर जानकारी इकट्ठी की, जहां गंदे पानी की शिकायत आती है और इन इलाकों की सूची तैयार की। साथ ही, एसीएम ने इस गंदे पानी की शिकायत को खत्म करने को लेकर एक रोडमैप बनाया। शुक्रवार को हुई बैठक के दौरान उस रोडमैप को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के समक्ष पेश किया गया। 

अरविंद केजरीवाल ने गंदे पानी की समस्या को दूर करने के लिए आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल पर दिया बल

इस दौरान अरविंद केजरीवाल ने जल बोर्ड के अधिकारियों को पारंपरिक तरीकों को छोड़कर आधुनिक तकनीक का प्रयोग करने पर जोर दिया, ताकि घरों में बारिश के दौरान गंदे पानी की सप्लाई की समस्या का स्थाई समाधान हो सके। इस दौरान दिल्ली जल बोर्ड के अधिकारियों ने गंदे पानी की समस्या के निवारण करने को लेकर दो आधुनिक उपायों के उदाहरण प्रस्तुत किए। पहला, हिलियम गैस द्वारा बिना किसी गली को खोदे और रोड को काटे ऐसे पॉइंट्स का पता लगा सकते हैं, जहां पर पानी की लाइन में लीकेज है और उससे गंदे पानी की आपूर्ति की संभावनाएं हैं। हिलियम गैस से सही प्वाइंट का पता लगाकर उसे खोदेंगे, जहां पर पाइप लाइन टूटी हुई है और उसकी मरम्मत की जा सकती है।

दूसरा, मौजूदा वक्त में फाइन ट्यूब के साथ मॉडर्न कैमरा उपलब्ध है,  जिसको पाइप लाइन के अंदर डाल सकते हैं और वो कैमरा करीब 500 मीटर तक बता सकता है कि कहां-कहां पानी की पाइप लाइन टूटी हुई है। कैमरा से ऐसी जगहों का पता लगाकर जल बोर्ड के अधिकारी उसकी मरम्मत कर गंदे पानी की समस्या से निजात दिला सकते हैं। इस पर सीएम अरविंद केजरीवाल ने डीजेबी को हिलियम गैस या मॉडर्न कैमरा की मदद से पाइप लाइन के लीकेज का सही पता लगाकर उसे ठीक करने की संभावना तलाशे का निर्देश दिया।

मीटिंग के दौरान दिल्ली जल बोर्ड ने आधुनिक तकनीक की मदद से गंदे पानी की आपूर्ति की समस्या को दूर करने को लेकर कुछ बजट की भी मांग की। इस पर सीएम अरविंद केजरीवाल ने डीजेबी के चेयरमैन को आदेश देते हुए कहा कि गंदे पानी की आपूर्ति की समस्या को दूर करने के लिए जरूरी राशि को आने वाले बजट में शामिल किया जाए, ताकि इसके लिए पैसे की कमी न हो सके और युद्ध स्तर पर गंदे पानी की समस्या का स्थाई तौर पर समाधान किया जा सके। सीएम अरविंद केजरीवाल ने डीजेबी को दूषित जल आपूर्ति वाले सूचीबद्ध इलाकों की जांच और सत्यापन करने का भी निर्देश दिया है।

मुख्यमंत्री कार्यालय ने ट्वीट कर उच्च स्तरीय बैठक की जानकारी देते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली जल बोर्ड के साथ नियमित समीक्षा बैठक कर अधिकारियों से डीजेबी के उस विस्तृत प्लान के बारे में पूरी जानकारी ली, जिसके माध्यम से जल बोर्ड दिल्ली के कुछ चुनिंदा इलाक़ों में आ रही गंदे पानी की समस्या को ख़त्म करेगा।डीजेबी के अधिकारियों ने मुख्यमंत्री के समक्ष अपना पूरा रोडमैप प्रस्तुत करते हुए ये बताया कि इस समस्या को ख़त्म करने के लिए जल बोर्ड आधुनिक तकनीक जैसे हीलियम गैस एवं अत्याधुनिक कैमरों का इस्तेमाल करेगा और पाइपलाइन लीकेज के बारे में पता लगाकर उसका स्थाई समाधान करेगा।मुख्यमंत्री ने इस सम्बंध में जल बोर्ड चेयरमैन एवं मंत्री सौरभ भारद्वाज को आदेश दिए कि दिल्ली के लोगों को साफ़ और स्वच्छ पानी की सप्लाई देने के लिए पैसे की कोई कमी नहीं रहनी चाहिए। इस प्लान को जल्द और बेहतर तरीक़े से क्रियान्वित किया जाए।

  • admin

    Related Posts

    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 में पहुंचे मनोज तिवारी, अत्याधुनिक म्यूजिक और एवी टेक्नोलॉजी की जमकर सराहना

    नई दिल्ली। भारत मंडपम, प्रगति मैदान में आयोजित इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के दूसरे दिन उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सांसद और लोकप्रिय भोजपुरी कलाकार मनोज तिवारी ने एक्सपो का दौरा किया। उनके…

    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन उमड़ा उत्साह, 10 हजार से अधिक विजिटर्स ने देखी अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी

    नई दिल्ली। भारत मंडपम, प्रगति मैदान में बुधवार से शुरू हुए इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। एक्सपो के पहले ही दिन 10 हजार से…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 में पहुंचे मनोज तिवारी, अत्याधुनिक म्यूजिक और एवी टेक्नोलॉजी की जमकर सराहना

    • By admin
    • August 20, 2026
    • 14 views
    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 में पहुंचे मनोज तिवारी, अत्याधुनिक म्यूजिक और एवी टेक्नोलॉजी की जमकर सराहना

    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन उमड़ा उत्साह, 10 हजार से अधिक विजिटर्स ने देखी अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी

    • By admin
    • August 19, 2026
    • 12 views
    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन उमड़ा उत्साह, 10 हजार से अधिक विजिटर्स ने देखी अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी

    अमरॉन बैटरीज़ ने संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में किया 3-दिवसीय स्वास्थ्य एवं जागरूकता अभियान

    • By admin
    • August 19, 2026
    • 28 views
    अमरॉन बैटरीज़ ने संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में किया 3-दिवसीय स्वास्थ्य एवं जागरूकता अभियान

    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    • By admin
    • August 17, 2026
    • 9 views
    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 14 views
    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 39 views
    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’