नेफोवा टीम ने चारमूर्ति तथा ईटेडा पर लगने वाल जाम पर की समीक्षा

Eros Times: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण, गौतम बुद्ध नगर यातायात पुलिस तथा टीम नेफोवा के सदस्यों ने चारमूर्ति तथा ईटेडा पर लगने वाली जाम पर साथ मिलकर समीक्षा कीl जैसा कि अंदेशा था पर्थला पुल खुलने के बाद से इन दोनों जगह पर भारी जाम की स्थिति उत्पन्न होने लगी है l

नेफोवा ने प्राधिकरण को तीन तत्कालीन उपाय बताए है:

हिंडन पुल को पार करते ही  गौर सिटी की ओर जाने के लिए बस लेन और सर्विस लेन का ईस्तेमाल कर सकते हैं, लेकिन वहाँ बीच सड़क पर ही एक पुलिस चौकी बना दी गई है जिस वज़ह से उस लेन को बंद कर दिया गया, उस पुलिस चौकी को हटा कर सड़क को खोलने की आवश्यकता है। इससे

चार मूर्ति का लोड कम होगा और निवासी उसे उपयोग करते हुए सीधा गौर सिटी की तरफ जा सकते हैंl

गौर मॉल के सामने सर्विस लेन और बस लेन है, गैलेक्सी के पास इन दोनों लेन को जोड़ देना चाहिए जिससे क्रॉसिंग रिपब्लिक की ओर यात्री बिना चौराहे पर गए जा सकते हैंl इससे फायदा ये होगा बिसरख की ओर जाने वाली यू टर्न और इटेड़ा गोल चक्कर पर लोड कम होगा।

इसके साथ साथ इटेडा गोल चक्कर के ऊपर दबाव कम करने के लिए ट्रैफिक डायवर्जन करते हुए शाहबेरी की तरफ जाने के लिए इटेड़ा गोल चक्कर के आगे एवं गौर मॉल से पहले एक यू टर्न बनाकर साहबेरी की तरफ जाने का रास्ता दिया जाए। जिससे उक्त गोल चक्कर पर जब ट्रैफिक मर्ज होकर जो जाम उत्पन्न होता है वह रुकेगा.

फ़िलहाल उपरोक्त 3 कार्य करने से ही काफ़ी हद तक समस्या का समाधान हो जाएगा, ऐसी उम्मीद है।

हमारे द्वारा दिए गए इस सुझाव पर प्राधिकरण तथा यातायात विभाग के अधिकारी भी सहमत हुए एवं इसको वह लोग आज अपनी आंतरिक मीटिंग में रखेंगे और उम्मीद है कि इस पर अमल करते हुए दिए गए सुझाव पर तत्काल कार्य प्रारंभ कर देंगे।

इस सब के अलावा टीम नेफोवा के सदस्य अभिषेक कुमार, मनीष कुमार और दिपांकर कुमार ने चारमूर्ति पर अंडरपास के जगह चारमूर्ति से लेकर गैलेक्सी वेगा तक ऐलिवेटेड सड़क बनाने की मांग पुनः प्राधिकरण के अधिकारियों के समक्ष किया।

आज इस समीक्षा मे प्राधिकरण की ओर से एसीईओ अमनदीप डुली, महाप्रबंधक विशु राजा, कपिलदेव, आर ए गौतम, यातायात विभाग से एसीपी सौरभ, ट्रैफिक इंस्पेक्टर चंद्र प्रकाश मिश्रा, नेफोवा से अध्यक्ष अभिषेक कुमार, दिपांकर कुमार तथा मनीष कुमार मौजूद थेl

  • admin

    Related Posts

    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 में पहुंचे मनोज तिवारी, अत्याधुनिक म्यूजिक और एवी टेक्नोलॉजी की जमकर सराहना

    नई दिल्ली। भारत मंडपम, प्रगति मैदान में आयोजित इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के दूसरे दिन उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सांसद और लोकप्रिय भोजपुरी कलाकार मनोज तिवारी ने एक्सपो का दौरा किया। उनके…

    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन उमड़ा उत्साह, 10 हजार से अधिक विजिटर्स ने देखी अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी

    नई दिल्ली। भारत मंडपम, प्रगति मैदान में बुधवार से शुरू हुए इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। एक्सपो के पहले ही दिन 10 हजार से…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 में पहुंचे मनोज तिवारी, अत्याधुनिक म्यूजिक और एवी टेक्नोलॉजी की जमकर सराहना

    • By admin
    • August 20, 2026
    • 14 views
    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 में पहुंचे मनोज तिवारी, अत्याधुनिक म्यूजिक और एवी टेक्नोलॉजी की जमकर सराहना

    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन उमड़ा उत्साह, 10 हजार से अधिक विजिटर्स ने देखी अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी

    • By admin
    • August 19, 2026
    • 12 views
    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन उमड़ा उत्साह, 10 हजार से अधिक विजिटर्स ने देखी अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी

    अमरॉन बैटरीज़ ने संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में किया 3-दिवसीय स्वास्थ्य एवं जागरूकता अभियान

    • By admin
    • August 19, 2026
    • 28 views
    अमरॉन बैटरीज़ ने संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में किया 3-दिवसीय स्वास्थ्य एवं जागरूकता अभियान

    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    • By admin
    • August 17, 2026
    • 9 views
    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 14 views
    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 39 views
    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’