कुछ मेहमान अलग होते हैं उनका आना जाना उनकी मर्जी से होता है।-राजेश बैरागी

मुख्यमंत्री का आगमन:ग्रहण लगा है सूर्य को

Eros Times: सूरजपुर से दादरी को जाने वाली सड़क आज भी कराह रही है। सूरजपुर से याद आया कि सूरज के प्रकट होने से पहले ही तिमिर (अंधकार)का नाश करने के लिए उसकी किरणें धरती पर उतर आती हैं। मैं मेज पर रखी कई प्रकार की नमकीन और एक विशेष मिष्ठान भंडार से लाई गई बरफी भरी तश्तरी देखकर बैठक की गंभीरता को भांप गया। गौतमबुद्धनगर जिला के प्रभारी मंत्री और पुलिस प्रशासन के आला अधिकारी मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को फुलप्रूफ बनाने में जुटे थे। इससे पहले मुख्यमंत्री के खास सलाहकार सेवानिवृत्त नौकरशाह आकर व्यवस्था देख गये थे। ग्रेटर नोएडा के सेक्टर 20 से वेस्ट को जाने वाली सर्विस रोड शुक्रवार की देर रात तक दुरुस्त की जा रही थी। इस ओर मुख्यमंत्री के आने का योग होगा। सूरजपुर से दादरी कौन आता है। दादरी में तो बिजली भी नहीं आती। मंत्री, जिला प्रशासन और प्राधिकरण के अधिकारी मुख्यमंत्री की अगवानी में सोना भूल गए हैं।आठ घंटे उन्हें जिले में रहना है। इतना समय तो लखनऊ में भी कभी रहते होंगे। मेहमान आता अपनी मर्जी से है, जाता मेजबान की मर्जी से। कुछ मेहमान अलग होते हैं।उनका आना जाना उनकी मर्जी से होता है। मेजबान तो बस उसके सही सलामत चले जाने की कामना करता है। मैंने देखा कि बैठक बहुत गंभीर हो चली थी।बरफी समेत सारा नाश्ता निपटाया जा चुका था। मुख्यमंत्री के आगमन को सफल बनाने के लिए प्रभारी मंत्री और अधिकारी एकराय हो चुके थे। इस मैराथन बैठक में नोएडा और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरणों पर धरना दे रहे किसानों का कोई स्थान नहीं था।

  • admin

    Related Posts

    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    नोएडा। समाज सेवा और मानवीय संवेदनाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वाईएसएस फाउंडेशन द्वारा आयोजित फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवा स्वयंसेवकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान युवा स्वयंसेवक…

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    नोएडा में सेवा, संस्कार और समर्पण का संदेश, बड़ी संख्या में लोगों ने किया रक्तदान नोएडा। भारत विकास परिषद, नोएडा द्वारा सामाजिक सेवा, भारतीय संस्कृति के संरक्षण तथा जनकल्याण के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 29 views
    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 11 views
    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 10 views
    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    जन कल्याण समिति ने रक्तदान कर बचाई ज्योति की उम्मीद, ऑपरेशन के लिए कराया रक्त का इंतजाम

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 10 views
    जन कल्याण समिति ने रक्तदान कर बचाई ज्योति की उम्मीद, ऑपरेशन के लिए कराया रक्त का इंतजाम

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 15 views
    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 15 views
    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित