दिनांक 21.06.2023 को नौएडा एन्ट्रेप्रिनियोर्स एसोसिएशन,भारत विकास परिषद, भारतीय जनता पार्टी नोएडा महानगर व नौएडा विकास प्राधिकरण के सहयोग से इन्डोर स्टेडियम, सैक्टर -21, नौएडा में अन्र्तराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया गया । इस अवसर पर योग गुरू महर्षि डा0 राजेश योगी के मार्ग दर्शन में 2000 लोगों द्वारा एक साथ योग किया गया । इस अवसर पर श्रीमती स्मृति ईरानी , केन्द्रीय मंत्री, भारत सरकार, मुख्य अतिथि व डा0 महेश शर्मा सांसद गौतमबुद्ध नगर, सतेन्द्र सिसोदिया , क्षेत्रीय अध्यक्ष,भा.ज.पा मनोज गुप्ता महानगर अध्यक्ष, भा.ज.पा., नौएडा उपस्थित रहे । योग गुरू महर्षि डा0 राजेश योगी ने कहा कि योग को नियमित रूप से अपनाने से शरीर निरोगी रहता है।

श्रीमती स्मृति ईरानी केन्द्रीय मंत्री ने अन्र्तराष्ट्रीय योग दिवस केअवसर पर नौएडा की सभी संस्थाओं को इन्डोर स्टेडियम, सैक्टर-ं21, नौएडा में एकत्रित जनसमूह कोे योग दिवस में सम्मिलित होने पर आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया इस अवसर पर एनईए अध्यक्ष विपिन कुमार मल्हन ने श्रीमती स्मृति ईरानी जी, केन्द्रीय मंत्री, डा0 महेश शर्मा सांसद गौतमबुद्ध नगर सतेन्द्र सिसोदिया क्षेत्रीय अध्यक्ष,भा.ज.पा., मनोज गुप्ता, महानगर अध्यक्ष भाजपा एंव सभी सहयोगी संस्थाओं और समस्त नौएडा की जनता को योग दिवस के अवसर पर उपस्थित होकर इसे सफल बनाने पर धन्यवाद दिया । इस अवसर पर एन.ई.ए. अध्यक्ष विपिन कुमार मल्हन, महासचिव वी0के0सेठ, सह. कोषाध्यक्ष सुश्री नीरू शर्मा ,वरि0 उपाध्यक्ष राकेश कोहली, मुकेश कक्कड, उपाध्यक्ष सुधीर श्रीवास्तव, मोहन सिंह, राजेन्द्र मोहन जिंदल, सचिव राहुल नैययर राजन खुराना, मंयक गुप्ता, सह सचिव गुरिन्दर बंसल के साथ-ंसाथ अतुल कांत वर्मा, भारत विकास परिषद के अध्यक्ष कुलदीप गुप्ता, नौएडा इम्पलाईज एसोसिएशन के अध्यक्ष चै0 कुशल पाल, सांसद प्रतिनिधि संजय बाली, तथा विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारियों साथ -ंसाथ हजारों की संख्या में लोग मौजूद थे ।








