एमिटी विश्वविद्यालय में 9वें अंर्तराष्ट्रीय योग दिवस मनाया

अंर्तराष्ट्रीय प्रतिभागियों ने भी किया योग

Eros Times: नोएडा जीवन में योग व्यक्ति के शरीर व मन को स्वस्थ बनाता है और इसी क्रम में विश्व के लोगों को योग के लाभों की जानकारी प्रदान करने के लिए आज विश्व अंर्तराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। एमिटी विश्वविद्यालय में आज ‘‘वसुधैव कुटुंबकम के लिए योग’’ पर आधारित 9वें अंर्तराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस योग दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ एमिटी विश्वविद्यालय की वाइस चांसलर डा बलविंदर शुक्ला, एमिटी साइंस टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन फांउडेशन के अध्यक्ष डा डब्लू सेल्वामूर्ती और एमिटी इंस्टीटयूट ऑफ इंडियन सिस्टम ऑफ मेडिसिन के मार्गदर्शक डा एस के श्रीवास्तव द्वारा किया गया। इस योग प्रशिक्षण सत्र में ऑस्ट्रेलियाई विश्वविद्यालय के लेक्चरर डा जेसिका सिंवा, डा जोसफीन वॉन सहित ऑस्ट्रेलियाई विश्वविद्यालय के 12 वास्तुकला और निर्माण प्रबंधन के छात्रों एंव सैकड़ों की संख्या में एमिटी शिक्षकों और छात्रों ने भी हिस्सा लिया।

योग दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ एमिटी विश्वविद्यालय की वाइस चांसलर डा बलविंदर शुक्ला ने कहा कि एमिटी विश्वविद्यालय में स्थापना के साथ योग प्रशिक्षक की नियुक्ती करके छात्रों और शिक्षकों को योग करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता रहा है। जीवन मे प्रसन्न रहने के लिए स्वस्थ शरीर और स्वस्थ मन का होना आवश्यक है जिसमे योग सदैव सहायक रहा है और एक स्वस्थ व्यक्ति ही समाज व राष्ट्र निर्माण में सहायक होता है। प्राचीन समय से योग हमारे जीवन को स्वस्थ बनाने का हिस्सा रहा है और हमारे देश के प्रधानमंत्री के प्रयासों से आज सारा विश्व योग से लांभावित हो रहा है। योग एक आंतरिक यात्रा है जो हमें स्वयं से जोड़ता है। भारत ने सदैव वसुधैव कुटुंबकम के आधार पर विश्व को परिवार माना है और विश्व को योग प्रदान किया है।

एमिटी साइंस टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन फांउडेशन के अध्यक्ष डा डब्लू सेल्वामूर्ती ने संबोधित करते हुए कहा कि प्राचीन समय से योग सही तरीके से जीवन जीने का तरीका रहा है जो हमारे जीवन से जुड़े शारीरिक, मानसिक, भावनात्मक, आत्मिक और आध्यात्मिक सभी पहलुओं पर कार्य करता है। योग सदैव विश्व सद्भाव एवं एकीकरण के सिद्धांतों पर काम करते है इसके अतिरिक्त वैज्ञानिकों के अनुसार योग चिकित्सा शरीर में संतुलन स्थापित करने और तनावपूर्ण समाज में स्वस्थ बनाये रखने का मुख्य साधन है। उन्होेनें कहा कि जीवन में प्रसन्न एवं स्वस्थ रहने के लिए योग का अभ्यास करें, योग का प्रचार करें और योग के लिए प्रेरित करें।

एमिटी इंस्टीटयूट ऑफ इंडियन सिस्टम ऑफ मेडिसिन के मार्गदर्शक डा एस के श्रीवास्तव ने कहा कि आज पूरे विश्व में योग को मान्यता प्रदान करके अपनाया जा रहा है। एक स्वस्थपूर्ण जीवन के लिए योग बेहद महत्वपूर्ण है। जीवन में आज से निरंतर योग करने का प्रण ले और जीवन को सुखी बनाये।

इस योग प्रशिक्षण सत्र में एमिटी इंस्टीटयूट ऑफ इंडियन सिस्टम ऑफ मेडिसिन की एस्सीटेंट प्रोफेसर डा गरिमा जैसवाल, प्रोग्राम लीडर डा उमेश कुमार और योग प्रशिक्षक डा संदीप ने विभिन्न योग आसनों जैसे दंडासन, व्रकासन, व्रजासन, शंशाक आसन, मंडूक आसन, भुंजगासन, पवनमुक्तासन सहित मेडिटेशन व प्राणायाम जैसे नाड़ी शोधन प्रणायाम, कपालभाती प्राणायाम और भ्रामरी प्राणायाम आदि का प्रशिक्षण भी दिया। कार्यक्रम का संचालन एमिटी इंस्टीटयूट ऑफ इंडियन सिस्टम ऑफ मेडिसिन के एसोसिएट प्रोफेसर डा संजय सिंह द्वारा किया गया।

  • admin

    Related Posts

    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    नोएडा। समाज सेवा और मानवीय संवेदनाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वाईएसएस फाउंडेशन द्वारा आयोजित फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवा स्वयंसेवकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान युवा स्वयंसेवक…

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    नोएडा में सेवा, संस्कार और समर्पण का संदेश, बड़ी संख्या में लोगों ने किया रक्तदान नोएडा। भारत विकास परिषद, नोएडा द्वारा सामाजिक सेवा, भारतीय संस्कृति के संरक्षण तथा जनकल्याण के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 29 views
    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 11 views
    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 10 views
    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    जन कल्याण समिति ने रक्तदान कर बचाई ज्योति की उम्मीद, ऑपरेशन के लिए कराया रक्त का इंतजाम

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 10 views
    जन कल्याण समिति ने रक्तदान कर बचाई ज्योति की उम्मीद, ऑपरेशन के लिए कराया रक्त का इंतजाम

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 15 views
    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 15 views
    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित