खिचड़ीपुर गांव कार्यालय में फ्री आई चेक-अप कैंप आयोजन

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष चौअनिल कुमार ने राहुल गांधी जी के जन्मदिन पर खिचड़ी गांव में आंखों का निशुल्क जांच शिविर लगाकर गरीबों को चश्मे व दवाईयां बांटी।

Eros Times:  दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौ0 अनिल कुमार ने कांग्रेस के प्रिय नेता राहुल गांधी के जन्मदिन पर पटपड़गंज विधानसभा के खिचड़ीपुर गांव कार्यालय में फ्री आई चेक-अप कैंप आयोजन किया। आई चेक-अप कैम्प में वरिष्ठ डाक्टरों की टीम ने सैंकड़ों गरीब और जरुरतमंद लोगों आंखों की जांच निशुल्क करके उनको मौके पर ही चश्में व दवाईयां भी दी गई। प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि मैं अपनी विधानसभा में राहुल जी के जन्मदिन पर पिछले 9 वर्षों से लगातार आंखों का निशुल्क जांच शिविर लगाकर अपने नेता का जन्मदिन गरीब और जरुरतमंद लोगों की मदद करके मनाता आ रहा हूॅ। उन्होंने कहा कि मैं राहुल जी स्वास्थ्य और लम्बी उम्र की कामना करता हूॅ।

प्रदेश अध्यक्ष चौ0 अनिल कुमार की मौजूदगी में राहुल के जन्मदिन बच्चों द्वारा केक काटकर मनाया गया। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कोषाध्यक्ष संदीप गोस्वामी, ब्लाक अध्यक्ष बिजेन्द्र चौधरी सहित क्षेत्रीय लोग भी भारी संख्या में मौजूद थे

चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि आज पूरे देश में कांग्रेस कार्यकर्ता और आम जनमानस राहुल की सोच और संदेश ’’हम नफरत के बाजार में मौहब्बत की दुकान खोलने आए है’’ को जन-जन तक पहुॅचाकर उनके जन्मदिन को सेलिब्रेट कर रहे है। उन्होंने कहा कि आदरणीय राहुल गांधी ने 3500 किलोमीटर से अधिक की भारत जोड़ो यात्रा में जो सुख शांति, आपसी भाईचारे, सांप्रदायिक सौहार्द  का जो संदेश दिया उसको देश में भर प्रचारित करने की जिम्मेदारी हमारी है। उन्होंने कहा कि 135 करोड़ की जनसंख्या में राहुल गांधी एक ऐसा नाम है जो देशवासियों विशेषकर गरीब, पिछले व निचले स्तर के नागरिक के अधिकारों के लिए भाजपा की निरंकुश मोदी सरकार के खिलाफ अकेला लड़ रहा है।

राजधानी में बिगड़ती कानून व्यवस्था को नियंत्रित करने की बजाय आम आदमी पार्टी और भाजपा आरोप प्रत्यारोप की राजनीति कर रही हैं। – चौ0 अनिल कुमार

चौ0 अनिल कुमार ने दिल्ली में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार और दिल्ली सरकार के बीच आरोप प्रत्यारोप की राजनीति और दिल्ली में सुरक्षा के प्रति असंवेदनशीलता के कारण दिल्ली कानून व्यवस्था का ढांचा ध्वस्त हो चुका है। उन्होंने कहा कि दिन दहाड़े दो महिलाओं की घर में घुसकर हत्या होना और कॉलेज में छात्र की हत्या होने के बाद दिल्ली वाले डर के साये में जी रहे है। उन्होंने कहा कि राजधानी दिल्ली के लोग अपने को असुरक्षित महसूस कर रहे है जिसके लिए दिल्ली और केन्द्र सरकार बराबर की जिम्मेदार है।

चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि प्रतिदिन हो रही हत्या, यौन उत्पीड़न और बलात्कार की घटनाओं की मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल और दिल्ली के उपराज्यपाल जिम्मेदारियां लेने की बजाय एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप की राजनीति कर रहे है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री और उपराज्यपाल की जिम्मेदारी है कि दिल्ली में बढ़ते अपराधों के लिए पुलिस आयुक्त को तलब करे। उन्होंने कहा कि भाजपा और आम आदमी पार्टी एक षडयंत्र के तहत कानून व्यवस्था की दुरस्त की बजाय एक दूसरे के साथ नूरा कुश्ती करके दिल्ली की जनता को गुमराह कर रहे हैं।

  • admin

    Related Posts

    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    नोएडा। पर्यावरण संरक्षण और जन-जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वाईएसएस फाउंडेशन ने अनंत बर्तन बैंक के सहयोग से सेक्टर-37 स्थित ऑटो स्टैंड पर “जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण…

    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    नोएडा। कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) के बीमा आयुक्त श्री प्रणय सिन्हा ने 8 जून 2026 को ईएसआईसी उप-क्षेत्रीय कार्यालय (एसआरओ), नोएडा का दौरा किया। इस अवसर पर नोएडा के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 29 views
    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 11 views
    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 11 views
    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    जन कल्याण समिति ने रक्तदान कर बचाई ज्योति की उम्मीद, ऑपरेशन के लिए कराया रक्त का इंतजाम

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 10 views
    जन कल्याण समिति ने रक्तदान कर बचाई ज्योति की उम्मीद, ऑपरेशन के लिए कराया रक्त का इंतजाम

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 15 views
    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 15 views
    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित