मैं ओम राउत को यह फिल्म बनाने के लिए इसी उत्तर की श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।-राजेश बैरागी

Eros Times: कहां से प्रारंभ करुं भाषा और बोली की समस्या के कारण मैंने न तो वाल्मीकि रामायण पढ़ी है और न तुलसीकृत रामचरितमानस ही बांच पाया। परंतु मैंने कहीं यह भी नहीं पढ़ा कि राम और लक्ष्मण का उनके पूरे जीवनकाल में एलियंस के साथ युद्ध हुआ था। आदिपुरुष फिल्म की शुरुआत ऐसे ही दृश्यों से होती है। फिर रावण बना पात्र सीता बनी पात्र का छल से अपहरण कर लेता है। जैसे ही रावण पर्दे पर आता है, डेरा प्रमुख याद आ जाता है।समूची फिल्म में वह रावण बन ही नहीं पाता, डेरा प्रमुख ही बना रहता है। फिल्मकार ने उसे राबर्ट वाड्रा,क्षमा करें, ठठेरा तक बना डाला।वह अपनी आयुध निर्माण इकाई में तलवार को हथौड़े से पीटकर तैयार करता रहता है। विभीषण अपने देश लंका को बचाने के लिए भाई से विद्रोह कर शत्रु राम से जा मिलता है। फिल्म देखने के दौरान हनुमान बने पात्र से हमेशा गुटखा खाकर पीक थूकने का भय बना रहता है।

अधिकांश संवाद स्तरहीन ही नहीं हैं, घटिया होने की सीमा लांघ गए हैं। सुषेण वैद्य को एलिमिनेट कर दिया गया है और मूर्छित लक्ष्मण की चिकित्सा विभीषण की पत्नी को सौंप दी गई है। फिल्म सुनी हुई रामकथा को अपने तरीके से लेकर चलती है। सदियों से स्थापित और भारतीयों के जीवन का अभिन्न अंग बन चुकी रामायण को इस प्रकार विकृत रूप में प्रस्तुत करने का क्या उद्देश्य हो सकता है? इस प्रश्न का उत्तर फिल्म में ही कई स्थानों पर मिलता है। फिल्म के प्रारंभ में की गई उद्घोषणा में गलतियों के लिए कपटपूर्ण तरीके से क्षमा मांगी गई है।अंत से पहले अपनी वानर सेना को राम के द्वारा दिलाई गई शपथ कि ‘आगे बढ़ो और अहंकार के सीने में भगवा ध्वज गाड़ दो’ से स्पष्ट हो जाता है कि फिल्म के बनाने का असल उद्देश्य क्या है। फिल्म में एक स्थान पर लक्ष्मण हनुमान से एक प्रश्न पूछते हैं कि एक तोते के दो बच्चे हैं। नदी पार करने के बाद एक बच्चा कहता है कि हम चारों पार हो गये। बच्चा ऐसा क्यों कहता है? हनुमान जी उत्तर देते हैं कि बच्चा तो कुछ भी बोल सकता है। मैं फिल्म के निर्देशक ओम राउत को यह फिल्म बनाने के लिए इसी उत्तर की श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।

  • admin

    Related Posts

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    नोएडा में सेवा, संस्कार और समर्पण का संदेश, बड़ी संख्या में लोगों ने किया रक्तदान नोएडा। भारत विकास परिषद, नोएडा द्वारा सामाजिक सेवा, भारतीय संस्कृति के संरक्षण तथा जनकल्याण के…

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    नई दिल्ली। सामाजिक विकास, शिक्षा और युवा सशक्तिकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को प्रतिष्ठित “इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स” सम्मान से सम्मानित…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 10 views
    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 11 views
    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    महंगाई पर कांग्रेस का हमला: घरेलू गैस सिलेंडर महंगा होने से जनता पर बढ़ेगा बोझ – सतेन्द्र शर्मा

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 54 views
    महंगाई पर कांग्रेस का हमला: घरेलू गैस सिलेंडर महंगा होने से जनता पर बढ़ेगा बोझ – सतेन्द्र शर्मा

    ‘चैलेंजर्स केयर्स फॉर एनवायरनमेंट’ के संदेश के साथ युवाओं ने बढ़ाया पर्यावरण जागरूकता अभियान

    • By admin
    • June 5, 2026
    • 14 views
    ‘चैलेंजर्स केयर्स फॉर एनवायरनमेंट’ के संदेश के साथ युवाओं ने बढ़ाया पर्यावरण जागरूकता अभियान

    ‘पेड़ बचेंगे तभी भविष्य बचेगा’: सूरजपुर वेटलैंड में वाईएसएस फाउंडेशन ने चलाया स्वच्छता और वृक्ष संरक्षण अभियान

    • By admin
    • June 5, 2026
    • 94 views
    ‘पेड़ बचेंगे तभी भविष्य बचेगा’: सूरजपुर वेटलैंड में वाईएसएस फाउंडेशन ने चलाया स्वच्छता और वृक्ष संरक्षण अभियान

    ‘हरा-भरा बवाना’ के संकल्प के साथ बवाना इन्फ्रा डेवलपमेंट ने शुरू किया पर्यावरण एवं सामाजिक जागरूकता अभियान

    • By admin
    • June 4, 2026
    • 20 views
    ‘हरा-भरा बवाना’ के संकल्प के साथ बवाना इन्फ्रा डेवलपमेंट ने शुरू किया पर्यावरण एवं सामाजिक जागरूकता अभियान