सेक्टर 12 नोएडा में झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले बच्चों के लिए 3 दिवसीय समर कैंप का आयोजन

Eros Times: नोएडा भारत विकास परिषद स्वर्णिम ,नोएडा ने सेवा भारती के साथ मिलकर भाउराव देवरस सरस्वती  विद्या मंदिर सेक्टर 12 नोएडा में 3 दिवसीय झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले बच्चों के लिए एक समर कैंप का आयोजन किया जिसमें बच्चों को नृत्य, कुकिंग योगा पेंटिंग एवं संगीत से संबंधित जानकारियां दी गई लगभग 100 बच्चों ने इसके अंदर भाग लिया।

कैंप में महेश बाबू गुप्ता राष्ट्रीय वित्त सचिव भारत विकास परिषद प्रांतीय महिला संयोजक मुक्ता अग्रवाल, स्वर्णिम शाखा के अध्यक्ष अजय अग्रवाल मंत्री प्रमोद शर्मा एवं कोषाध्यक्ष ओम प्रकाश बंसल अजय गुप्ता प्रांतीय उपाध्यक्ष पूर्व सचिव विनय कृष्ण चतुर्वेदी, प्रांतीय उपाध्यक्ष संपर्क राजीव अजमानी, बलराज गोयल एवं सेवा भारती से ज्ञान प्रकाश गुप्ता, अमृत सिंगला के अलावा मुकुल बाजपेई का भी आना रहा।

 कार्यक्रम में भारत विकास परिषद स्वर्णिम की महिला संयोजिका श्रीमती स्मृति भगवान दास गुप्ता ने बताया कि भारत विकास परिषद पूरे भारतवर्ष में इस तरह के समर कैंप का आयोजन करती है और हमारा यह प्रयास रहता है कि हम समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे  और उनके दुख दर्द एवं आवश्यकताओं का एहसास करें और इस तरह के कार्यक्रमों से उनको रोजगार के लायक बनाएं ताकि वह आम समाज में अपनी भागीदारी की सार्थकता को बढ़ा सकें।

भारत विकास परिषद की पर्व प्रमुख सुमन महेश बाबू गुप्ता ने बताया की आने वाले समय में हम इस तरह के कार्यक्रमों का समय-समय पर आयोजन करते रहेंगे और अधिक से अधिक बच्चों की भागीदारी सुनिश्चित करेंगे।
 बच्चों को सिखाने के लिए नैना, मोनिका, अंशु अग्रवाल, मीनू अग्रवाल,सुप्रिया शर्मा, सपना बंसल, मीना बजाज, सीमा खंडेलवाल, अनीता शर्मा, अंजली शर्मा एवं शालू गोयल एवं बेटी रिदिमा  रहीं।

कार्यक्रम में तीनों ही दिन अल्पाहार की व्यवस्था रखी गई थी और पराक्रम के अंतिम दिन प्रांतीय उपाध्यक्ष श्री अजय गुप्ता जी ने सेवा भारती की कार्यकर्ता के द्वारा सिखाए जा रहे युवा से प्रभावित होकर उनको आगे बढ़ने के लिए ₹25000 का नगद पुरस्कार दिया
यह कैंप 15 जून से 17 जून 3 दिन तक सुचारू रूप से चला और तीनों ही दिन कैंप की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं सम्मान वंदे मातरम के साथ हुआ।

  • admin

    Related Posts

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    नोएडा में सेवा, संस्कार और समर्पण का संदेश, बड़ी संख्या में लोगों ने किया रक्तदान नोएडा। भारत विकास परिषद, नोएडा द्वारा सामाजिक सेवा, भारतीय संस्कृति के संरक्षण तथा जनकल्याण के…

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    नई दिल्ली। सामाजिक विकास, शिक्षा और युवा सशक्तिकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को प्रतिष्ठित “इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स” सम्मान से सम्मानित…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 10 views
    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 11 views
    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    महंगाई पर कांग्रेस का हमला: घरेलू गैस सिलेंडर महंगा होने से जनता पर बढ़ेगा बोझ – सतेन्द्र शर्मा

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 54 views
    महंगाई पर कांग्रेस का हमला: घरेलू गैस सिलेंडर महंगा होने से जनता पर बढ़ेगा बोझ – सतेन्द्र शर्मा

    ‘चैलेंजर्स केयर्स फॉर एनवायरनमेंट’ के संदेश के साथ युवाओं ने बढ़ाया पर्यावरण जागरूकता अभियान

    • By admin
    • June 5, 2026
    • 14 views
    ‘चैलेंजर्स केयर्स फॉर एनवायरनमेंट’ के संदेश के साथ युवाओं ने बढ़ाया पर्यावरण जागरूकता अभियान

    ‘पेड़ बचेंगे तभी भविष्य बचेगा’: सूरजपुर वेटलैंड में वाईएसएस फाउंडेशन ने चलाया स्वच्छता और वृक्ष संरक्षण अभियान

    • By admin
    • June 5, 2026
    • 93 views
    ‘पेड़ बचेंगे तभी भविष्य बचेगा’: सूरजपुर वेटलैंड में वाईएसएस फाउंडेशन ने चलाया स्वच्छता और वृक्ष संरक्षण अभियान

    ‘हरा-भरा बवाना’ के संकल्प के साथ बवाना इन्फ्रा डेवलपमेंट ने शुरू किया पर्यावरण एवं सामाजिक जागरूकता अभियान

    • By admin
    • June 4, 2026
    • 20 views
    ‘हरा-भरा बवाना’ के संकल्प के साथ बवाना इन्फ्रा डेवलपमेंट ने शुरू किया पर्यावरण एवं सामाजिक जागरूकता अभियान