यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के क्षेत्रीय कार्यालय गाज़ीपुर में राजभाषा कार्यशाला का आयोजन

Eros Times: गाज़ीपुर यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के क्षेत्रीय कार्यालय महुआबाग गाज़ीपुर में राजभाषा कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का शुभारंभ क्षेत्र प्रमुख के.डी गुप्ता, उप क्षेत्र प्रमुख सुनील कुमार तथा आशीष कुमार, मुख्य अतिथि नीरज राय, राजभाषा अधिकारी अधिकारी अनुराग कुमार सिंह आदि ने दीप प्रज्वलन कर किया। क्षेत्र प्रमुख के.डी गुप्ता ने कार्यशाला में आमंत्रित सभी अतिथियों तथा प्रतिभागियों का अभिनंदन करते हुए कहा कि यूनियन बैंक ऑफ इंडिया गाजीपुर जनपद का अग्रणी बैंक है। हम न सिर्फ बैंकिंग क्षेत्र में बल्कि राजभाषा के क्षेत्र में भी उत्कृष्ट कार्य कर रहे हैं ऐसे में जब पूरे देश में राजभाषा को स्थापित, पुष्पित और पल्लवित करने का अभियान चल रहा है तो यूनियन बैंक ऑफ इंडिया और इसके समस्त कर्मचारियों की यह जिम्मेदारी है कि वह दिन प्रतिदिन के प्रशासनिक एवं कार्यालयीन कार्यों में राजभाषा का अधिकाधिक प्रयोग कर दूसरों के लिए उदाहरण प्रस्तुत करें। उन्होंने जनपद की सभी शाखाओं से कार्यशाला में सम्मिलित होने आए कर्मचारियों को निदेशित किया कि आज की कार्यशाला में बधाई गई बातों को वह ध्यान से सुनें और वापस अपनी शाखाओं में जाकर इसका प्रयोग करें।

कार्यशाला के उद्घाटन सत्र के उपरांत प्रथम सत्र में मुख्य वक्ता नीरज राय वरिष्ठ व्याख्याता हिंदी केंद्रीय विद्यालय गाजीपुर ने सभी प्रतिभागियों को भारतीय संविधान में राजभाषा संबंधी नियमों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने बताया कि भारतीय संविधान के भाग 5, 6 और 17 में राजभाषा संबंधी प्रावधानों का उल्लेख किया गया है। भाग 17 के अनुच्छेद 343 से लेकर अनुच्छेद 351 तक राजभाषा की चर्चा की गई है। आगे उन्होंने राजभाषा अधिनियम 1963 तथा राजभाषा नियम 1976 की चर्चा पावर पॉइंट प्रस्तुतीकरण की सहायता से प्रभावी ढंग से की। प्रथम सत्र के उपरांत मुख्य वक्ता नीरज राय ने कार्यशाला मैं उपस्थित प्रतिभागियों के प्रश्नों और जिज्ञासाओं का समाधान किया।भोजन उपरांत कार्यशाला के दूसरे सत्र में राजभाषा अधिकारी यूनियन बैंक ऑफ इंडिया अनुराग कुमार सिंह ने बैंकिंग क्षेत्र में राजभाषा के बढ़ते प्रयोग को रेखांकित करते हुए सभी का बताया की हमारा जनता से सीधा जुड़ाव होने के नाते तथा राजभाषा क्षेत्र क मैं होने के नाते यह उत्तरदायित्व बनता है कि हम राजभाषा का अधिक से अधिक प्रयोग करें। इसके अतिरिक्त उन्होंने सभी प्रतिभागियों को विस्तार पूर्वक बताया कि किस तरह प्रशासनिक कार्यों में राजभाषा हिंदी के प्रयोग को प्राथमिकता देते हुए अपने दैनिक जीवन के प्रयोग में इसका अधिकाधिक प्रयोग करना है। अनुराग कुमार सिंह ने यूनियन बैंक आफ इंडिया के विभिन्न प्रपत्रों और दस्तावेजों के प्रयोग में राजभाषा हिंदी के सुचारू प्रयोग के बारे में प्रतिभागियों को दिशा निर्देश दिया।

  • admin

    Related Posts

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    नई दिल्ली। देश की सांस्कृतिक विरासत, राष्ट्रीय मूल्यों और राष्ट्रवादी विचारधारा को केंद्र में रखकर नवगठित देश प्रथम पार्टी ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से अपनी राजनीतिक विचारधारा को जन-जन…

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    नोएडा। RAYY, एक भारतीय ऐक्सपीरियेंस डिस्कवरी एवं बुकिंग प्लैटफॉर्म है जो “मेक रूम फॉर मोर लाईफ” के फलसफे पर आधारित है। इस प्लैटफॉर्म ने आज किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में अपने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    • By admin
    • October 24, 2026
    • 27 views
    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    • By admin
    • October 23, 2026
    • 22 views
    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    • By admin
    • October 19, 2026
    • 137 views
    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 64 views
    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 252 views
    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला

    • By admin
    • October 17, 2026
    • 105 views
    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला