छात्रों को शारिरीक विकास और विटामिन‘‘डी’’ के महत्व के साथ एमिटी विश्वविद्यालय द्वारा व्याख्यान सत्र का आयोजन

Eros Times: एमिटी विश्वविद्यालय में ‘‘भारत में विटामिन डी की कमी से होने वाले विकार की स्थिति ’’ पर मेजर जनरल (डा) आर के मारवाह ने दिया व्याख्यान छात्रों को शारिरीक विकास और प्रतिरोधक क्षमता में विटामिन‘‘डी’’ के महत्व के साथ देश मे इसकी कमी से होने वाले विकार की स्थिति पर की जानकारी प्रदान करने एमिटी साइंस टेक्नोलाॅजी एंड इनोवेशन फांउडेशन द्वारा व्याख्यान सत्र का आयोजन किया गया। इस व्याख्यान सत्र में डीआडीओ के इंस्टीटयूट ऑफ न्यूक्लियर मेडिसिन एंड एलाइड सांइसेस के एंडोक्राइनोलाॅजी एंड थाॅयराइड रिसर्च सेंटर के पूर्व एडिशनल डायरेक्टर और प्रमुख मेजर जनरल (डा) आर के मारवाह ने भारत में विटामिन डी की कमी से होने वाले विकार की स्थिति और सार्वजनिक स्वास्थय समस्या से निपटने के उपाय’’ विषय पर जानकारी प्रदान किया। इस अवसर पर एमिटी साइंस टेक्नोलाॅजी एंड इनोवेशन फांउडेशन के अध्यक्ष डा डब्लू सेल्वामूर्ती और एमिटी डायरेक्टोरेट ऑफ साइंस एंड इनोवेशन के डिप्टी डायरेक्टर जनरल डा गोपाल भूषण ने डा मारवाह का स्वागत किया।
डीआडीओ के इंस्टीटयूट ऑफ न्यूक्लियर मेडिसिन एंड एलाइड सांइसेस के एंडोक्राइनोलाॅजी एंड थाॅयराइड रिसर्च
सेंटर के पूर्व एडिशनल डायरेक्टर और प्रमुख मेजर जनरल (डा) आर के मारवाह ने ‘‘ भारत में विटामिन डी की कमी से होने वाले विकार की स्थिति और सार्वजनिक स्वास्थय समस्या से निपटने के उपाय’’ विषय पर संबोधित करते हुए कहा कि स्वास्थय में विटामिन डी को बेहद महत्वपूर्ण है यह हमारे रक्त के कैल्शियम स्तर को सामान्य श्रेणी में रखने में सहायता करता है जो हमारी तांत्रिका तंत्र, हड्डी की वृद्धि और चरम अस्थि घनत्व को हासिल करने में सहायक होता है।

यह ऑटोइम्यून डिसऑर्डर जैसे मल्टीपल स्केलेरोसिस, रियूमेडाॅइड अर्थराइटिस, श्वसन संक्रमण जैसे इंनफ्लुएंजा आदि से बचाता है। चरम अस्थि घनत्व, साधारण विकास के दौरान प्राप्त किया गया अस्थि का उच्चतम स्तर होता जिसका 80 प्रतिशत विकास 18 वर्ष की अवस्था तक हो जाता है जिसमें विटामिन डी बेहद महत्वपूर्ण होता है। डा मारवाह ने कहा कि पोषण, जेनेटिक्स, हाॅर्मोन और जीवनशैली चरम अस्थि घनत्व, के निर्धारक है। खराब हड्डियों के स्वास्थय से विश्व में वार्षिक लगभग 8.9 मिलियन फैक्चर होते है और इसके अतिरिक्त ऑस्टियोपोरोटिक फ्रैक्चर से जुड़ी उच्च रूग्णता और मृत्यु दर अधिक होती है। उन्होनें विटामिन डी के मूलभूत और क्रिया विज्ञान बताते हुए विटामिन डी की कमी के कारण जैसे ब-सजय़ती उम्र, सनस्क्रिन का उपयोग, भागौलिक क्षेत्र, अधिकतर घर में रह कर कार्य करना, प्रदूषण जिससे पर्याप्त धूप नही मिलती और वसा कुअवशोषण, मोटापा, रोग, धूम्रपान जैसे मेडिकल कारणों को बताया। बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों में विटामिन डी की कमी के कारणो की जानकारी देते उसके प्रतिकूल प्रभावों को बताया। डा मारवाह ने कहा कि भारत में भोजन में विटामिन डी की मात्रा पूर्ण नही होती इसलिए इस पोषण के खाली स्थान को भरने के लिए अतिरिक्त सप्लीमेंट की आवश्यकता होती है। एपिडेमाइलाॅजिकल स्टडीज बहुत ही अधिक स्पष्ट रूप से दर्शाता है कि देश भर के सभी आयु समूहों में महिला और पुरूष दोनों में विटामिन डी की कमी है। यह एक महत्वपूर्ण आमजन स्वास्थय समस्या है जिसपर ध्यान देना आवश्यक है। कैल्शियम और विटामिन डी एक मजबूत अस्थि स्वास्थय मे महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है। विटामिन डी की कमी को दूर करने के लिए विटामिन डी युक्त भोजन, सूर्य प्रकाश, सप्लीमेंट और फोर्टीफिकेशन आवश्यक है।एमिटी साइंस टेक्नोलाॅजी एंड इनोवेशन फांउडेशन केअध्यक्ष डा डब्लू सेल्वामूर्ती ने स्वागत करते हुए कहा कि विटामिन डी मानव शरीर के उचित कार्यप्रणाली मे महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है जिसमें हड्डियों का स्वास्थय, प्रतिरक्षा और कई पुरानी स्थितियों से सुरक्षा शामिल है। हांलाकि, विटामिन डी की कमी दुनिया भर में सबसे आम पोषण संबंधी कमियों में से एक है।विटामीन डी ने हाल ही में विशेष रूप से कोविड 19 के दौरान प्रतिरक्षा स्वास्थ्य में अपनी भूमिका के लिए ध्यान आकर्षित किया है। छात्रों और शोधार्थियों को जानकारी प्रदान करने और शोध के लिए प्रोत्साहित करने हेतु इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।इस अवसर पर एमिटी विश्वविद्यालय के वरिष्ठ वैज्ञानिक डा वी के मोदी, डा एस के श्रीवास्तव, डा रूमी देब आदि लोग उपस्थित थे।

  • admin

    Related Posts

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    नई दिल्ली। देश की सांस्कृतिक विरासत, राष्ट्रीय मूल्यों और राष्ट्रवादी विचारधारा को केंद्र में रखकर नवगठित देश प्रथम पार्टी ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से अपनी राजनीतिक विचारधारा को जन-जन…

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    नोएडा। RAYY, एक भारतीय ऐक्सपीरियेंस डिस्कवरी एवं बुकिंग प्लैटफॉर्म है जो “मेक रूम फॉर मोर लाईफ” के फलसफे पर आधारित है। इस प्लैटफॉर्म ने आज किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में अपने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    • By admin
    • October 24, 2026
    • 27 views
    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    • By admin
    • October 23, 2026
    • 22 views
    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    • By admin
    • October 19, 2026
    • 137 views
    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 64 views
    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 252 views
    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला

    • By admin
    • October 17, 2026
    • 105 views
    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला