रेडियो सलाम नमस्ते में रक्तदान जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

Eros Times: नोएडा आईएमएस नोएडा के सामुदायिक रेडियो सलाम नमस्ते में रक्तदान जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। बुधवार को सेक्टर 62 स्थित संस्थान परिसर में रेडियो के माध्यम से युवाओं को रक्तदान के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान रेडियो परिचर्चा से रक्तदान के महत्व, मिथक एवं आवश्यकताओं पर छात्रों ने अपने विचार प्रकट किए।

बुधवार को कार्यक्रम की शुरुआत करते हए सलाम नमस्ते की स्टेशन हेड बर्षा छबारिया ने बताया कि रक्तदान महादान है, युवाओं को इसके लिए जागरूक होने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि स्वैच्छिक जीवन रक्षक रक्त को दान कर हम हर साल लाखों लोगों की जान बचाने में मदद कर सकते हैं। जटिल चिकित्सा और शल्य चिकित्सा प्रक्रियाओं में हमारे द्वारा किए गए एक छोटे से प्रयासों से बड़े बदलाव हो सकते हैं। छात्रों से अपील करते हुए बर्षा छबारिया ने कहा कि हमारी कोशिश होनी चाहिए की हम रक्तदान के लिए तत्पर रहे। साथ ही वर्ष में कम से कम एक बार रक्तदान जरूर करें।

वहीं कार्यक्रम के दौरान बीकॉम.एलएलबी की छात्रा तेजस्विता दुबे ने कहा कि रक्तदान हम सभी की सामाजिक जिम्मेदारी है। हमारे रक्तदान से किसी की जिंदगी बच सकती है, इसी भावना से रक्तदान करना चाहिए। वहीं बीसीए के छात्र सप्तऋषि सिंह ने कहा कि हम रक्तदान शिविर या विशेष दिवस की प्रतीक्षा न करके स्वयं ही पहल करें जिससे जरूरतमंद को विशेष परिस्थिति में निराश न होना पड़े। वहीं बीबीए की छात्रा तन्नु सिंह ने कहा कि रक्तदान से शरीर में कमजोरी नहीं आती, जितना हम रक्तदान करते हैं उतना अगले दो से तीन दिनों में फ्रेस रक्त का निर्माण हमारा शरीर कर लेता है।

  • admin

    Related Posts

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    नोएडा में सेवा, संस्कार और समर्पण का संदेश, बड़ी संख्या में लोगों ने किया रक्तदान नोएडा। भारत विकास परिषद, नोएडा द्वारा सामाजिक सेवा, भारतीय संस्कृति के संरक्षण तथा जनकल्याण के…

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    नई दिल्ली। सामाजिक विकास, शिक्षा और युवा सशक्तिकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को प्रतिष्ठित “इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स” सम्मान से सम्मानित…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 10 views
    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 12 views
    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    महंगाई पर कांग्रेस का हमला: घरेलू गैस सिलेंडर महंगा होने से जनता पर बढ़ेगा बोझ – सतेन्द्र शर्मा

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 58 views
    महंगाई पर कांग्रेस का हमला: घरेलू गैस सिलेंडर महंगा होने से जनता पर बढ़ेगा बोझ – सतेन्द्र शर्मा

    ‘चैलेंजर्स केयर्स फॉर एनवायरनमेंट’ के संदेश के साथ युवाओं ने बढ़ाया पर्यावरण जागरूकता अभियान

    • By admin
    • June 5, 2026
    • 14 views
    ‘चैलेंजर्स केयर्स फॉर एनवायरनमेंट’ के संदेश के साथ युवाओं ने बढ़ाया पर्यावरण जागरूकता अभियान

    ‘पेड़ बचेंगे तभी भविष्य बचेगा’: सूरजपुर वेटलैंड में वाईएसएस फाउंडेशन ने चलाया स्वच्छता और वृक्ष संरक्षण अभियान

    • By admin
    • June 5, 2026
    • 97 views
    ‘पेड़ बचेंगे तभी भविष्य बचेगा’: सूरजपुर वेटलैंड में वाईएसएस फाउंडेशन ने चलाया स्वच्छता और वृक्ष संरक्षण अभियान

    ‘हरा-भरा बवाना’ के संकल्प के साथ बवाना इन्फ्रा डेवलपमेंट ने शुरू किया पर्यावरण एवं सामाजिक जागरूकता अभियान

    • By admin
    • June 4, 2026
    • 20 views
    ‘हरा-भरा बवाना’ के संकल्प के साथ बवाना इन्फ्रा डेवलपमेंट ने शुरू किया पर्यावरण एवं सामाजिक जागरूकता अभियान