Eros Times: दिनांक 13/06/2023 को लोक गायक ब्रहमपाल नागर को लखनऊ स्थित राजभवन के सभागार में उत्तर प्रदेश की महामहिम राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल द्बारा संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया! मिलने के उपरांत लोक गायक ब्रहमपाल नागर नें बताया कि यह पुरस्कार रागनी जगत के लिए एक महान उपलब्धि हैं

जो की प्रथम बार किसी रागनी गायक को दिया गया है! यह पुरस्कार मुझे उत्कृष्ट प्रदर्शन एवं समाज में फैली कुप्रथाओं एवं नशामुक्ति सहित अन्य समाज सुधारक रागनी गायन एवं उत्तम रचनाओं के लिए दिया गया है मैं महामहिम राज्यपाल उत्तर प्रदेश सरकार एवं संगीत नाटक अकादमी का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ! तथा जो जनता जनार्दन आज तक मुझे प्यार और आशीर्वाद देती है उन सबको अपने का पुरस्कार श्रेय देता हूँ!






