तीन बदमाशों ने पूर्व जिला पंचायत सदस्य और हिस्ट्रीशीटर ताबड़तोड़ फायरिंग की

Eros Times: गाजीपुर बीती देर शाम नंदगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत सहेड़ी के पास उस वक्त अफरा तफरी मच गई, जब अज्ञात बाइक सवार तीन बदमाशों ने बाइक से जा रहे पूर्व जिला पंचायत सदस्य और हिस्ट्रीशीटर अरविंद यादव पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। फायरिंग में बाइक सवार अरविंद यादव के कान के पास से गोली छूकर निकल गई।

 वहीं गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग हो-हल्ला करने लगे। जिसकी वजह से बदमाश मौके से फरार हो गए। वहीं गोली से घायल युवक को आनन फानन में जिला अस्पताल लाया गया। जहां पर जिला अस्पताल के इमरजेंसी में तैनात डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज कर इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर दिया और घायल का इलाज किया जा रहा है। वहीं इमरजेंसी में तैनात डॉ मिथिलेश यादव ने बताया कि यह डिहिया गांव के रहने वाले अरविंद यादव है। इनके चेहरे और कंधे के पास चोट लगी है। देखने से लग रहा है कि गन शॉट है। फिलहाल स्टेबल है। घायल के बेहतर इलाज के लिए सीनियर डॉक्टर को बता दिया गया है। फायरिंग में घायल अरविंद यादव पूर्व जिला पंचायत सदस्य रहा है। बताया कि किसी काम से राजादी से लौट रहा था कि सहेड़ी के पास अज्ञात बाइक सवार तीन बदमाश फायरिंग किये। फायरिंग करने वाले बदमाश सामने आएंगे तो पहचान लेंगे। घटना की वजह पुरानी रंजिश बताई जा रही है। 
थाना प्रभारी कमलेश पाल ने बताया कि घायल के द्वारा तहरीर मिली है। एक नामजद दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन की जा रही है। घायल हिस्ट्रीशीटर है।

  • admin

    Related Posts

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    नई दिल्ली। देश की सांस्कृतिक विरासत, राष्ट्रीय मूल्यों और राष्ट्रवादी विचारधारा को केंद्र में रखकर नवगठित देश प्रथम पार्टी ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से अपनी राजनीतिक विचारधारा को जन-जन…

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    नोएडा। RAYY, एक भारतीय ऐक्सपीरियेंस डिस्कवरी एवं बुकिंग प्लैटफॉर्म है जो “मेक रूम फॉर मोर लाईफ” के फलसफे पर आधारित है। इस प्लैटफॉर्म ने आज किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में अपने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    • By admin
    • October 24, 2026
    • 27 views
    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    • By admin
    • October 23, 2026
    • 22 views
    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    • By admin
    • October 19, 2026
    • 137 views
    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 64 views
    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 252 views
    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला

    • By admin
    • October 17, 2026
    • 105 views
    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला