डिवाइडर से टकराकर ट्रक पलटा और उसमें आग लग गई

Eros Times: गाजीपुर बीती देर रात रामपुर माझा थाना क्षेत्र अंतर्गत देवकली बाजार में गाजीपुर-वाराणसी फोरलेन हाईवे पर डिवाइडर से टकराकर डीसीएम ट्रक पलट गया और उसमें आग लग गई। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह आग पर काबू पाया। 
जानकारी के मुताबिक वाराणसी – गोरखपुर फोरलेन पर देवकली बाजार में देर रात दूध ले जाने वाला खाली डीसीएम डिवाडर से टकरा कर बीच सड़क पर पलट गया तथा आग लग जाने से धूं धूं जलने लगा। आग लगने के बाद डीसीएम ट्रक का टायर जल कर एक एक कर धमाके करता रहा। हादसा होते ही चालक ने वाहन से कूद कर अपनी जान बचाई। सूचना मिलते ही रामपुर माझां के थानाध्यक्ष संतोष राय मौके पर पहुंचे। फायर ब्रिगेड को बुलाकर आग बुझाने का प्रयास किया गया। आग पर काबू पाने के पश्चात आवागमन शुरु हुआ। डीसीएम ट्रक दुर्घटना के कारण करीब 45 मिनट तक हाइवे पर दोनो तरफ जाम लगा रहा। उसके बाद आवागमन चालू हुआ।डीसीएम वाराणसी से गाजीपुर की ओर खाली जा रहा था।

  • admin

    Related Posts

    नोएडा में धूमधाम से मनाया गया धन्वंतरि दिवस, NIMA नोएडा के आयोजन में जुटे चिकित्सक और गणमान्य लोग

    नोएडा। आयुर्वेद और भारतीय चिकित्सा परंपरा में भगवान धन्वंतरि का विशेष स्थान है। उन्हें आरोग्य, स्वास्थ्य और चिकित्सा का देवता माना जाता है। इसी परंपरा और चिकित्सा जगत के प्रति…

    दीपावली मिलन समारोह में पेइंग गेस्ट हाउस ओनर वेलफेयर एसोसिएशन का विस्तार, ठाकुर एन.पी. सिंह बने संरक्षक

    नोएडा। दीपावली के पावन पर्व पर आपसी भाईचारे, सौहार्द और संगठनात्मक एकजुटता का संदेश देते हुए पेइंग गेस्ट हाउस ओनर वेलफेयर एसोसिएशन ने सेक्टर-33 स्थित अग्रसेन भवन में दीपावली मिलन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नोएडा में धूमधाम से मनाया गया धन्वंतरि दिवस, NIMA नोएडा के आयोजन में जुटे चिकित्सक और गणमान्य लोग

    • By admin
    • November 5, 2026
    • 3 views

    दीपावली मिलन समारोह में पेइंग गेस्ट हाउस ओनर वेलफेयर एसोसिएशन का विस्तार, ठाकुर एन.पी. सिंह बने संरक्षक

    • By admin
    • November 5, 2026
    • 5 views
    दीपावली मिलन समारोह में पेइंग गेस्ट हाउस ओनर वेलफेयर एसोसिएशन का विस्तार, ठाकुर एन.पी. सिंह बने संरक्षक

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    • By admin
    • October 24, 2026
    • 27 views
    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    • By admin
    • October 23, 2026
    • 22 views
    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    • By admin
    • October 19, 2026
    • 137 views
    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 64 views
    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज