अवैध संबंध, परामर्श केन्द्र ने बारह परिवारों को मिलवाया 

परिवार परामर्श केंद्र में बारह परिवारों की विदाई हुई । 

 Eros Times: परिवार परामर्श केंद्र गाज़ीपुर द्वारा पुलिस लाइन्स गाज़ीपुर के प्रांगण में पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह की अध्यक्षता में कुल 21 पारिवारिक विवाद प्रस्तुत हुए । दिव्यांशी पत्नी दिनेश राजभर निवासी मधुबन, मलिकपुर थाना विरनो गाज़ीपुर की शिकायत थी कि उसके पति उसके साथ बिना कारण ही मारपीट करते रहते हैं। इसपर पति एवं ससुराल पक्ष के लोगों को समझाकर विदाई करवाई गई।अंकिता गोंड पत्नी अरविंद गोंड निवासी दुर्खुशी थाना मरदह, गाज़ीपुर की शिकायत थी कि उसके देवर उसके साथ हमेशा छेड़खानी करते रहते हैं इसकी शिकायत जब पति से करती हूँ तो भी वह ध्यान नहीं देते ।

इस पर पति व देवर को समझाकर विदाई करवाई गई ।रीता देवी पत्नी मनोज बिंद निवासी पहाड़पुर थाना नंदगंज गाजीपुर की शिकायत थी कि उसके ससुराल के लोग उसके बच्चे को पीने के लिए दूध ही नहीं देते हैं । इस पर ससुराल पक्ष के लोगों को समझाकर विदाई करवाई गई ।आरजू पत्नी नसीम खान निवासी रूई मंडी चौकी रजागंज गाज़ीपुर की शिकायत थी कि उसके पति उसके चरित्र पर हमेशा शंका करते रहते हैं । इसपर पति को समझाकर विदाई करवाई गई । तृप्ति देवी पत्नी अंकित यादव निवासी उतरौली थाना रेवतीपुर गाज़ीपुर की शिकायत थी कि उसके पति मायके से भैंस की मांग करते हैं । इस पर पति को समझाकर विदाई करवाई गई ।इमराना बानो पत्नी इफ्तिखार अहमद निवासी पहाड़पुर अतरौली थाना रामापुर मांझा गाज़ीपुर की शिकायत थी कि उसके पति का अवैध संबंध उनकी भाभी से है ।

इस पर पति एवं भाभी को समझाकर विदाई करवाई गई आरती पत्नी संदीप निवासी जलालाबाद थाना दुल्लहपुर गाज़ीपुर की शिकायत थी कि ऊसके पति दहेज के लिए उसके साथ मारपीट करते रहते है । इसपर पति को समझाकर विदाई कारवाई गई ।जमीला खातून पत्नी सद्दाम अंसारी निवासी जंगीपुर गाज़ीपुर की शिकायत थी कि उसके पति का अवैध संबंध पड़ोसन से है । इसपर पति को समझाकर विदाई करवाई गई।उर्मीला देवी पत्नी मोतीलाल निवासी रोहिली थाना नोनहरा गाज़ीपुर की शिकायत थी कि इसके तवियत खराब होने पर भी पति द्वारा इलाज नहीं करवाया जाता है । इसपर पति को समझाकर विदाई करवाई गई ।पूनम देवी पत्नी दिनेश कुमार निवासी सेवराई थाना गहमर गाज़ीपुर की शिकायत थीं कि उसके पति उसके साथ हमेशा मारपीट करते रहते हैं । इस पर पति को समझाकर विदाई करवाई गई ।

इसी क्रम में ममता विश्वकर्मा, काजल यादव की भी विदाई करवाई गई। 

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक महोदय ओमवीर सिंह अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बलवंत कुमार चौधरी क्षेत्राधिकारी सदर गौरव कुमार, सरदार दर्शन सिंह विक्रमादित्य मिश्र, शिवशंकर तिवारी सरिता गुप्ता, वीरेंद्र नाथ राम, प्रकोष्ठ प्रभारी रेनू यादव आरक्षी आलेश कुमार, महिला आरक्षी रोली सिंह, महिला होमगार्ड उर्मीला गिरी, प्रान्तीय रक्षादल गीता आदि प्रमुख लोग उपस्थित रहे ।

  • admin

    Related Posts

    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 में पहुंचे मनोज तिवारी, अत्याधुनिक म्यूजिक और एवी टेक्नोलॉजी की जमकर सराहना

    नई दिल्ली। भारत मंडपम, प्रगति मैदान में आयोजित इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के दूसरे दिन उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सांसद और लोकप्रिय भोजपुरी कलाकार मनोज तिवारी ने एक्सपो का दौरा किया। उनके…

    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन उमड़ा उत्साह, 10 हजार से अधिक विजिटर्स ने देखी अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी

    नई दिल्ली। भारत मंडपम, प्रगति मैदान में बुधवार से शुरू हुए इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। एक्सपो के पहले ही दिन 10 हजार से…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 में पहुंचे मनोज तिवारी, अत्याधुनिक म्यूजिक और एवी टेक्नोलॉजी की जमकर सराहना

    • By admin
    • August 20, 2026
    • 14 views
    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 में पहुंचे मनोज तिवारी, अत्याधुनिक म्यूजिक और एवी टेक्नोलॉजी की जमकर सराहना

    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन उमड़ा उत्साह, 10 हजार से अधिक विजिटर्स ने देखी अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी

    • By admin
    • August 19, 2026
    • 12 views
    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन उमड़ा उत्साह, 10 हजार से अधिक विजिटर्स ने देखी अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी

    अमरॉन बैटरीज़ ने संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में किया 3-दिवसीय स्वास्थ्य एवं जागरूकता अभियान

    • By admin
    • August 19, 2026
    • 27 views
    अमरॉन बैटरीज़ ने संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में किया 3-दिवसीय स्वास्थ्य एवं जागरूकता अभियान

    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    • By admin
    • August 17, 2026
    • 9 views
    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 14 views
    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 39 views
    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’