केजरीवाल सरकार के एसओएसई के छात्रों की प्रतिभा के मुरीद हुए लोग

परफार्मिंग एंड विजुअल आर्ट्स, एएसओएसई के छात्रों की प्रतिभा के प्रदर्शन के लिए केजरीवाल सरकार द्वारा  बीकानेर हाउस में आर्ट एक्ज़ीबिशन ‘लहर’ का किया गया था आयोजन

शिक्षा मंत्री आतिशी ने आर्ट एक्ज़ीबिशन ‘लहर’ में शामिल होकर युवा कलाकारों की सराहना की, कहा- यह हमारे छात्रों की रचनात्मकता और जुनून का प्रदर्शन

एक्ज़ीबिशन इस बात का प्रमाण कि हमारे स्कूलों के छात्र न केवल वर्तमान के ज्वलंत मुद्दों को समझते है बल्कि अपने कला के माध्यम से उसका सजीव चित्रण भी करते है

केजरीवाल सरकार के ईएसओएसई, आर्ट में रुचि रखने वाले छात्रों को अपनी कलात्मक क्षमताओं का पता लगाने और उसके माध्यम से अपने विचारों को प्रभावशाली रूप से प्रस्तुत करने में बने मददगार

केजरीवाल सरकार के पीवीए, एएसओएसई ने पारंपरिक ढांचे को तोड़कर परफार्मिंग एंड विज़ुअल आर्ट्स को भी दी करिकुलम के रूप में मान्यता,युवा आर्टिस्टों के लिए तैयार किए नए मौक़े

केजरीवाल सरकार द्वारा आयेजित किए गए इस तीन दिवसीय एक्ज़ीबिशन में सभी पीवीए, एएसओएसई के छात्रों ने भाग लिया

Eros Times: केजरीवाल सरकार ने अपने डॉ. बी.आर. अम्बेडकर स्कूल ऑफ स्पेशलाइज्ड एक्सीलेंस, परफॉर्मिंग एंड विजुअल आर्ट्स (पीवीए) के युवा कलाकारों की प्रतिभा के प्रदर्शन के लिए बीकानेर हाउस में “लहर” नाम से एक शानदार आर्ट एक्ज़ीबिशन का आयोजन किया। एएसओएसई,पीवीए के कक्षा 10वीं और 11वीं के छात्रों द्वारा क्यूरेट किए गए इस एक्ज़ीबिशन का उद्देश्य अपने स्कूलों में पढ़ रहे इन युवा कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए मंच प्रदान करना है।

एक्ज़ीबिशन ‘लहर’ में छात्रों ने द्वारा यह अनूठी प्रदर्शनी पारिस्थितिकी और शहरी जीवन के बीच के जटिल संबंधों को उजागर करती है। इस मौक़े पर शिक्षा मंत्री आतिशी, जिन्होंने हाल ही में प्रदर्शनी का दौरा किया, ने छात्रों की प्रशंसा करते हुए कहा कि “इस एक्ज़ीबिशन में छात्रों द्वारा दिखाई गई रचनात्मकता और अभिव्यक्ति बेहद सराहनीय है। उन्होंने कहा कि एक्ज़ीबिशन इस बात का प्रमाण कि हमारे स्कूलों के छात्र न केवल वर्तमान के ज्वलंत मुद्दों को समझते है बल्कि अपने कला के माध्यम से उसका सजीव चित्रण भी करते है। 

उन्होंने कहा कि, “केजरीवाल सरकार के डॉ. बी आर अम्बेडकर स्कूल ऑफ स्पेशलाइज्ड एक्सीलेंस ने छात्रों को अपनी कलात्मक क्षमताओं का पता लगाने और अपने विचारों को प्रभावशाली कला रूपों में लाने के लिए एक मंच दिया है। इस एक्ज़ीबिशन ने न केवल हमारे बच्चों की प्रतिभा को उजागर किया है बल्कि इन युवा कलाकारों की  रचनात्मकता और क्रिटिकल थिंकिंग को भी बढ़ावा दिया है।

शिक्षा मंत्री आतिशी ने कहा कि, कला और संगीत को अक्सर माता-पिता एक हॉबी के रूप में देखते है। और इस कारण कई बार बच्चे अपनी प्रतिभा का खुलकर प्रदर्शन नहीं कर पाते है। लेकिन केजरीवाल सरकार ने अपने पीवीए,एएसओएसई द्वारा परफार्मिंग एंड विज़ुअल आर्ट्स के क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक हर बच्चे को स्पेशलाइज्ड एजुकेशन दे रही है। 

उन्होंने कहा कि केजरीवाल सरकार के पीवीए, एएसओएसई ने पारंपरिक ढांचे को तोड़कर परफार्मिंग एंड विज़ुअल आर्ट्स को भी करिकुलम के रूप में मान्यता दी। और इन स्कूलों में मिल रहे शानदार एक्सपोज़र द्वारा हम युवा आर्टिस्टों के लिए भविष्य के लिए शानदार मौक़े तैयार कर रहे है।

बता दें कि एक्ज़ीबिशन में विभिन्न आर्ट फ़ार्म्स की एक श्रृंखला प्रदर्शित की गई, जिसमें डॉ. बी आर अम्बेडकर स्कूल ऑफ स्पेशलाइज्ड एक्सीलेंस के छात्रों ने अपनी कलाकृतियों और स्किल्स को प्रदर्शित किया गया। विज़ुअल आर्ट्स के छात्रों ने एक क्यूरेटेड इनडोर प्रदर्शनी के माध्यम से अपनी रचनाएं प्रस्तुत कीं, जबकि छात्रों और शिक्षकों द्वारा आयोजित इंटरैक्टिव स्टालों ने गोंड आर्ट, मधुबनी आर्ट, ब्लॉक प्रिंटिंग और बुनाई जैसे आर्ट फ़ॉर्म पर लाइव  वर्कशॉप्स का आयोजन किया।

साथ ही छात्रों द्वारा लाइव म्यूजिक ने पूरे एक्ज़ीबिशन को और भी ज़्यादा आकर्षक बना दिया। इसके अतिरिक्त, एक्ज़ीबिशन में किसी प्रोफेशनल की तरह कक्षा 10वीं के छात्रों ने 4 शोर्ट फिल्मों के साथ-साथ 40 से अधिक शानदार फ़ोटोज़ भी प्रदर्शित की।

उल्लेखनीय है कि दिल्ली सरकार ने ‘परफॉर्मिंग एंड विजुअल आर्ट्स- डॉ. बी.आर. अम्बेडकर स्कूल ऑफ स्पेशलाइज्ड एक्सीलेंस’ की शुरुआत 2021 में की। ये स्कूल विशेष रूप से उन छात्रों के लिए शुरू किया गया है  जो अपनी कलात्मक योग्यताओं को निखारते हुए इस क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते है।

इन स्कूलों में दाख़िला एक चयन प्रक्रिया के माध्यम से होती है। जहां छात्र म्यूजिक(इण्डियन,वेस्टर्न), विज़ुअल आर्ट्स और फ़िल्म-मेकिंग एक्टिंग एंड मीडिया में से किसी एक क्षेत्र में स्पेशलाइज्ड एजुकेशन प्राप्त करते है। इन स्कूलों के लिए ख़ास तौर से तैयार किया गया करिकुलम छात्रों को एक्सपीरिएंशियल लर्निंग देता है। इसका उद्देश्य छात्रों के लिए उच्च शिक्षा और कैरियर के लिए बेहतरीन मौक़े तैयार करना है। 

वर्तमान में दिल्ली में चार पीवीए,एसओएसई हैं जिनमें कक्षा 9-11 में 570 से अधिक छात्र हैं। ये एएसओएसई दिल्ली बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (डीबीएसई) से एफ़िलिएटेड हैं और उनका करिकुलम विभिन्न राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय नॉलेज-पार्टनर्स के सहयोग से विकसित किया गया है।

  • admin

    Related Posts

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    नई दिल्ली। देश की सांस्कृतिक विरासत, राष्ट्रीय मूल्यों और राष्ट्रवादी विचारधारा को केंद्र में रखकर नवगठित देश प्रथम पार्टी ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से अपनी राजनीतिक विचारधारा को जन-जन…

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    नोएडा। RAYY, एक भारतीय ऐक्सपीरियेंस डिस्कवरी एवं बुकिंग प्लैटफॉर्म है जो “मेक रूम फॉर मोर लाईफ” के फलसफे पर आधारित है। इस प्लैटफॉर्म ने आज किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में अपने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    • By admin
    • October 24, 2026
    • 27 views
    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    • By admin
    • October 23, 2026
    • 22 views
    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    • By admin
    • October 19, 2026
    • 137 views
    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 64 views
    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 252 views
    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला

    • By admin
    • October 17, 2026
    • 105 views
    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला