गाजीपुर महाराजा सुहेलदेव के जयंती के अवसर पर आज जहां भारतीय जनता पार्टी के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर के नेतृत्व में जनपद के आई टीआई मैदान में महाराजा सुहेलदेव शौर्य दिवस के रूप में मनाया जाएगा ।
Eros Times: वही दूसरी तरफ विधानसभा जंगीपुर से राजभर समाज के चर्चित और भाजपा के पदाधिकारी अवधेश राजभर के नेतृत्व में मरदह विकासखंड अंतर्गत बिहरा ग्राम सभा के हनुमान मंदिर पोखरा पर महाराजा सुहेलदेव शौर्य दिवस के रूप में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया है इस कार्यक्रम में पूर्व विधायक कालीचरण राजभर, भाजपा नेता मुराही राजभर, जय प्रकाश राजभर नंदा राजभर लालसा राजभर मंडल अध्यक्ष मन्नू राजभर ,पूर्व ग्राम प्रधान आकाश राजभर, भाजपा नेता अनिल राजभर, पूर्व जिला पंचायत सदस्य मुन्नीलाल राजभर, पूर्व जिला पंचायत सदस्य लल्लन राजभर, ग्राम प्रधान चंद्रभान राजभर, ग्राम प्रधान विनोद गुप्ता और समाजसेवी प्रदीप राजभर के साथ क्षेत्र के सैकड़ों राजभर समाज के चर्चित चेहरे मौजूद रहेंगे।






