डीटीसी कर्मचारियों की 3 महीने से रुकी हुई पेंशन तुरंत जारी नही करेगी तो प्रदेश कांग्रेस निवास का घेराव करेगी

केजरीवाल सरकार यदि डीटीसी कर्मचारियों की महीने से रुकी हुई पेंशन तुरंत प्रभाव से जारी नही करेगी तो प्रदेश कांग्रेस मुख्यमंत्री निवास का घेराव करेगी।

केजरीवाल सरकार की नाकामी के कारण डीटीसी रिटायर्ड कर्मचारी अपनी पेंशन की मांग के लिए दर-दर भटक रहे हैं

Eros Times: दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक हरी शंकर गुप्ता ने प्रदेश कार्यालय राजीव भवन में आयोजित संवाददाता सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल की असंवेदनशीलता के कारण डीटीसी के 14000 रिटायर्ड कर्मचारियों को पिछले 3 महीनों से पेन्शन नही मिलना और पिछले कई वर्षों से दिल्ली के पेंशनधारियों को मेडिकल भत्ता पूरी तरह से बंद करना गरीब वृद्धों के खिलाफ कार्यवाही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल की दिल्ली सरकार ने तुरंत डीटीसी कर्मचारियों की पेन्शन जारी नही की तो दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौ0 अनिल कुमार के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी धरना देकर मुख्यमंत्री निवास का घेराव करेगी।


संवाददाता सम्मेलन में पूर्व विधायक हरी शंकर गुप्ता के साथ प्रवक्ता डा0 नरेश कुमार, हरी नगर ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दिनेश रिटायर्ड डीटीसी कर्मचारी 85 वर्षीय देवेन्द्र नाथ अरोड़ा व अन्य रिटायर्ड कर्मचारी भी मौजूद थे

हरी शंकर गुप्ता ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल का दृष्टिकोण पिछले सालों में बदला गया है, दिल्ली को अनाथ छोड़कर विकास की ओर ध्यान देने की बजाय जहां एक ओर केजरीवाल प्रतिद्वंदी राजनीति के तहत बेबुनियाद अधिकारों की लड़ाई में व्यस्त है वहीं दूसरी ओर वे अन्य राज्यों राजनीतिक जमीन तलाशने में भी व्यस्त है। उन्होंने कहा कि 30-30 वर्ष से रिटायर्ड कर्मचारियों को पेन्शन नही मिलेगी तो उनका खर्चा कैसे चलेगा। उन्होंने कहा कि वृद्ध डीटीसी कर्मचारी परिवहन मंत्री कैलाश गहलोट सहित  अलग-अलग मंत्रियों के दरवाजे खटखटा रहे है परंतु इनकी पेंशन जारी करने के संबध में कोई नही सुन रहा है। उन्होंने कहा कि यही नही दिल्ली सरकार द्वारा वरिष्ठ नागरिकों को मिलने वाली एक भी नई पेंशन लागू करना केजरीवाल सरकार विफलता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी मांग करती है कि यदि तुरंत प्रभाव से पेंशन लागू नही की गई तो केजरीवाल सरकार के खिलाफ आंदोलन करेंगे। उन्होंने कहा कि आज यदि दिल्ली में कांग्रेस की शीला सरकार होती तो पेंशन की समस्या पैदा नही होती, क्योंकि कांग्रेस हमेशा कर्मचारियों व पेंशन धारियों के हित में काम करती है।


प्रदेश प्रवक्ता डा0 नरेश कुमार ने कहा कि 80-85 वर्षीय डीटीसी रिटायर्ड कर्मचारी अपनी पेंशन की मांग के लिए दर-दर भटक रहे है परंतु केजरीवाल सरकार के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत दिल्ली देहात के होने के बावजूद इन 30 वर्षों से पेंशन ले रहे डीटीसी कर्मचारियों की 3 महीनों से रुकी पेंशन पर कोई ध्यान नही दे रहे है।  उन्होंने कहा कि इससे पूर्व भी डीटीसी कर्मचारियों के पेंशन बंद हुई थी तब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष चौ0 अनिल कुमार के नेतृत्व में आंदोलन चलाने के बाद केजरीवाल ने तुरंत प्रभाव से रुकी हुई पेंशन जारी की थी। उन्होंने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल से हम मांग करते हैं कि तुरंत प्रभाव से डीटीसी कर्मचारियों की रुकी हुई पेंशन जारी की जाए।


हरी शंकर गुप्ता ने अरविन्द केजरीवाल द्वारा पूर्वी दिल्ली में कैम्पस के उदघाटन पर कहा कि यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है कि शिक्षा संस्थान के उद्घाटन के अवसर पर श्रेय लेने की होड़ में भाजपा और आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता जिंदाबाद और हाय-हाय के नारे लगा रहे थे। उन्होंने कहा कि 2006 में कांग्रेस की तत्कालीन मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने विकास करने की दिशा में पूर्वी दिल्ली कैम्पस की नींव रखी थी। यह दुखद है कि आज अरविन्द केजरीवाल ने इस मौके पर कांग्रेस अथवा शीला का जिक्र तक नही किया।

  • admin

    Related Posts

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    नोएडा में सेवा, संस्कार और समर्पण का संदेश, बड़ी संख्या में लोगों ने किया रक्तदान नोएडा। भारत विकास परिषद, नोएडा द्वारा सामाजिक सेवा, भारतीय संस्कृति के संरक्षण तथा जनकल्याण के…

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    नई दिल्ली। सामाजिक विकास, शिक्षा और युवा सशक्तिकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को प्रतिष्ठित “इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स” सम्मान से सम्मानित…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 10 views
    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 12 views
    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    महंगाई पर कांग्रेस का हमला: घरेलू गैस सिलेंडर महंगा होने से जनता पर बढ़ेगा बोझ – सतेन्द्र शर्मा

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 58 views
    महंगाई पर कांग्रेस का हमला: घरेलू गैस सिलेंडर महंगा होने से जनता पर बढ़ेगा बोझ – सतेन्द्र शर्मा

    ‘चैलेंजर्स केयर्स फॉर एनवायरनमेंट’ के संदेश के साथ युवाओं ने बढ़ाया पर्यावरण जागरूकता अभियान

    • By admin
    • June 5, 2026
    • 14 views
    ‘चैलेंजर्स केयर्स फॉर एनवायरनमेंट’ के संदेश के साथ युवाओं ने बढ़ाया पर्यावरण जागरूकता अभियान

    ‘पेड़ बचेंगे तभी भविष्य बचेगा’: सूरजपुर वेटलैंड में वाईएसएस फाउंडेशन ने चलाया स्वच्छता और वृक्ष संरक्षण अभियान

    • By admin
    • June 5, 2026
    • 97 views
    ‘पेड़ बचेंगे तभी भविष्य बचेगा’: सूरजपुर वेटलैंड में वाईएसएस फाउंडेशन ने चलाया स्वच्छता और वृक्ष संरक्षण अभियान

    ‘हरा-भरा बवाना’ के संकल्प के साथ बवाना इन्फ्रा डेवलपमेंट ने शुरू किया पर्यावरण एवं सामाजिक जागरूकता अभियान

    • By admin
    • June 4, 2026
    • 20 views
    ‘हरा-भरा बवाना’ के संकल्प के साथ बवाना इन्फ्रा डेवलपमेंट ने शुरू किया पर्यावरण एवं सामाजिक जागरूकता अभियान