फिल्म ”शांतला” के फर्स्ट लुक आउट के मौके पर फ़िल्म के निर्माता और एक्ट्रेस ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस किया

Eros Times: मुंबई बॉलीवुड फिल्म ”शांतला” के फर्स्ट लुक आउट के मौके पर आज मुम्बई में फ़िल्म के निर्माता और एक्ट्रेस ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस किया और उसी प्रेस वार्ता में निर्माता ने फ़िल्म के बारे में बात करते हुए कहा कि साउथ के लोग चिरंजीवी जैसे सुरस्टार को लेकर फिल्में बनाते हैं , मुम्बई के लोग शाहरुख खान जैसे बड़े सुरस्टार को लेकर फिल्में बनाते हैं । मैंने अश्लेषा ठाकुर को लेकर फ़िल्म बनाया है। इस फ़िल्म की असली प्लॉटिंग ही जबरदस्त है । इस कहानी को सिस्सू और एक मित्र सत्या जो अमेरिका में रहते हैं उन्होंने बहुत दिनों तक दबाव बनाया था कि यह फ़िल्म आप ही बना सकते हैं , इसकी कहानी आपके लायक ही है । फिर हमने इसको एक साल के बाद बनाने का निर्णय लिया । असल मे यह एक आदिवासी का चरित्र है जिसको एक्ट्रेस अश्लेषा ठाकुर ने प्ले किया है । अश्लेषा ने हिंदी में भी बहुत सारी वेबसीरीज किया है और इनकी फैन फॉलोइंग भी ऑल इंडिया में जबरदस्त है । इसीलिए इनकी यूथ में पकड़ देखते हुए और अपनी कहानी के कैरेक्टर को देखते हुए निदेशक सिस्सू जी ने इनको कास्ट करने का सुझाव दिया । असल मे यह कन्नड़ बेस्ड कहानी है । इस फ़िल्म को शूट करने के लिए हैदराबाद से 13 किलोमीटर दूर ग्रामीण इलाके में यूनिट को लेकर 34 दिनों तक कठिन परिस्थितियों में रहे। वहां पर सबके सहयोग से यह अद्भुत फ़िल्म बनकर तैयार हुई है । मूल रूप से यह फ़िल्म तेलुगु में है लेकिन आज कल के ट्रेंड को देखते हुए मल्टी लैंग्वेज में फ़िल्म हमने बनाई है । यह फ़िल्म तमिल तेलुगु, कन्नड़ मलयालम मराठी और हिंदी भाषा मे एक साथ रिलीज़ की जाएगी अभी मुंबई में फिल्म का पोस्ट प्रोडक्शन का काम चल रहा है ।

इसी मौके पर उपस्थित अभिनेत्री अश्लेषा ठाकुर ने भी कहा कि उन्होंने इस फ़िल्म के लिए स्पेशली तेलुगु सीखा भरतनाट्यम की ट्रेनिंग ली। बहुत सारे लोगों की उम्मीदें अब इस फ़िल्म से जुड़ी हुई है यह एक बेहद सुंदर कहानी पर बनी फिल्म है । कहानी से जुड़े असली लोगों के साथ जुड़कर फ़िल्म करने का अपना एक अलग ही आनंद होता है । बहुत उम्मीद है कि यह फ़िल्म लोगों को बेहद पसंद आएगी ।

इंडो अमेरिकन आर्ट्स के बैनर तले बनी फिल्म  ”शांतला” के निर्माता हैं डॉक्टर इरैंकि सुरेश निर्माता सिस्सू पेडिरेड्डी सलाहकार हैं के एस रामाराव सिनेमेटोग्राफी किया है आर रमेश ने । जबकि संवाद लिखे हैं साई माधव बुर्रा ने । फ़िल्म  ”शांतला”  में कर्णप्रिय संगीत दिया है विशाल चंद्रशेखर ने वहीं गीत लिखे हैं भास्कर भाटला श्रीमेंनी और कृष्ना कांत ने।  फ़िल्म में अश्लेषा ठाकुर के साथ अभिनय किया है निहाल विनोद कुमार वीणा नायर मंजू भार्गवी दीपक रेखा निरोशा फाल्गुनी आनंद चक्रपाणी व शिव पार्वती इत्यादि ने । इस फिल्म के प्रचारक संजय भूषण पटियाला है। 

  • admin

    Related Posts

    दीपावली मिलन समारोह में पेइंग गेस्ट हाउस ओनर वेलफेयर एसोसिएशन का विस्तार, ठाकुर एन.पी. सिंह बने संरक्षक

    नोएडा। दीपावली के पावन पर्व पर आपसी भाईचारे, सौहार्द और संगठनात्मक एकजुटता का संदेश देते हुए पेइंग गेस्ट हाउस ओनर वेलफेयर एसोसिएशन ने सेक्टर-33 स्थित अग्रसेन भवन में दीपावली मिलन…

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    नई दिल्ली। देश की सांस्कृतिक विरासत, राष्ट्रीय मूल्यों और राष्ट्रवादी विचारधारा को केंद्र में रखकर नवगठित देश प्रथम पार्टी ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से अपनी राजनीतिक विचारधारा को जन-जन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दीपावली मिलन समारोह में पेइंग गेस्ट हाउस ओनर वेलफेयर एसोसिएशन का विस्तार, ठाकुर एन.पी. सिंह बने संरक्षक

    • By admin
    • November 5, 2026
    • 5 views
    दीपावली मिलन समारोह में पेइंग गेस्ट हाउस ओनर वेलफेयर एसोसिएशन का विस्तार, ठाकुर एन.पी. सिंह बने संरक्षक

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    • By admin
    • October 24, 2026
    • 27 views
    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    • By admin
    • October 23, 2026
    • 22 views
    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    • By admin
    • October 19, 2026
    • 137 views
    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 64 views
    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 252 views
    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र