अभिनेत्री त्रिधा चौधरी ने सक्सेस पार्टी में जमकर धुआँ धुआँ” गाने पर ठुमके लगाए

Eros Times: बॉलीवुड के फेमस गीतकार प्रणव वत्स लिखित वीडियो सॉन्ग ”धुआँ धुआँ” ने सक्सेस पार्टी में भी जमकर सुर्खियां बटोरा। इस वीडियो सॉन्ग के सक्सेस पार्टी में इस गाने से जुड़े सभी कलाकार व तकनीशियनों ने जमकर मज़े किए व एक दूसरे को बधाई दिया। सक्सेस पार्टी में जमकर इस गाने पर ठुमके लगाए गए । इस ”धुआँ धुआँ” गाने में नज़र आई बॉबी देओल की ”आश्रम” वेब सीरीज फेम बबिता अभिनेत्री त्रिधा चौधरी ने अपने स्टनिंग लुक से सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया । त्रिधा ने इस मौके पर उपस्थित मीडिया कर्मियों से बात करते हुए कहा कि गाना सक्सेस होने की बहुत ख़ुशी है इसे केवल क्लब सॉन्ग के तौर पर ना देखा जाए । इसे कहीं भी एंजॉय किया जा सकता है।आप ड्राइव करते हुए मॉर्निंग वॉक करते हुए भी इस गाने को गुनगुना सकते हैं। त्रिधा ने यह भी बताया कि प्रणव के साथ बहुत पहले से वो गाने में काम करना चाहती थी लेकिन संयोग अब बना । त्रिधा से इस गाने के डांसिंग स्टेप के बारे में पूछने पर बताया कि वो बेसिकली क्लासिकल डांसर हैं यदि प्रैक्टिस का और समय मिला होता तो इससे भी बेहतर प्रदर्शन निकलकर सामने आ सकता था।फिर भी जितना मौका मिला उतने में भी दर्शकों का भरपूर प्यार मिलना इस यूनिट के मनोबल को बढ़ाने का काम करेगा । गीतकार प्रणव वत्स पहलीबार इस वीडियो अल्बम में अभिनय करते नज़र आये है। मै खास कर प्रणव वत्स और विनोद पालीवाल को तहे दिल से धन्यवाद देता हु जिन की वजह से ये गाना सुपर हिट हो चुकी है उन के बगैर ये गाना फिल्माना मुश्किल था ।

”धुआँ धुआँ ” सांग को रिलीज़ हुए आज 3 दिन हुए और इस सॉन्ग ने दो मिलियन व्यूज़ पार कर दिया है । इस सॉन्ग के निर्माता विनोद पालीवाल, अनवर शेख व वृन्दा भंडारी हैं । इस गाने को प्रसिद्ध गायक नकाश अज़ीज़ ने अपनी आवाज़ दिया है वहीं इस धुआँ धुआँ को संगीत से विवियन रिचर्ड ने सजाया है। इस गाने को देव थापे व ऋषि कुमार ने कोरियोग्राफ़ किया है । धुआँ धुआँ के डीओपी अंकित मिश्रा और रवि पालीवाल हैं । धुआँ धुआँ को मनोज मगर द्वारा संपादित किया गया है । जबकि इस गाने के क्रिएटिव प्रोड्यूसर हैं श्रुति शुक्ला, कास्टिंग डायरेक्टर निखिल चौधरी, प्रोजेक्ट डिजाइनर संतोष कुमार सोनू हैं। गाने को कनिशा फिल्म्स क्रिएशन और वी बी इवेंट्स एंड प्रोडक्शंस के बैनर तले प्रोड्यूस किया है। धुआँ धुआँ के प्रचारक संजय भूषण पटियाला है

  • admin

    Related Posts

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    नोएडा में सेवा, संस्कार और समर्पण का संदेश, बड़ी संख्या में लोगों ने किया रक्तदान नोएडा। भारत विकास परिषद, नोएडा द्वारा सामाजिक सेवा, भारतीय संस्कृति के संरक्षण तथा जनकल्याण के…

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    नई दिल्ली। सामाजिक विकास, शिक्षा और युवा सशक्तिकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को प्रतिष्ठित “इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स” सम्मान से सम्मानित…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 10 views
    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 11 views
    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    महंगाई पर कांग्रेस का हमला: घरेलू गैस सिलेंडर महंगा होने से जनता पर बढ़ेगा बोझ – सतेन्द्र शर्मा

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 57 views
    महंगाई पर कांग्रेस का हमला: घरेलू गैस सिलेंडर महंगा होने से जनता पर बढ़ेगा बोझ – सतेन्द्र शर्मा

    ‘चैलेंजर्स केयर्स फॉर एनवायरनमेंट’ के संदेश के साथ युवाओं ने बढ़ाया पर्यावरण जागरूकता अभियान

    • By admin
    • June 5, 2026
    • 14 views
    ‘चैलेंजर्स केयर्स फॉर एनवायरनमेंट’ के संदेश के साथ युवाओं ने बढ़ाया पर्यावरण जागरूकता अभियान

    ‘पेड़ बचेंगे तभी भविष्य बचेगा’: सूरजपुर वेटलैंड में वाईएसएस फाउंडेशन ने चलाया स्वच्छता और वृक्ष संरक्षण अभियान

    • By admin
    • June 5, 2026
    • 97 views
    ‘पेड़ बचेंगे तभी भविष्य बचेगा’: सूरजपुर वेटलैंड में वाईएसएस फाउंडेशन ने चलाया स्वच्छता और वृक्ष संरक्षण अभियान

    ‘हरा-भरा बवाना’ के संकल्प के साथ बवाना इन्फ्रा डेवलपमेंट ने शुरू किया पर्यावरण एवं सामाजिक जागरूकता अभियान

    • By admin
    • June 4, 2026
    • 20 views
    ‘हरा-भरा बवाना’ के संकल्प के साथ बवाना इन्फ्रा डेवलपमेंट ने शुरू किया पर्यावरण एवं सामाजिक जागरूकता अभियान