नरेंद्र मोदी के नेतृत्व मे सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर बोले पूर्व मुख्यमंत्री

Eros Times: गाजीपुर माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व मे सेवा सुशासन और गरीब कल्याण हेतु सरकार के 09 साल पूर्ण होने के उपलक्ष में व्यापारी सम्मेलन एवम संवाद कार्यक्रम तहसील मुहम्मदाबाद अन्तर्गत सलेमपुर स्थित उषा मैरिज हॉल में संपन्न हुआ । कार्यक्रम का शुभारंभ माननीय मुख्य अतिथि त्रिवेंद्र सिंह रावत पूर्व मुख्यमंत्री उत्तराखंड ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवम अन्य महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। कार्यक्रम में मंच पर आसीन मुख्य अतिथि एंव  विशिष्ट अतिथियों का  स्वागत  पुष्पगुच्छ एवम बुके देकर स्वागत किया गया । इस अवसर पर परिवहन मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार दयाशंकर सिंह ने दो बसों के संचालन की घोषणा की ।जो बलिया से मुहम्मदबाद ,पखनपुरा होते हुए पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के माध्यम से लखनऊ  के लिए जाएगी एवं एक बस जो मुहम्मदाबाद से पखनपुरा से पूर्वांचल एक्सप्रेस वे से होते हुए  लखनऊ के लिए रवाना होगी। कार्यक्रम में परिवहन मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार दयाशंकर सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि माननीय प्रधानमंत्री देश के ही नहीं बल्कि दुनिया के सबसे मजबूत प्रधानमंत्री के रूप में उभरे हैं आज विदेशों में माननीय प्रधानमंत्री का डंका बज रहा है जिसका रिजल्ट भी आपको देखने को मिल रहा है।उन्होंने कहा कि 2024 में माननीय प्रधानमंत्री के जीत की सुनामी आएगी। माननीय राज्यसभा सांसद नीरज शेखर ने अपने संबोधन में कहा कि  पार्टी की जीत के लिए व्यापारी वर्ग का बड़ा ही योगदान रहा है। बलिया में 6 सीट पर भारतीय जनता पार्टी की जीत हुई है। उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री ने 9 साल के अंदर समाज के विकास के लिए कार्य किये है इसे यही नहीं रोकना और आगे बढ़ाना है। बलिया सांसद वीरेंद्र सिंह ने अपने संबोधन में रोजगार एवं सुरक्षा के मसले पर विस्तृत जानकारी दी उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से किसान युवा नौजवान वृद्ध से संवाद कर उनके उनकी समस्याओं को जानकर उसका निस्तारण किया जा रहा है ।आज के इस संवाद कार्यक्रम में सरकार की जो भी योजनाएं हैं छोटे दुकानदारों के लिए है उसे इस योजना का लाभ मिले । लेकिन पहले मोहम्मदाबाद  के व्यापारियो को  पैसे और पिस्तौल के दम पर भ्रमित कर उन्हें दबाने का कार्य किया गया लेकिन आज माननीय योगी के सरकार में गुंडा माफिया अपनी जान की भीख मांग रहे हैं इसका आज आप स्वयं प्रमाण हैं ।हम श्यामा प्रसाद मुखर्जी के कथन पर चलने वाले लोग हैं और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बताए रास्ते पर चलकर माननीय प्रधानमंत्री ने सपनों का भारत बनाने के रास्ते पर चल पड़े हैं आज पूरब से पश्चिम तक पिस्तौल के दम पर शासन चलाने वाले और आतंक फैलाने वाले लोग या तो मिट्टी में मिल गए हैं या अपनी जान की भीख मांग रहे है।कानून का शासन आज भी हैऔर भविष्य में भी रहेगा । अब श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपनों का भारत का सपना संपन्न होगा ।यह युवाओं किसानों और नौजवानों का भारत होगा मुख्य अतिथि माननीय पूर्व मुख्यमंत्री उत्तराखंड त्रिवेंद्र सिंह रावत ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा  कि मेरा सौभाग्य है की आज आपके बीच में मुझे आने का मौका मिला ।उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की केंद्र की सरकार के 9 वर्ष हो रहे हैं और उत्तर प्रदेश सरकार का भी 6 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण हुआ। सरकार को जनता चुनकर भेजती है और इसलिए सरकार का यह दायित्व बनता है की पूर्ण पारदर्शिता के साथ  सबके लिए काम करें।हमारे प्रधानमंत्री ने सबका साथ सब का विकास और सब के प्रयास से देश को आगे बढ़ाने का कार्य किया है। पारदर्शी सरकार का सीधा मतलब है कि सरकार जो काम कर रही है उसका हिसाब किताब मांगने का अधिकार हर मतदाता को है और सरकार की जिम्मेदारी है कि वह अपना हिसाब किताब जनता के बीच में रखे । आपने हमको चुनकर भेजा है हमने आपसे जो वायदे किए थे उसे  हमने पूरा किया या नहीं किया आप उसकी सीधे समीक्षा कर सकते है।  2014 माननीय प्रधानमंत्री ने कहा था कि हम भ्रष्टाचार मुक्त सरकार देंगे।इससे पहले आपको याद होगा कि उस समय देश के अंदर भ्रष्टाचार के खिलाफ वातावरण बहुत तेजी पर था  जिसके कारण देश के अंदर बेरोजगारी एवम महंगाई चरम पर थी।  हमारे प्रधानमंत्री ने कहा कि देश की जनता ने भारतीय जनता पार्टी के ऊपर विश्वास किया है  ।आज मोदी  सरकार में गांव और शहरो में विकास का कार्य हुआ है। शहर ठीक रहेंगे तभी गांव भी ठीक रहेंगे।उन्होंने कहा कि शहरों का विकास शहरी ग्रोथ रेट और गांव का विकास गांव की ग्रोथ रेट पर चलना चाहिए इसमें बहुत ज्यादा अंतर नहीं होना चाहिए।  कार्यक्रम में पूर्व विधायक कालीचरण राजभर ब्लाक प्रमुख भांवरकोल प्रतिनिधि आनंद राय एवं अन्य पार्टी पदाधिकारी गण उपस्थित रहे संचालन व्यापार मंडल के  संदीप गुप्ता एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता श्याम सुंदर अग्रवाल ने किया ।

  • admin

    Related Posts

    दीपावली मिलन समारोह में पेइंग गेस्ट हाउस ओनर वेलफेयर एसोसिएशन का विस्तार, ठाकुर एन.पी. सिंह बने संरक्षक

    नोएडा। दीपावली के पावन पर्व पर आपसी भाईचारे, सौहार्द और संगठनात्मक एकजुटता का संदेश देते हुए पेइंग गेस्ट हाउस ओनर वेलफेयर एसोसिएशन ने सेक्टर-33 स्थित अग्रसेन भवन में दीपावली मिलन…

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    नई दिल्ली। देश की सांस्कृतिक विरासत, राष्ट्रीय मूल्यों और राष्ट्रवादी विचारधारा को केंद्र में रखकर नवगठित देश प्रथम पार्टी ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से अपनी राजनीतिक विचारधारा को जन-जन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दीपावली मिलन समारोह में पेइंग गेस्ट हाउस ओनर वेलफेयर एसोसिएशन का विस्तार, ठाकुर एन.पी. सिंह बने संरक्षक

    • By admin
    • November 5, 2026
    • 5 views
    दीपावली मिलन समारोह में पेइंग गेस्ट हाउस ओनर वेलफेयर एसोसिएशन का विस्तार, ठाकुर एन.पी. सिंह बने संरक्षक

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    • By admin
    • October 24, 2026
    • 27 views
    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    • By admin
    • October 23, 2026
    • 22 views
    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    • By admin
    • October 19, 2026
    • 137 views
    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 64 views
    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 252 views
    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र