पाइथियन काउंसिल ऑफ इंडिया ने अपनी पहली एनुअल जनरल मीटिंग का आयोजन नई दिल्ली स्थित होटल में किया

अक्टूबर में होगी पाइथियन गेम्स की नेशनल गेम्स, पुडुचेरी सरकार ने सैद्धांतिक रूप से मंजूरी दी 

पाइथियन पोलो लीग का आयोजन दिसंबर में, जनवरी में ग्लोबल पीस अवॉर्ड

Eros Times: पाइथियन काउंसिल ऑफ इंडिया ने अपनी पहली एनुअल जनरल मीटिंग का आयोजन नई दिल्ली स्थित होटल में किया। मॉर्डन पाइथियन गेम्स के फाउंडर बिजेंदर गोयल ने सभी का स्वागत किया और मीटिंग के एजेंडे को सभी के सामने पेश किया। मीटिंग में दो फैसले बेहद अहम रहे। पाइथियन नेशनल गेम्स का आयोजन पुडुचेरी में 2023 अक्टूबर में किया जाएगा, जबकि ग्लोबल पीस अवॉर्ड 2024 जनवरी में दिए जाएंगे। 

मीटिंग में प्रेसिडेंट पाइथियन काउंसिल ऑफ इंडिया बीएच अनिल कुमार, वाइस प्रेसिडेंट इंटरनेशनल पाइथियन काउंसिल ओशिम खेत्रपाल, सेक्रेटरी जनरल राजेश जोगपाल(आईएएस) के साथ ग्रीस से आए सायरोस वासेलियस भी मौजूद रहे। मीटिंग में जिन एजेंडों पर बात की गई उसमें स्टेट बॉडी बनाना, उसके लिए समय सीमा तय करना, राज्य स्तर पर खेलों व आर्ट को चुनना, खिलाड़ियों व आर्टिस्ट का डाटा बनाना, इवेंट आयोजित करने, रिसाेर्स का रास्ता तय करना, स्टेट एफीलिएशन फीस, स्टेट व नेशनल लेवल के लिए मेंबरशिप फीस आदि शामिल थे। 

मॉर्डन पाइथियन गेम्स के फाउंडर बिजेंदर गोयल ने कहा कि पहली नेशनल गेम्स पर सभी की सहमती बन गई है। पहली पाइथियन नेशनल गेम्स पुडुचेरी में इसी साल आयोजित की जाएंगी। इसमें उम्मीद की जा रही है कि सभी स्टेट हिस्सा लेंगे और ये गेम पूरी तरह से सफल रहेंगे। पुडुचेरी सरकार ने इसके लिए अपनी मंजूरी दे दी है। वे हर स्तर पर हमारा और खेलों का समर्थन करेंगे।

वहीं, वाइस प्रेसिडेंट इंटरनेशनल पाइथियन काउंसिल ओशिम खेत्रपाल ने कहा कि शांति को बनाए रखने के लिए ग्लोबल पीस अवॉर्ड भी दिए जाएंगे। ये अवॉर्ड जनवरी में आयोजित करने की प्लानिंग है। इसके अलावा भी कई इवेंट कराए जाएंगे जिसमें शुभा पर्सना कोलकाता में नवंबर-2023 में होगा, जबकि पायथन पोलो लीग मुंबई में दिसंबर के अंदर खेली जाएगी। हर स्तर पर खेलों और खिलाड़ियों के लिए हम काम करने वाले हैं। देश के विभिन्न राज्यों में राज्य स्तरीय फेस्टिवल ऑफ आर्ट कल्चर शामिल होंगे।

सेक्रेटरी जनरल राजेश जोगपाल(आईएएस) ने कहा कि हम गेम्स को आगे ले जाने के लिए सरकार से पैसे लेने के बजाय सेल्फ संस्टेनेबल मॉडल पर काम करेंगे। हमें इसमें अपने साथी ओशिम की रेजिडेंट स्पोर्ट्स का अनुभव काम आएगा और हम खेलों को उस मुकाम तक ले जाएंगे जहां ये होने चाहिएं। हम हर स्टेट और हर देश के पारंपरिक खेलों को उबारने के लिए एकजुट हुए हैं। गेम्स की शुरुआत 92 देशों के प्रतिनिधत्व करने आए पदाधिकारियों के साथ हुई है।

  • admin

    Related Posts

    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 में पहुंचे मनोज तिवारी, अत्याधुनिक म्यूजिक और एवी टेक्नोलॉजी की जमकर सराहना

    नई दिल्ली। भारत मंडपम, प्रगति मैदान में आयोजित इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के दूसरे दिन उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सांसद और लोकप्रिय भोजपुरी कलाकार मनोज तिवारी ने एक्सपो का दौरा किया। उनके…

    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन उमड़ा उत्साह, 10 हजार से अधिक विजिटर्स ने देखी अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी

    नई दिल्ली। भारत मंडपम, प्रगति मैदान में बुधवार से शुरू हुए इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। एक्सपो के पहले ही दिन 10 हजार से…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 में पहुंचे मनोज तिवारी, अत्याधुनिक म्यूजिक और एवी टेक्नोलॉजी की जमकर सराहना

    • By admin
    • August 20, 2026
    • 13 views
    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 में पहुंचे मनोज तिवारी, अत्याधुनिक म्यूजिक और एवी टेक्नोलॉजी की जमकर सराहना

    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन उमड़ा उत्साह, 10 हजार से अधिक विजिटर्स ने देखी अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी

    • By admin
    • August 19, 2026
    • 11 views
    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन उमड़ा उत्साह, 10 हजार से अधिक विजिटर्स ने देखी अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी

    अमरॉन बैटरीज़ ने संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में किया 3-दिवसीय स्वास्थ्य एवं जागरूकता अभियान

    • By admin
    • August 19, 2026
    • 27 views
    अमरॉन बैटरीज़ ने संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में किया 3-दिवसीय स्वास्थ्य एवं जागरूकता अभियान

    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    • By admin
    • August 17, 2026
    • 9 views
    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 14 views
    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 39 views
    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’