पर्यावरण दिवस पर पाठशाला में पढ़ने वाला बच्चा बना “प्लास्टिक मैन”

पर्यावरण दिवस पर प्लास्टिक मैन ने किया जागरूक।

चैलेंजर्स की पाठशाला में निःशुल्क पढ़ने वाला बच्चा बना प्लास्टिक मैन।।

Eros Times: नोएडा विश्व पर्यावरण दिवस की पूर्व संध्या पर चैलेंजर्स ग्रुप द्वारा नोएडा स्थित चौड़ा व रघुनाथपुर गांव में चैलेंजर्स की पाठशाला के “प्लास्टिक लाओ, शिक्षा पाओ” अभियान के अंतर्गत जागरूकता रैली निकाली गई। जिसका मुख्य आकर्षण रहा “प्लास्टिक मैन” जिसने एकल उपयोग प्लास्टिक का प्रयोग न करने के लिए लोगो तक जागरूकता संदेश पहुंचाया। नजदीकी दुकानों ठेले वालों एवं मौजूद निवासियों को प्लास्टिक से पर्यावरण को हो रहे दुष्प्रभावों से रूबरू कराया। ग़ौरतलब है की शहर में एकमात्र ऐसी पाठशाला है जहाँ शिक्षा के बदले कचरा लिया जाता है।

नोएडा में स्थापित सेक्टर-22 स्थित चैलेंजर्स की पाठशाला, जो कि चैलेंजर्स ग्रुप द्वारा पिछले 6 वर्षों से संचालित आर्थिक रूप से कमजोर एवं असहाय बच्चों के लिए निःशुल्क शिक्षा केन्द्र है। पाठशाला में पढ़ने वाले अधिकांश बच्चे कूड़ा-कचरा बीनकर अपना व अपने परिवार का जीवनयापन करते हैं संस्था की मुहिम “प्लास्टिक लाओ शिक्षा पाओ” का मुख्य उद्देश्य ऐसे कूड़ा-कचरा बीनने वाले बच्चों को शिक्षित करना है। चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा ने कहा कि हमारा मानना यह है कि इस मुहिम “प्लास्टिक लाओ, शिक्षा पाओ” से जहाँ कभी स्कूल न जाने वाले बच्चों को शिक्षा मिल सकेगी तो वहीं दूसरी तरफ शहर से प्लास्टिक एवं पॉलिथीन कचरा भी कम होगा जो कि पर्यावरण के लिए घातक है।

वे बताते हैं कि पाठशाला में पढ़ने वाले प्रत्येक बच्चे को मासिक शुल्क के रूप में एकल उपयोग प्लास्टिक कचरा जमा करना होगा। ग्रुप से गीतिका ने कहा कि जमा कचरे से हम बच्चों के लिए साज-सज्जा की कार्यशाला आयोजित कराते हैं और उसकी विभिन्न स्थानों पर प्रदर्शनी लगाई जाती है। देश के विभिन्न राज्यों में चैलेंजर्स की पाठशाला चलाई जाती हैं जिनमें झुग्गी-बस्तियों में बसर करने वाले एक हज़ार से अधिक बच्चे शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। हमें उम्मीद ही नहीं बल्कि पूर्ण विश्वास है कि इस मुहिम से समाज के लोगों में जागरूकता आएगी। इस मौके पर अर्जुन नीरज फिजा चांदनी अलीशान अरहान ललिता काजल आदि उपस्थित रहे।

  • admin

    Related Posts

    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    नोएडा। समाज सेवा और मानवीय संवेदनाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वाईएसएस फाउंडेशन द्वारा आयोजित फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवा स्वयंसेवकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान युवा स्वयंसेवक…

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    नोएडा में सेवा, संस्कार और समर्पण का संदेश, बड़ी संख्या में लोगों ने किया रक्तदान नोएडा। भारत विकास परिषद, नोएडा द्वारा सामाजिक सेवा, भारतीय संस्कृति के संरक्षण तथा जनकल्याण के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 29 views
    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 11 views
    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 11 views
    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    जन कल्याण समिति ने रक्तदान कर बचाई ज्योति की उम्मीद, ऑपरेशन के लिए कराया रक्त का इंतजाम

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 10 views
    जन कल्याण समिति ने रक्तदान कर बचाई ज्योति की उम्मीद, ऑपरेशन के लिए कराया रक्त का इंतजाम

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 15 views
    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 15 views
    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित