नौ वर्ष पुर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे अभियान मे निर्धारित प्रेस वार्ता कार्यक्रम

Eros Times: गाजीपुर विगत नौ वर्षों के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में  केन्द्र सरकार द्वारा सेवा,सुशासन और गरीब कल्याण के क्षेत्र में देश में जो कार्य हुआ है, उससे सिर्फ देश कि तस्वीर ही नही, बल्कि देश कि तकदीर भी बदल गई है। यह बात आज केन्द्र सरकार के नौ वर्ष पुर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा 30 मई से 30 जून तक चलाए जा रहे महा अभियान मे निर्धारित प्रेस वार्ता कार्यक्रम में प्रदेश सरकार में मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री रविन्द्र जायसवाल ने कही । उन्होंने कहा कि पुर्व कि सरकारों में कहा जाता था कि केन्द्र से हम 1 रुपया भेजते हैं तो वह गरिबों तक सिर्फ 15 पैसा ही पहुंचता है जबकि आज गरीब कल्याण के लिए दिल्ली से चला एक रूपया गरीब तक बिना किसी परेशानी शत प्रतिशत पूरा का पुरा गरीब के खाते में पहुंचता है।मां मंत्री रविन्द्र जायसवाल ने कहा कि विगत 9 वर्षो के दौरान देश कि विकास की कार्य योजना मजबूत हुई है और व्यवस्था में सुधार हुआ है‌।जन कल्याण के क्षेत्र में रोजी,रोटी, चिकित्सा,कपड़ा, मकान जैसी मुलभुत जरुरतों पर सरकार खरी उतरी वहीं देश के सुरक्षा और सम्मान में भी वृद्धि हुई है। एक समय था जब देश के नेताओं से अमेरिकी राष्ट्रपति मिलने से कतराते थे वहीं आज राष्ट्रपति और राष्ट्र प्रमुख देश के प्रधानमंत्री  का भव्य स्वागत और सम्मान ही नहीं बल्कि पांव छूकर अभिवादन कर रहे हैं । देश में इतना बड़ा परिवर्तन हुआ है। केन्द्र सरकार के एक एक कार्यों का विस्तार से वर्णन करते हुए मां मंत्री ने कहा कि विकास से अछुते पुर्वोत्तर के राज्यों में विकास कि गति तेज हुई, किसान समृद्ध हुआ और तो और देश के गरीब से गरीब को समुचित चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिले इसके लिए सरकार द्वारा आयुष्मान भारत का लाभ तथा मेडिकल कॉलेज और अस्पतालों कि संख्या में भारी वृद्धि हुई है। सड़क पानी बिजली रेल संसाधनों के क्षेत्र में विगत 60-65 वर्षों में जितना कार्य हुआ उससे ज्यादा कार्य मात्र 9 वर्षो में अतुलनीय वृद्धि के साथ हुआ है।

व्यवस्था में दलाली और बिचौलियापन बन्द हुआ है। उन्होंने कहा कि 1919 मे प्लेग से ज्यादा मौतें, भुख से हुई थी। लेकिन कोरोना काल में सबको राशन पानी कि व्यवस्था के साथ साथ सरकार के द्वारा निशुल्क 240 करोड़ वैक्‍सीन डोज लोगों को लगाया गया। 3 करोड़ 50 लाख परिवारों में शौचालय बना। बेटियों के जन्‍म से लेकर पढ़ाई तक 11 करोड़ 72 लाख परिवारों को विभिन्‍न योजनाओं से लाभांवित किया गया। करोड़ों गरीबों को आयुष्‍मान कार्ड मिला। 9 करोड़ 60 लाख परिवारों को निशुल्‍क गैस कनेक्‍शन मिला। 80 करोड़ जनता को निशुल्‍क राशन आज भी मिल रहा है। नारी सुरक्षा और सशक्तिकरण के क्षेत्र में अनेक योजनाएं चलाई जा रही है। 9300 जन औषधी केंद्र बनाये गये। किसानों को सम्‍मान निधि मिल रहा है। साहुकारी प्रथा बंद कर पीएम स्‍वनिधि योजना चलायी जा रही है।आर्थिक रुप से पिछड़े सामान्‍य जातियों को दस प्रतिशत की ईडब्‍ल्‍यूएस आरक्षण्‍ दिया गया है। राज्‍य पिछड़ा आयोग को संवैधानिक अधिकार प्रदान किया गया है। सिंगल विंडो सिस्‍टम के तहत व्‍यापारियों को उद्योग धंधे लगाने की अनुमति और प्रोत्साहन दिया जा रहा है। नैनो यूरिया, एयरपोर्ट की तरह रेलवे स्‍टेशन, एक्‍सप्रेस-वे, मेडिकल कालेज और विश्‍व की सबसे बड़ी मूर्ति सरदार बल्‍लभ भाई पटेल की बनाकर भारत ने यह सिद्ध किया है कि आज के दौर में सबसे तेजी से आगे बढ़ने वाला देश भारत है। जम्‍मू कश्‍मीर में 370 हटाकर उसे विकास की मुख्‍य धारा से जोड़ा गया। 1200 ऐसे निष्‍क्रिय कानून जो विकास में बाधक थे, उनको हटाकर विकास की गति को तेज किया गया। अयोध्‍या और काशी विश्‍वनाथ कॉ‍रिडोर से आस्‍था मे समृद्धि के साथ-साथ अर्थव्‍यवस्‍था भी बढ़ी है।
प्रेस वार्ता में जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह भाजपा प्रदेश मंत्री कमलावती सिंह जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह, जिला प्रभारी अशोक मिश्रा लोकसभा संयोजक कृष्ण बिहारी राय जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा डा सीता राय ओमप्रकाश राय प्रवीण सिंह, दयाशंकर पांडेय आदि उपस्थित रहे।

  • admin

    Related Posts

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    नई दिल्ली। देश की सांस्कृतिक विरासत, राष्ट्रीय मूल्यों और राष्ट्रवादी विचारधारा को केंद्र में रखकर नवगठित देश प्रथम पार्टी ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से अपनी राजनीतिक विचारधारा को जन-जन…

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    नोएडा। RAYY, एक भारतीय ऐक्सपीरियेंस डिस्कवरी एवं बुकिंग प्लैटफॉर्म है जो “मेक रूम फॉर मोर लाईफ” के फलसफे पर आधारित है। इस प्लैटफॉर्म ने आज किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में अपने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    • By admin
    • October 24, 2026
    • 27 views
    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    • By admin
    • October 23, 2026
    • 22 views
    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    • By admin
    • October 19, 2026
    • 137 views
    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 64 views
    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 252 views
    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला

    • By admin
    • October 17, 2026
    • 105 views
    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला