पीएम स्वनिधि योजना के अन्तर्गत एक जून को स्वनिधि महोत्सव का आयोजन

Eros Times: गाजीपुर पीएम स्वनिधि योजना के अन्तर्गत एक जून को स्वनिधि महोत्सव का आयोजन किया गया मुख्य अतिथि सांसद बलिया वीरेन्द्र सिंह मस्त विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, जिलाधिकारी आर्यका अखौरी, अपर जिलाधिकारी वि0रा0 अरूण कुमार सिंह ने लंका मैदान सभागार मे पी एम स्वनिधि महोत्सव कार्यक्रम का शुभारम्भ फीटा काटकर एवं दीप प्रज्ज्वलित तथा मॉ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। कार्यक्रम में बेसिक शिक्षा के छात्राओ ने स्वागत गीत गाकर मा0 मुख्य अतिथि एवं अन्य विशिष्ट अतिथि का स्वागत किया।

कार्यक्रम के दौरान लोक कला मंच के गायक राकेश कुमार ने पी एम स्वनिधि योजना को गीत के माध्यम से उपस्थित लोगो के सम्मुख प्रस्तुत किया जो सराहनीय रहा। कार्यक्रम से पूर्व ही मा0 मुख्य अतिथि ने विभिन्न बैको, स्वयं सेवी संस्थानो, बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग एवं अन्य विभागो द्वारा लगाये गये स्टालो का निरीक्षण कर जानकारी ली।मा0 सांसद वीरेन्द्र सिंह मस्त ने अपने सम्बोधन मे कहा कि पी एम स्वनिधि योजना पूरे देश के गॉव कस्बो पटरी पर लगाने वाले  ठेला खुमचा आदि छोटे दुकानदानो की समृद्धि के लिए यह योजना कार्य कर रही है । उन्होने कहा कि यह योजना ग्रामीण अर्थ व्यवस्था के शक्तिशाली होने का आधार बनेगा और इसी रास्ते से होकर आत्म निर्भर भारत का रास्ता निकलेगा। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने पी एम स्वनिधि योजना की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि  प्रधानमंत्री जी ने 01 जून 2020 को कोरोना काल के दौरान गॉवो कस्बो शहरो मे पटरी पर रेहड़ी ठेला खुमचा आदि जैसे छोटे दुकानदानो की समृद्धि एंव उनके जीविकोपर्जन हेतु इस योजना की शुभारम्भ किया था इस अवसर पर आज इस वर्ष भी स्वनिधि महोत्सव मनाया जा रहा है। आज यहा अच्छी ऋण साख डिजिटल लेन-देन का प्रयोग करने वाले वेन्डर्स को सम्मानित किया जा रहा है। जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह  प्रधानमंत्री  का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि इस योजना के माध्यम से लाखो गरीब दुकानदारो का जीवन समृद्धि की तरफ अग्रसर हुआ है। इस अवसर जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) नगर पालिका परिषद गाजीपुर जिला स्वास्थ्य समिति उपायुक्त उद्योग जिला उद्योग एवं प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र, श्रम विभाग, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, खाद्य एव रसद नगर पंचायत सैदपुर सादात जंगीपुर बहादुरगंज यूनियन बैक ऑफ इण्डिया भारतीय स्टेट बैक आई डी बी आई बैंक नाबार्ड एच डी एफ सी पी एन बी, इण्डियन बैंक, बैक आफ महाराष्ट्र, एवं बड़ौदा ग्रामीण बैंक द्वारा स्टाल लगाकर लोगो जानकारी दी गयी। कार्यक्रम के दौरान पी एम स्वनिधि योजना के अन्तर्गत 20 शहरी पथ विक्रेताओ प्रमाण पत्र तथा इस इस योजना मे उत्कृष्ट कार्य करने वाले 11 कर्मचारियो को प्रशस्ति पत्र देकर   सम्मानित किया गया तथा 10 लाभार्थियो को परिचय बोर्ड वितरित किये गये। इसके साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के अन्तर्गत 05 लाभार्थियो को प्रतिकात्मक आवास की चाभी वितरित किया गया। मोटे अनाज को बढावा देने तथा इस क्षेत्र मे उत्कृष्ट कार्य करने वाले बाल विकास एव पुष्टाहार विभाग के 02 मुख्य सेविकाओ एव 09 आगनबाड़ी कार्यकत्रियों को प्रशष्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।एक दिवसीय स्वनिधि महोत्सव के दौरान इस योजना के अन्तर्गत प्रथम, द्वितीय और तृतीय ऋण के लिए आवेदन पत्र प्राप्त किया गया तथा आवेदन पत्रों को स्वीकृत कराकर ऋण वितरित करने के साथ-साथ सभी इन-एक्टिव वेण्डर्स को डिजिटली एक्टिव बनाने और कैशबैक के लाभ से अवगत कराकर अधिक से अधिक डिजिटल लेन देन को प्रेरित किया गया।

अच्छी ऋण साख डिजिटल लेन-देन का प्रयोग करने वाले एवं सभी वेण्डर्स को चिन्हित कर प्रथम दस को सम्मानित भी किया गया इसके साथ ही वेण्डर्स के परिवारों को इस महोत्सव में प्रोत्साहित भी किया गया ताकि वह योजना का लाभ प्राप्त करने के उपरान्त अपने अनुभव को साझा कर सके। इस योजना के बारे में जानकारी देने और स्ट्रीट वेण्डरों की समस्याओं के समाधान के लिए जनपद स्तरीय हेल्प डेस्क भी बनायी गई है  जिसका शुभारम्भ भी स्वनिधि महोत्सव के दौरान किया गया। कार्यक्रम के दौरान स्ट्रीट वेण्डर्स को एक्टिव बनाने में रूचि दिखाने वाले कर्मियों को भी सम्मानित किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूह के उत्पादों के प्रदर्शनी भी लगाई गयी तथा स्ट्रीट वेण्डर्स एवं उनके परिवार के सदस्यों के स्वास्थ परीक्षण के लिए चिकित्सा शिविर भी लगाया गया कार्यक्रम का संचालन सुभाष चन्द्र प्रसाद लेखा एवं कार्यक्रम सहायक ने0यु0केन्द्र, एवं आभार परियोजना अधिकारी डूडा  ने किया। इस अवसर पर प्रतिनिधि ब्लाक प्रमुख भांवरकोल आनन्द राय उपजिलाधिकारी सदर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) एव अन्य जनपदस्तरीय अधिकारीगण उपस्थित थे।

  • admin

    Related Posts

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    नई दिल्ली। देश की सांस्कृतिक विरासत, राष्ट्रीय मूल्यों और राष्ट्रवादी विचारधारा को केंद्र में रखकर नवगठित देश प्रथम पार्टी ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से अपनी राजनीतिक विचारधारा को जन-जन…

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    नोएडा। RAYY, एक भारतीय ऐक्सपीरियेंस डिस्कवरी एवं बुकिंग प्लैटफॉर्म है जो “मेक रूम फॉर मोर लाईफ” के फलसफे पर आधारित है। इस प्लैटफॉर्म ने आज किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में अपने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    • By admin
    • October 24, 2026
    • 27 views
    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    • By admin
    • October 23, 2026
    • 22 views
    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    • By admin
    • October 19, 2026
    • 137 views
    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 64 views
    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 252 views
    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला

    • By admin
    • October 17, 2026
    • 105 views
    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला