मेडिकल सर्विस की टीम के नहीं होने से आने वाले श्रद्धालुओं की यात्रा राम भरोसे

मेडिकल सेवा के दिये बिना पंच केदार में मद्महेश्वर यात्रा राम भरोसे, पहले ही दिन सरकारी मेडिकल टीम मद्महेश्वर से लौटी

Eros Times: पंच केदार में द्वितीय केदार श्री मद्महेश्वर के कपाट 22 मई 2023 को वैदिक मंत्रोच्चार एवं पारंपरिक विधि-विधान के साथ भक्तों के दर्शनार्थ के लिए खोल दिए गए हैं। धाम पर स्वास्थ्य सेवा की समुचित व्यवस्था और सिक्स सिग्मा हाई ऐल्टिट्यूड मेडिकल सर्विस की टीम के नहीं होने से आने वाले श्रद्धालुओं की यात्रा राम भरोसे है।श्री मद्महेश्वर की यात्रा को सुगम बनाने के लिए शासन-प्रशासन की ओर से भरपूर योजना बनाई गई थी और यात्रियों के स्वास्थ्य के देखभाल की जिम्मेदारी सरकारी स्वास्थ्य विभाग को सौंपी गई थी और स्वास्थ्य कर्मियों को दुर्गम और सुदूर इलाके में सेवा देने के लिए भेजा था। लेकिन, कथनी और करनी का साक्ष्य बनता है श्री मद्महेश्वर धाम। विषम परिस्थितियों व सुविधाओं के अभाव में चिकित्सा सेवा देने में असमर्थता जताते हुए यात्रा के पहले ही दिन वापस लौट गई। स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा उठाए गए इस कदम से श्रद्धालुओं तथा स्थानीय लोगों को चिकित्सीय सुविधा नहीं मिलने के कारण कई मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। अब मेडिकल टीम के लौटने का विभाग से पूछे गए सवाल का उत्तर देते नहीं बन रहा है।

स्वास्थ्य विभाग की उदासीनता से तो इस बार ऐसा लगता है कि श्री मद्महेश्वर धाम की यात्रा राम भरोसे ही है। मद्महेश्वर में ज्यादातर लोग ट्रैकिंग के जरिए ही आते हैं। 23 किलोमीटर लंबा टैक और मौसम के अनुरूप नहीं ढल पाने के कारण बहुत से यात्रियों को अनेकों स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ता है।ऐसी विकट पस्थितयों में मेडिकल सर्विस टीम का श्री मद्महेश्वर धाम में नहीं होना यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकता है। वहीं सरकारी स्वास्थ्य टीम के इस रवैये पर स्थानीय लोगों से बात करके पता चला कि बीते 5 वर्षों से सिक्स सिग्मा हाई ऐल्टिट्यूड मेडिकल सर्विस की टीम श्री मद्महेश्वर धाम में निःशुल्क चिकित्सा सेवाएं प्रदान करती आ रही थी, जिससे स्थानीय लोगों के साथ-साथ श्रद्धालुगण भी राहत की सांस लेते थे। सिक्स सिग्मा की मेडिकल टीम 24×7 श्रद्धालुओं तथा स्थानीय लोगों को सेवा प्रदान करने के लिए तत्पर रहती थी।
बीते वर्ष सिक्स सिग्मा हाई ऐल्टिट्यूड मेडिकल सर्विस की टीम ने 1000 से भी ज्यादा यात्रियों को तथा स्थानीय लोगों को चिकित्सा सेवाएं प्रदान कराई थी। इस साल सिक्स सिग्मा हाई ऐल्टिट्यूड मेडिकल सर्विस ने मुख्य तौर पर श्री बदरीनाथ, श्री हेमकुंड और श्री रुद्रनाथ में ही अपनी मेडिकल सेवाएं प्रदान कर रही है। मध्मेश्वर में सिक्स सिगमा की मेडिकल टीम ने स्वास्थ्य सेवाएं देने के साथ-साथ स्थानीय लोगों के दिलों में भी अपनी जगह बनाई है। स्थानीय लोग आज भी उनकी प्रतीक्षा में है तथा उनकी कमी सभी यात्रियों तथा स्थानीय लोगों को खल रही है।बता दें कि डाॅ. प्रदीप भारद्वाज के नेतृत्व में सिक्स सिग्मा हाई ऐल्टिट्यूड मेडिकल सर्विस ने 2018 में श्री मद्महेश्वर धाम पर स्वास्थ्य सेवाएं देनी शुरू की थी। मेडिकल शिविर का तत्कालीन मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत जी ने किया था। विषम परिस्थितियां होने के बावजूद सिक्स सिग्मा हाई ऐल्टिट्यूड मेडिकल सर्विस की टीम के सदस्यों ने उस दौरान अद्म्य साहस और अद्वितीय सेवा का परिचय देते हुए नए आयाम स्थापित किए। उस समय रास्ता भटकने के कारण जंगल में गुम हुए यात्री का टीम के सदस्यों ने सफलतापूर्वक रेस्क्यू कर सिक्स सिग्मा का नाम रोशन किया।

  • admin

    Related Posts

    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन उमड़ा उत्साह, 10 हजार से अधिक विजिटर्स ने देखी अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी

    नई दिल्ली। भारत मंडपम, प्रगति मैदान में बुधवार से शुरू हुए इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। एक्सपो के पहले ही दिन 10 हजार से…

    अमरॉन बैटरीज़ ने संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में किया 3-दिवसीय स्वास्थ्य एवं जागरूकता अभियान

    नई दिल्ली। परिवहन क्षेत्र से जुड़े ट्रक चालकों, ट्रांसपोर्टरों और फ्लीट मालिकों के स्वास्थ्य, सुरक्षा और परिचालन दक्षता को बढ़ावा देने की दिशा में अमरॉन बैटरीज़ के निर्माता अमारा राजा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन उमड़ा उत्साह, 10 हजार से अधिक विजिटर्स ने देखी अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी

    • By admin
    • August 19, 2026
    • 10 views
    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन उमड़ा उत्साह, 10 हजार से अधिक विजिटर्स ने देखी अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी

    अमरॉन बैटरीज़ ने संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में किया 3-दिवसीय स्वास्थ्य एवं जागरूकता अभियान

    • By admin
    • August 19, 2026
    • 27 views
    अमरॉन बैटरीज़ ने संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में किया 3-दिवसीय स्वास्थ्य एवं जागरूकता अभियान

    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    • By admin
    • August 17, 2026
    • 9 views
    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 14 views
    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 39 views
    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 15 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन