बच्चे को चुराने वाली महिला हुई गिरफ्तार

नोएड़ा थाना सेक्टर 24 नोएडा पुलिस द्वारा ईएसआईसी हॉस्पिटल सेक्टर 24 नोएडा महिला वार्ड से नवजात शिशु (लड़का) को उठाकर ले जाने वाली महिला अभियुक्ता को नवजात शिशु के साथ किया गिरफ्तारं।

लिखित सूचना मिली जिसके आधार पर 24 मई को ईएसआईसी अस्पताल सेक्टर-24 नोएडा के महिला वार्ड से उसके नवजात शिशु (लड़का) को उसकी पत्नी के पास से अज्ञात महिला द्वारा उठाकर ले जाने के सम्बंध में थाना सेक्टर 24 नोएडा पर बनाम अज्ञात महिला पंजीकृत किया गया था।

Eros Times: उक्त घटना के अनावरण हेतु थाना सेक्टर 24 पुलिस द्वारा गठित की गई टीम के द्वारा लगभग 300 सीसीटीवी कैमरो को चैक किया गया तथा अज्ञात महिला का स्कैच तैयार कराकर घटना का सफल अनावरण करते हुये दिनांक 01 जून को स्पैक्ट्रम मॉल के मेने गेट पर लगे कैमरो को चैक किया गया तो अज्ञात महिला गोद मे नवजात शिशु को ले जाते हुये ऑटो मे सलारपुर की तरफ जाती हुई दिखायी दी, जब सीसीटीवी कैमरो को चेक करते हुये गली नं0 4 सेक्टर 101 सलारपुर मे पहुँचे तो गली में मोबाइल शॉप की एक दुकान पर सीसीटीवी कैमरा चैक किया गया। तो अज्ञात महिला गोद मे नवजात शिशु को ले जाती हुई गली मे दिखायी दी है, गली में अज्ञात महिला अभियुक्ता का स्कैच दिखाकर तलाश किया गया तथा लोगो ने स्केच की पहचान करके बताया कि यह महिला मुमताज के मकान मे किराये पर जीतराम कालोनी निकट सुरभि पब्लिक स्कूल भंगेल मे रहती है। उक्त पते पर जाकर देखा गया तो अज्ञात महिला नवजात शिशु (लड़का) के साथ मौजूद मिली जिसे समय 12.05 बजे मुमताज के मकान मे किराये पर जीतराम कालोनी निकट सुरभि पब्लिक स्कूल भंगेल हिरासत पुलिस मे लिया गया तथा नवजात शिशु (लड़का) को सकुशल बरामद किया गया है ।

महिला से पूछताछ में बताया कि करीब ढाई वर्ष पहले मेरी शादी हुई थी मेरा दो बार मिस कैरिज हो गया था । मेरे कोई बच्चा नही था मेरे ससुराल वाले मुझ पर दवाब बना रहे थे कि अगर तेरे बच्चा नही हो रहा है तो हम तुझको नही रखेगें और अपने लड़के की दूसरी शादी करा देगें । इस बार भी मेरा मिसकैरिज हो गया था मैने अपने सुसराल वालो को बताया कि मेरा बच्चा ईएसआईसी अस्पताल मे एनआईसीयू मे रखा है । मैने अपनी माँ को भी ईएसआईसी अस्पताल मे लाकर एनआईसीयू मे रखे एक बच्चे को दिखा दिया था कि यह मेरा बच्चा है और मैं दिनांक 24 मई को ईएसआईसी अस्पताल से मैं सुबह के समय एक बच्चे को महिला वार्ड से उठाकर ले गयी थी ।

  • admin

    Related Posts

    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    नोएडा। पर्यावरण संरक्षण और जन-जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वाईएसएस फाउंडेशन ने अनंत बर्तन बैंक के सहयोग से सेक्टर-37 स्थित ऑटो स्टैंड पर “जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण…

    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    नोएडा। कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) के बीमा आयुक्त श्री प्रणय सिन्हा ने 8 जून 2026 को ईएसआईसी उप-क्षेत्रीय कार्यालय (एसआरओ), नोएडा का दौरा किया। इस अवसर पर नोएडा के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 29 views
    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 11 views
    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 10 views
    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    जन कल्याण समिति ने रक्तदान कर बचाई ज्योति की उम्मीद, ऑपरेशन के लिए कराया रक्त का इंतजाम

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 10 views
    जन कल्याण समिति ने रक्तदान कर बचाई ज्योति की उम्मीद, ऑपरेशन के लिए कराया रक्त का इंतजाम

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 15 views
    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 15 views
    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित