प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना -2.0 का नया पोर्टल शुरू

सीएमओ ने लाभार्थी और आशा कार्यकर्ता को किया सम्मानित प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना-0.2 का काम शुरू एएनएम व आशा कार्यकर्ताओं को दी गयी लॉगिन आईडी
 
Eros Times: नोएडा प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (पीएमएमवीवाई)-2.0 की जनपद की प्रथम लाभार्थी महिला सेक्टर आठ हरौला निवासी ज्योति कुमारी का सोमवार को फार्म भरा गया। योजना के अंतर्गत पहला फार्म भरे जाने पर क्षेत्र की आशा कार्यकर्ता रानी व लाभार्थी ज्योति कुमारी को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. सुनील कुमार शर्मा ने किट (सैनिटाइजर, हैंडवाश व मास्क) देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी जनार्दन सिंह, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के नोडल अधिकारी एसीएमओ डा. भारत भूषण, योजना के डिविजनल (मेरठ) प्रोग्राम मैनेजर अरविन्द गोस्वामी, जिला कार्यक्रम मैनेजर मंजीत कुमार, जिला कार्यक्रम समन्वयक पारस गुप्ता, जिला कार्यक्रम सहायक अदिति सहित सीएमओ कार्यालय का स्टाफ मौजूद रहा।

योजना के नोडल अधिकारी डा. भारत भूषण ने बताया- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना -2.0 का नया पोर्टल शुरू किया गया है। पहले लागू प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में कई संशोधन किये गये हैं। नये नियमों के तहत अब तीन किस्तों में मिलने वाले पांच हजार रुपये दो किस्तों में मिलेंगे। इसके अलावा योजना का लाभ पाने के लिए पिता के आधार कार्ड की अनिवार्यता खत्म कर दी गयी है। पीएमएमवीवाई 2.0 अब पूरी तरह से डिजिटल कर दी गयी है। अब दूसरा बच्चा होने पर भी योजना का लाभ मिलेगा। लाभार्थियों को सिटीजन लॉगिन की सुविधा भी दी गयी है। उन्होंने बताया- योजना का लाभ लेने के लिए समय सीमा में भी बदलाव किया गया है। अब बच्चा पैदा होने के 270 दिन तक लाभार्थी पंजीकरण कर सकेंगे। 

आशा-एएनएम सीधे पोर्टल पर भर सकेंगी फार्म
योजना के कार्यक्रम समन्वयक पारस गुप्ता ने बताया- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में बदलाव कर पीएमएमवीवाई-2.0 लागू की गयी है। अब इस योजना को पूरी तरह डिजिटल कर दिया गया है। इसमें फार्म (कागजात) भरने की जरूरत नहीं है, आशा कार्यकर्ता और एएनएम पोर्टल पर सीधे लाभार्थी का ब्योरा भर सकेंगी। इसके अलावा लाभार्थियों को पोर्टल पर सिटीजन लॉगिन की सुविधा भी दी गयी। अब वह सीधे योजना के लिए आवेदन कर सकेंगे। उन्होंने बताया- प्रदेश मुख्यालय से प्राप्त लॉगिन आईडी एएनएम व आशा कार्यकर्ताओं को दे दी गयी है। जल्दी ही इस संबंध में उनको प्रशिक्षित किया जाएगा हालांकि अनौपचारिक रूप से उन्हें सभी जानकारी दे दी गयी है। पिता के आधार कार्ड की अनिवार्यता समाप्त
योजना के जिला कार्यक्रम समन्वयक पारस गुप्ता ने बताया -योजना में पहले पिता का आधार कार्ड होना अनिवार्य था, अब यह अनिवार्यता खत्म कर दी गई है। उन्होंने कहा इससे अब उन महिलाओं को भी लाभ मिल सकेगा जो तलाकशुदा और सिंगल मदर हैं। केवल मां के आधार कार्ड पर योजना का लाभ मिल सकेगा।

अब तीन नहीं दो किस्तों में मिलेगी योजना की धनराशि
पारस गुप्ता ने बताया- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में पहले लाभार्थी को तीन किस्तों में पांच हजार रुपये दिये जाते थे। पहले प्रथम किस्त के रूप में 1000 रुपये, दूसरी किस्त के रूप में (गर्भावस्था के छह माह बाद) 2000 रुपये और बच्चे के जन्म का पंजीकरण होने और बच्चे के प्रथम चक्र का टीकाकरण पूरा होने पर तीसरी किस्त के रूप में 2000 रुपये दिए जाते थे। अब यह धनराशि दो किस्तों में मिलेगी। प्रथम किस्त (तीन हजार रुपये) प्रसव पूर्व कम से कम एक जांच होने पर और दूसरी किस्त (दो हजार रुपये) बच्चे के जन्म का पंजीकरण होने, बच्चे के प्रथम चक्र का टीकाकरण पूरा होने पर मिलेगी। बच्चे का जन्म होने के 270 बाद तक योजना का लाभ लिया जा सकेगा। 

दूसरा बच्चा लड़की होने पर मिलेंगे औसतन छह हजार रुपये
जिला कार्यक्रम समन्वयक ने बताया-  प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना 2.0 में अब दूसरा बच्चा होने पर भी योजना का लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया- दूसरा बच्चा होने पर पहली किस्त (तीन हजार रुपये) तो मिलेगी। दूसरा बच्चा बालिका होने पर योजना के तहत औसतन छह हजार रुपये मिलेंगे। यह राशि बालिकाओं के प्रति सकारात्मक व्यवहार को बढ़ावा देने के लिए है।

  • admin

    Related Posts

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    नई दिल्ली। देश की सांस्कृतिक विरासत, राष्ट्रीय मूल्यों और राष्ट्रवादी विचारधारा को केंद्र में रखकर नवगठित देश प्रथम पार्टी ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से अपनी राजनीतिक विचारधारा को जन-जन…

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    नोएडा। RAYY, एक भारतीय ऐक्सपीरियेंस डिस्कवरी एवं बुकिंग प्लैटफॉर्म है जो “मेक रूम फॉर मोर लाईफ” के फलसफे पर आधारित है। इस प्लैटफॉर्म ने आज किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में अपने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    • By admin
    • October 24, 2026
    • 27 views
    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    • By admin
    • October 23, 2026
    • 22 views
    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    • By admin
    • October 19, 2026
    • 137 views
    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 64 views
    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 252 views
    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला

    • By admin
    • October 17, 2026
    • 105 views
    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला