बर्लिन स्पेशल ओलंपिक में जा रही खिलाड़ियों से मिले समाज कल्याण मंत्री राज कुमार आनंद बढ़ाया हौसला 

दिल्ली सरकार के स्पेशल होम में रहने वाली पांच मानसिक दिव्यांग लड़कियां बर्लिन स्पेशल ओलंपिक 2023 में लेंगी भाग

मानसिक रूप से दिव्यांग लड़कियों ने राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता जीतकर भारत की स्पेशल ओलंपिक टीम में बनाई जगह

दिल्ली सरकार के आशा किरन और आशा ज्योति स्पेशल होम ने रहने वाली प्रीति, जुनकी, रेशमा, ममता और मोहाली बास्केटबॉल, वेटलिफ्टिंग, फुटबॉल और हैंडबॉल खेलों में दिखाएंगी दम  

Eros Times: दिल्ली की इन प्रतिभाशाली खिलाड़ियों पर केजरीवाल सरकार को गर्व है, दिव्यांग खिलाड़ियों के प्रोत्साहन के लिए दिल्ली सरकार उन्हें अधिक से अधिक सुविधाएं देगी दिल्ली सरकार के समाज कल्याण मंत्री राज कुमार आनंद ने बर्लिन स्पेशल ओलंपिक गेम्स में भाग लेने वाली दिल्ली की पांचों खिलाड़ियों को मिठाई खिलाकर और फूलों का गुलदस्ता व तोहफे देकर उन्हें शुभकामनाएं दी  जून माह में जर्मनी के बर्लिन में स्पेशल ओलंपिक वर्ल्ड समर गेम्स आयोजित होने जा रहे हैं। इसमें दिल्ली से भी पांच मानसिक रूप से दिव्यांग लड़कियां और एक कोच भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। यह सभी खिलाड़ी दिल्ली सरकार के स्पेशल होम में रहती हैं और वहीं उन्होंने खेल के लिए तैयारी की है। गुरुवार को दिल्ली सरकार के समाज कल्याण मंत्री राज कुमार आनंद ने स्पेशल ओलिंपिक में शिरकत करने जा रही इन खिलाड़ियों से मुलाकात की और उनका उत्सादहवर्धन किया। उन्होंने खिलाड़ियों को श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं देते हुए मिठाई खिलाई और फूलों का गुलदस्ता व तोहफे देकर उन्हें शुभकामनाएं दी।

उल्लेखनीय है कि दिल्ली सरकार के आशा किरन और आशा ज्योति स्पेशल होम ने रहने वाली प्रीति, जुनकी, रेशमा, ममता और मोहाली मानसिक रूप से दिव्यांग हैं। वह बर्लिन स्पेशल ओलंपिक 2023 में बास्केटबॉल, वेटलिफ्टिंग, फुटबॉल और हैंडबॉल खेलों में भाग लेते हुए दमखम दिखाएंगी।

दिल्ली की खिलाड़ियों पर केजरीवाल सरकार को गर्व

खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए दिल्ली सरकार के समाज कल्याण मंत्री राज कुमार आनंद ने कहा कि दिल्ली की इन प्रतिभाशाली खिलाड़ियों पर केजरीवाल सरकार को गर्व है, दिव्यांग खिलाड़ियों के प्रोत्साहन के लिए दिल्ली सरकार उन्हें अधिक से अधिक सुविधाएं प्रदान करेगी। इसी के साथ दिव्यांग खिलाड़ियों का खेलों में श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए अच्छे खेल स्थान की सुविधा के साथ ही प्रशिक्षण और अन्य प्रोत्साहन दिए जाएंगे। 

इस अवसर पर खिलाड़ियों से बातचीत करते हुए कैबिनेट मंत्री राज कुमार आनंद ने लड़कियों से उनकी तैयारी और स्पेशल आहार से जुड़े सवाल पूछे। खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए उन्हें देश के नाम पदक जीतकर लाने के लिए प्रोत्साहित किया। 

दिव्यांग लड़कियों ने प्रतियोगिताएं जीतकर नेशनल टीम में बनाई जगह

बर्लिन स्पेशल ओलंपिक वर्ल्ड समर गेम्स में चयनित हुई दिल्ली की पांचों खिलाड़ी मानसिक रूप से दिव्यांग हैं और वह दिल्ली सरकार के स्पेशल होम में ही रहती हैं। स्पेशल ओलंपिक की टीम में चयनित होने के लिए सभी खिलाड़ियों ने करीब दो साल तक अपने-अपने खेल के लिए लगातार तैयारी जारी रखी है। इसके बाद उन्होंने पिछले साल सबसे पहले राज्य स्तर पर प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और उसमें सफल होने के बाद राष्ट्रीय स्तर पर प्रतियोगिता में भाग लिया। जहां अच्छा प्रदर्शन कर वह स्पेशल ओलंपिक में खेलने के लिए चयनित हुई हैं। 

बास्केटबॉल वेटलिफ्टिंग फुटबॉल और हैंडबॉल खेलों में दिखाएंगी दम

उल्लेखनीय है कि स्पेशल ओलंपिक में खेलने वाली दिल्ली की तीन खिलाड़ी दिल्ली सरकार के आशा किरन होम, रोहिणी में रहती हैं। बास्केटबॉल खिलाड़ी प्रीति की उम्र 46 वर्ष है उनका आईक्यू लेवल 64 है, वेटलिफ्टर जुनकी पहाड़िन की उम्र 22 वर्ष है और आईक्यू लेवल 50 है और फुटबॉल खिलाड़ी रेशमा की उम्र 21 वर्ष है और आईक्यू लेवल 49 है। इसी तरह दिल्ली के समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित आशा ज्योति होम निर्मल छाया कॉम्पलेक्स से भी दो खिलाड़ी स्पेशल ओलंपिक में भाग ले रही हैं। जिसमें हैंडबॉल खिलाड़ी ममता की उम्र 31 वर्ष है और आईक्यू लेवल 59 है और बास्केटबॉल खिलाड़ी मोहाली की उम्र 27 वर्ष है और आईक्यू लेवल 44 है। इन खिलाड़ियों के साथ कोच सीमा भी स्पेशन ओलंपिक खेलों में उनके साथ जाएंगी। 

खिलाड़ियों ने कहा हम में हैं दम, मेडल जीतेंगे हम

पहली बार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व करने जा रहीं मोहाली ने कहा कि मैं बहुत खुश हूं कि मुझे अपने देश का मान बढ़ाने का मौका मिल रहा है, मैं अपने खेल में पूरी मेहनत कर देश के नाम मेडल जीतकर लाऊंगी। 

वेटलिफ्टिंग खिलाड़ी जुनकी ने कहा कि मैंने वेटलिफ्टिंग में डेडलिफ्ट, बेंच प्रेस ओर स्क्वाट सब किया है और 90 किलोग्राम तक वजन उठाया है मुझे पूरी उम्मीद है कि देश के लिए मेडल जीतूंगी। मैं दिल्ली सरकार के सहयोग के लिए उनका धन्यवाद करती हूं। 

स्पेशल ओलंपिक में 180 देशों में 7 हजार खिलाड़ी लेंगे भाग

जर्मनी के बर्लिन में 17 से 24 जून तक हो रही अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता (स्पेशल ओलंपिक) में करीब 180 देश के लगभग 7 हजार मानसिक दिव्यांग खिलाड़ी शामिल हो रहे हैं। स्पेशल ओलंपिक में 16 खेलों में भाग लेने के लिए भारत से 198 एथलीट और 57 कोच जाएंगे।

  • admin

    Related Posts

    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    नोएडा। पर्यावरण संरक्षण और जन-जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वाईएसएस फाउंडेशन ने अनंत बर्तन बैंक के सहयोग से सेक्टर-37 स्थित ऑटो स्टैंड पर “जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण…

    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    नोएडा। कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) के बीमा आयुक्त श्री प्रणय सिन्हा ने 8 जून 2026 को ईएसआईसी उप-क्षेत्रीय कार्यालय (एसआरओ), नोएडा का दौरा किया। इस अवसर पर नोएडा के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 15 views
    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 5 views
    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 5 views
    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    जन कल्याण समिति ने रक्तदान कर बचाई ज्योति की उम्मीद, ऑपरेशन के लिए कराया रक्त का इंतजाम

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 4 views
    जन कल्याण समिति ने रक्तदान कर बचाई ज्योति की उम्मीद, ऑपरेशन के लिए कराया रक्त का इंतजाम

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 12 views
    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 12 views
    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित