केजरीवाल सरकार सभी लाभार्थियों को मुफ्त राशन देने के लिए प्रतिबद्ध है

खाद्य-आपूर्ति मंत्री इमरान हुसैन ने दिल्ली में राशन लाभार्थियों को मुफ्त राशन वितरण सुनिश्चित करते हुए खाद्य आपूर्ति आयुक्त  के साथ उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की

जून माह के लिए राशन का वितरण पहली जून 2023 से शुरू

वन नेशन वन राशन कार्ड योजना के तहत दिल्ली में हर महीने दो लाख से अधिक प्रवासी राशन लाभार्थियों को मुफ्त राशन मिल रहा है 

Eros Times: दिल्ली के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री इमरान हुसैन ने गुरुवार को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (एनएफएसए) के तहत राशन लाभार्थियों को मुफ्त राशन के वितरण की समीक्षा के लिए खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उच्च स्तरीय बैठक में खाद्य आपूर्ति आयुक्त सह सीएमडी डीएससीएससी, स्पेशल कमिश्नर सहित खाद्य-आपूर्ति विभाग के वरिष्ठ अधिकारी शामिल रहे। 

बैठक में खाद्य और आपूर्ति विभाग ने मंत्री को विभाग के अधिकारियों ने बताया कि राशन के सुचारू वितरण को समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित करने के लिए एनएफएसए के तहत राशन लाभार्थियों को जून माह के राशन का वितरण 1 जून 2023 से शुरू कर दिया गया है। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत आने वाले राशन लाभार्थियों के साथ- साथ वन नेशन वन राशन कार्ड लाभार्थियों को भी जून 2023 के महीने के लिए पात्रता के तहत मुफ्त राशन का वितरण किया जाएगा।

खाद्य-आपूर्ति मंत्री ने अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि एफपीएस डीलर फ्लेक्स बोर्ड, बैनर के माध्यम से राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत मुफ्त राशन की हर वर्ग के अनुसार पात्रता, स्टॉक की स्थिति, लाभार्थियों की कुल संख्या के साथ-साथ राशन दुकानों द्वारा किए जाने वाले साप्ताहिक अवकाश के संबंध में जानकारी प्रमुखता से दुकान के बाहर प्रदर्शित करें। साथ ही राशन कार्ड धारकों की किसी भी शिकायत के निवारण के लिए प्रत्येक एफपीएस दुकान पर हेल्पलाइन नंबर 1967 या 1800-11-0841 नंबर प्रदर्शित किए जाएं।

बैठक में खाद्य-आपूर्ति मंत्री इमरान हुसैन ने कमिशनर(खाद्य-आपूर्ति) को साप्ताहिक सभी उचित मूल्य की दुकानों (एफपीएस) को अवकाश को छोड़कर नियमित रूप से खोलने का निर्देश दिया। उन्होंने अधिकारियों को राशन के सुचारू और सुलभ वितरण को सुनिश्चित करने के लिए नियमित आधार पर निरीक्षण करने का निर्देश दिया जिससे लाभार्थियों को एफपीएस से राशन प्राप्त करने में किसी भी तरह की असुविधा का सामना नहीं करना पड़े। उन्होंने अधिकारियों को बिना किसी देरी के लाभार्थियों की शिकायतों का तुरंत निवारण सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति  मंत्री इमरान हुसैन ने यह भी कहा कि वन नेशन वन राशन कार्ड (ओएनओआरसी) स्कीम के तहत मुफ्त राशन के सुचारू और व्यवस्थित वितरण के कारण दिल्ली अब देश में एक बेंचमार्क बन गया है। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री को यह बताते हुए खुशी हुई कि दिल्ली वन नेशन वन राशन कार्ड योजना के तहत प्रवासियों को राशन वितरण सुनिश्चित करने में शीर्ष राज्यों में एक है। कैबिनेट मंत्री इमरान हुसैन ने बताया कि वन नेशन वन राशन कार्ड योजना के तहत मुफ्त राशन के वितरण के तहत पोर्टेबिलिटी के माध्यम से दिल्ली में

लगभग 2 लाख से अधिक प्रवासी राशन लाभार्थियों को हर माह मुफ्त में राशन वितरित किया जा रहा है।

खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री इमरान हुसैन ने बैठक में जोर देते हुए कहा कि दिल्ली में कोई भी लाभार्थी मुफ्त राशन पाने से वंचित नहीं रहेगा। दिल्ली सरकार सभी लाभार्थियों को मुफ्त राशन उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। खाद्य-आपूर्ति मंत्री ने अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि राशन वितरण सुचारू, सुविधाजनक और पारदर्शी तरीके से किया जाए। राशन लाभार्थियों को पूरे कोटे का राशन देने से मना करने वाले एफपीएस डीलरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

  • admin

    Related Posts

    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    नोएडा। पर्यावरण संरक्षण और जन-जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वाईएसएस फाउंडेशन ने अनंत बर्तन बैंक के सहयोग से सेक्टर-37 स्थित ऑटो स्टैंड पर “जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण…

    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    नोएडा। कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) के बीमा आयुक्त श्री प्रणय सिन्हा ने 8 जून 2026 को ईएसआईसी उप-क्षेत्रीय कार्यालय (एसआरओ), नोएडा का दौरा किया। इस अवसर पर नोएडा के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 19 views
    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 6 views
    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 6 views
    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    जन कल्याण समिति ने रक्तदान कर बचाई ज्योति की उम्मीद, ऑपरेशन के लिए कराया रक्त का इंतजाम

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 5 views
    जन कल्याण समिति ने रक्तदान कर बचाई ज्योति की उम्मीद, ऑपरेशन के लिए कराया रक्त का इंतजाम

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 12 views
    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 12 views
    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित