दिल्ली सरकार करेगी त्यागराज स्टेडियम में पर्यावरण सम्मलेन का आयोजन

पर्यावरण मंत्री गोपाल राय की अध्यक्षता में पर्यावरण सम्मेलन  की तैयारियों को लेकर पर्यावरण और वन विभाग के अधिकारियो के साथ की गई संयुक्त बैठक

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल रहेंगे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि

कार्यक्रम के दौरान दिल्ली के लगभग 2000 ईको क्लब्स के बच्चे और अध्यापक रहेंगे मौजूद

जनसहभागिता से ही पर्यावरण को बेहतर और प्रदूषण मुक्त बनाने का बनेगा रोडमैप

Eros Times: दिल्ली सचिवालय में आज पर्यावरण मंत्री  गोपाल राय की अध्यक्षता में पर्यावरण दिवस के अवसर पर पर्यावरण सम्मेलन की तैयारियों को लेकर पर्यावरण और वन विभाग के अधिकारियो के साथ संयुक्त बैठक की गई | बैठक के बाद पर्यावरण मंत्री  गोपाल राय ने बताया की दिल्ली में बढ़ रहे प्रदूषण के खिलाफ़ सरकार निरंतर कार्य कर रही है | ऐसे में इस वर्ष पर्यावरण दिवस के मौके पर त्यागराज स्टेडियम में पर्यावरण सम्मलेन को आयोजित करने का निर्णय लिया गया है | इस कार्यक्रम के दौरान दिल्ली के लगभग 2000 ईको क्लब्स के बच्चे और अध्यापक मौजूद रहेंगे | दिल्ली के  अरविन्द केजरीवाल इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहेंगे | इस कार्यक्रम के दौरान मौजूदा बच्चो को पर्यावरण से सम्बंधित जागरूकता के लिए फीचर फिल्म, नुक्कड़ नाटक आदि  दिखाई जाएंगी | साथ ही आई लव यमुना अभियान के दौरान आयोजित स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता के विजेताओं को मौके पर पुरूस्कृत किया जाएगा |

उन्होंने बताया की इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य दिल्ली के पर्यावरण को बेहतर बनाने के लिए सभी को यह संकल्प लेना है की ना तो प्रदूषण करेंगे और ना ही किसी को करने देंगे क्योकि जनसहभागिता से ही पर्यावरण को बेहतर और प्रदूषण मुक्त बनाने का रोडमैप बनेगा |  दिल्ली सरकार दिल्ली के नागरिकों के साथ मिलकर इस अभियान को जन अभियान की तरह चलाएगी।

पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने बताया कि दिल्ली के अंदर प्रदूषण एक बड़ी चुनौती के रूप में हर समय मौजूद रहता है। हमारी सरकार बनने के बाद सीएम अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली के प्रदूषण स्तर को कम करने के लिए लगातार काम किए हैं। उन तमाम उपायों के परिणाम स्वरूप दिल्ली में पीएम 10 और पीएम 2.5 की मौजूदगी में लगातार गिरावट दर्ज की गई है | साल 2016 से 2021 के बीच दिल्ली के एक्यूआई में अच्छी, संतोषजनक और मध्यम श्रेणी के दिनों की संख्या में बढ़ोतरी देखी गई है | इसके साथ ही सबसे खतरनाक श्रेणी की संख्या में भी 2016 से 2022 के बीच गिरावट दर्ज की गई है , जो की 2016  में जहाँ 26 थी अब वह 2022 में घटकर केवल 6 रह गई है | दिल्ली के अंदर जो लगातार कदम उठाए जा रहे हैं, उससे पिछले 8 सालो में प्रदुषण स्तर में 30 प्रतिशत की कमी आई है | साथ ही दिल्ली के पर्यावरण को और बेहतर बनाने के लिए  सरकार ने इस साल 52 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य तय किया है।  इस मेगा वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत जुलाई महीने से वन विभाग द्वारा की जाएगी | जिसको सभी सम्बंधित 19 विभागों की हरित एजेंसी द्वारा पूरा किया  जाएगा।

  • admin

    Related Posts

    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    नोएडा। पर्यावरण संरक्षण और जन-जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वाईएसएस फाउंडेशन ने अनंत बर्तन बैंक के सहयोग से सेक्टर-37 स्थित ऑटो स्टैंड पर “जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण…

    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    नोएडा। कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) के बीमा आयुक्त श्री प्रणय सिन्हा ने 8 जून 2026 को ईएसआईसी उप-क्षेत्रीय कार्यालय (एसआरओ), नोएडा का दौरा किया। इस अवसर पर नोएडा के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 22 views
    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 8 views
    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 8 views
    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    जन कल्याण समिति ने रक्तदान कर बचाई ज्योति की उम्मीद, ऑपरेशन के लिए कराया रक्त का इंतजाम

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 7 views
    जन कल्याण समिति ने रक्तदान कर बचाई ज्योति की उम्मीद, ऑपरेशन के लिए कराया रक्त का इंतजाम

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 13 views
    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 13 views
    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित