सात दिवसीय बाल योग एवं संस्कार शिविर का भव्य शुभारंभ

माता पिता को चरण स्पर्श,नमस्ते कर आशीर्वाद लेने का कराया संकल्प

 Eros Times: गाजियाबाद वीरवार1-06-2023 को अखिल भारतीय ध्यान योग संस्थान (रजि०) के तत्वावधान में नागेश्वर मंदिर पार्क,ए- ब्लॉक पटेल नगर द्वितीय में संस्थान के संरक्षक लक्ष्मण कुमार गुप्ता ने  सात दिवसीय बाल योग एवं संस्कार शिविर का आयोजन किया।शिविर में करीब 50 बच्चों एवं उनके अविभावकों ने भाग लिया।

शिविर के मुख्य संयोजक अशील कुमार,शिविर संयोजिका श्रीमती मीतु जैन,पूजा पाहवा प्रतिभा गुप्ता प्राची गर्ग अंजलि गर्ग शिल्पी सिंघल तथा संस्थान की कार्यकारिणी के सदस्यों ने दीप प्रज्वलित कर शिविर का उद्घाटन किया।

संस्थान के महामंत्री दयानन्द शर्मा ने नन्हें साधकों को पद्मासन लगवाकर ओ३म्  की ध्वनि एवं गायत्री मंत्र के साथ सत्र को  प्रारंभ किया।उन्होंने कहा कि बच्चों को सदैव प्रसन्न रहना चाहिए।उन्होंने नन्हें साधकों को वज्र आसन,ऊष्ट आसन एवं शशांक आसन के लाभ बतलाते हुए अभ्यास कराया।उन्होंने  साधकों से अनुरोध किया कि प्रतिदिन रात्रि में सोने से पूर्व अपने दांतों को ब्रुश अवश्य करें तथा प्रातः उठकर अपनी लार रुपी अमृत को अंजन की भांति अपनी आंखों में लगाएं तथा बिना कुल्ला किए एक से दो गिलास गुनगुना पानी अवश्य पिएं।उन्होंने माता पिता को चरण स्पर्श,नमस्ते कर आशीर्वाद लेने का संकल्प कराया।

चिरंजीव विहार कक्षा के मुख्य शिक्षक हरिओम सिंह ने बच्चों को ताड़ासन,हाथों- पैरों के एवं गर्दन के सूक्ष्म का अभ्यास कराये तथा उनके शरीर पर पड़ने वाले लाभ को समझाया।

उपाध्यक्ष राजेश शर्मा जी एवं मुख्य संयोजक अशील ने नन्हें साधकों को मंत्रों के साथ सूर्य नमस्कार का बहुत सुन्दर प्रदर्शन करते हुए अभ्यास कराया तथा उसके शरीर पर होने वाले लाभ की चर्चा की।

वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक शास्त्री  ने बच्चों को शव आसन एवं हास्य आसन कराया।

उपाध्यक्ष मनमोहन वोहरा जी ने बच्चों को विरेचन क्रिया एवं दीर्घ श्वसन के लाभों की चर्चा करते हुए अभ्यास कराया।

मीडिया प्रभारी प्रवीण आर्य ने बताया कि नवम अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस बुधवार,21 जून 2023 को सुख सागर फार्म हाउस,पांडव नगर,गाजियाबाद में प्रातः 5:30 से 7.30 बजे तक मनाया जायेगा।जिसमें विश्व प्रसिद्ध योगमर्मज्ञ आचार्य नीरज सरकार के प्रोटोकोल के अनुसार योगासन,प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास कराएंगे तथा इस प्रदूषित वातावरण में किस प्रकार योग के द्वारा अपने को शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रखा जाए की विस्तार से जानकारी देंगे।

नेहरू स्टेडियम कक्षा के योग शिक्षकों सर्वश्री प्रदीप त्यागी, के० के० कोहली एवं सुखदेव जी ने सभी साधकों को प्रार्थना कराई। 

प्रसाद वितरण के साथ सत्र संपन्न हुआ।

इस अवसर पर मुख्य रूप से संस्थान के मुख्य शिक्षक, प्रमोद जायसवाल,राजेश शर्मा,हरिओम सिंह,प्रदीप त्यागी आदि अपनी टीम के साथ  मौजूद रहे। 

कार्यक्रम को सफल बनाने में पियूष गर्ग,वैभव गुप्ता एवं विशाल गुप्ता जी का भरपूर सहयोग रहा।

  • admin

    Related Posts

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    नई दिल्ली। देश की सांस्कृतिक विरासत, राष्ट्रीय मूल्यों और राष्ट्रवादी विचारधारा को केंद्र में रखकर नवगठित देश प्रथम पार्टी ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से अपनी राजनीतिक विचारधारा को जन-जन…

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    नोएडा। RAYY, एक भारतीय ऐक्सपीरियेंस डिस्कवरी एवं बुकिंग प्लैटफॉर्म है जो “मेक रूम फॉर मोर लाईफ” के फलसफे पर आधारित है। इस प्लैटफॉर्म ने आज किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में अपने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    • By admin
    • October 24, 2026
    • 27 views
    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    • By admin
    • October 23, 2026
    • 22 views
    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    • By admin
    • October 19, 2026
    • 137 views
    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 64 views
    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 252 views
    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला

    • By admin
    • October 17, 2026
    • 105 views
    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला