हाई-टेंशन तार सुरक्षा की दृष्टि से भारी वाहनों की आवाजाही थी बंद

आश्रम-डीएनडी फ्लाईओवर एक्सटेंशन पर अब भारी वाहनों की आवाजाही शुरू,हाई-टेंशन वायर की शिफ्टिंग हुई पूरी

कम ऊँचाई से गुजर रहा था हाई-टेंशन तार, सुरक्षा की दृष्टि से भारी वाहनों की आवाजाही थी बंद

फ़्लाइओवर एक्सटेंशन से पीडब्ल्यूडी ने सफलतापूर्वक तारों की शिफ्ट किया, अब ऊँचे वाहन बिना किसी गतिरोध के इस महत्वपूर्ण सड़क का कर सकेंगे इस्तेमाल

आश्रम डीएनडी फ्लाईओवर एक्सटेंशन पर सराय काले खां से लाजपत नगर तक लूप कनेक्शन का काम 5 दिन में होगा पूरा

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में पीडब्ल्यूडी दिल्ली में यातायात को सुगम और परेशानी मुक्त बनाने की दिशा में कर रही है काम

Eros Times: हाई-टेंशन तारों के सफलतापूर्वक शिफ्टिंग के बाद आश्रम डीएनडी फ्लाईओवर एक्सटेंशन को अब भारी वाहनों की आवाजाही के लिए भी खोल दिया गया है। इससे सब भारी वाहन इस महत्वपूर्ण रास्ते से बिना किसी परेशानी से आवाजाही कर सकेंगे। और इससे दूसरी सड़कों पर ट्रैफिक का लोड कम होगा।

इस विषय में साझा करते हुए लोक निर्माण विभाग मंत्री आतिशी ने कहा कि शहर में बुनियादी ढांचे को बेहतर बनाने और आवाजाही को सुगम बनाने के लिए विभाग युद्धस्तर पर काम कर रहा है। हाल ही में आश्रम डीएनडी फ्लाईओवर एक्सटेंशन पर हाई-टेंशन वायर शिफ्टिंग का सफलतापूर्वक पूरा होना एक मील का पत्थर है। उन्होंने कहा कि पहले सुरक्षा की दृष्टि से भारी वाहनों को इन तारों की उपस्थिति के कारण फ्लाईओवर का उपयोग करने से प्रतिबंधित किया गया था, जिसके परिणामस्वरूप यात्रा में अधिक समय लगता था और वैकल्पिक मार्गों पर भीड़भाड़ होती थी।

उन्होंने कहा कि हाई-टेंशन तार की शिफ्टिंग के बाद अब यहाँ से भारी वाहनों की आवाजाही आसानी से हो सकेगी और रोज़ाना हज़ारों वाहनों को राहत मिलेगी। इसके अतिरिक्त पीडब्ल्यूडी मंत्री ने साझा करते हुए कहा कि अगले पांच दिनों के भीतर सराय काले खां से लाजपत नगर तक लूप के कनेक्शन का काम भी पूरा हो जाएगा। 

पीडब्ल्यूडी मंत्री ने कहा,अरविंद केजरीवाल   के नेतृत्व में, पीडब्ल्यूडी शहर के बुनियादी ढांचे को बेहतर बनाने और उसे बढ़ती आबादी की जरूरतों के अनुसार पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। इस दिशा में यातायात को सुगम बनाने और सड़कों से भीड़भाड़ को कम करने वाली परियोजनाओं को प्राथमिकता देकर, विभाग शहर की तरक़्क़ी को नई दिशा दे रहा है।

  • admin

    Related Posts

    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन उमड़ा उत्साह, 10 हजार से अधिक विजिटर्स ने देखी अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी

    नई दिल्ली। भारत मंडपम, प्रगति मैदान में बुधवार से शुरू हुए इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। एक्सपो के पहले ही दिन 10 हजार से…

    अमरॉन बैटरीज़ ने संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में किया 3-दिवसीय स्वास्थ्य एवं जागरूकता अभियान

    नई दिल्ली। परिवहन क्षेत्र से जुड़े ट्रक चालकों, ट्रांसपोर्टरों और फ्लीट मालिकों के स्वास्थ्य, सुरक्षा और परिचालन दक्षता को बढ़ावा देने की दिशा में अमरॉन बैटरीज़ के निर्माता अमारा राजा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन उमड़ा उत्साह, 10 हजार से अधिक विजिटर्स ने देखी अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी

    • By admin
    • August 19, 2026
    • 10 views
    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन उमड़ा उत्साह, 10 हजार से अधिक विजिटर्स ने देखी अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी

    अमरॉन बैटरीज़ ने संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में किया 3-दिवसीय स्वास्थ्य एवं जागरूकता अभियान

    • By admin
    • August 19, 2026
    • 27 views
    अमरॉन बैटरीज़ ने संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में किया 3-दिवसीय स्वास्थ्य एवं जागरूकता अभियान

    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    • By admin
    • August 17, 2026
    • 9 views
    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 14 views
    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 38 views
    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 15 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन