फ़िल्म चिड़ियाखाना 2 जून को रिलीज होने के लिए तैयार

Eros Times: दिल दोस्ती एटसेट्रा और इस्सक के बाद जाने-माने निर्देशक मनीष तिवारी की नई फ़िल्म चिड़ियाखाना 2 जून को रिलीज होने के लिए तैयार है। राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम (एनएफडीसी) द्वारा निर्मित और भारती स्टूडियोज द्वारा प्रस्तुत यह फिल्म शिलादित्य बोरा की प्लाटून वन द्वारा रिलीज की जाएगी। चिड़ियाखाना एक क्लासिक अंडरडॉग कहानी है। फ़िल्म के मुख्य किरदार में ऋत्विक सहोर हैं। अवनीत कौर, प्रशांत नारायणन, रवि किशन, राजेश्वरी सचदेव के अलावा गोविंद नामदेव अंजन श्रीवास्तव ने अपनी अपनी भूमिकाओं में शानदार अभिनय किया है।

अभिनेता और सांसद रवि किशन ने बिहार सरकार से इस फ़िल्म को टैक्स  फ़्री करने की माँग की है। उन्होंने यह भी कहा कि यह फ़िल्म भारत सरकार ने बनाई है। बहुत ही शानदार बिहारी लड़के की कहानी है। उन्होंने यह भी जानकरी दी कि राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम (एनएफडीसी) ने बिहार सरकार में  वित्त विभाग के अपर मुख्य सचिव को अनुरोध पत्र भेजा है। मुझे उम्मीद है बिहार सरकार अपनी गम्भीरता ज़रूर दर्ज कराएगी। 

फ़ुट्बॉल पर आधारित होने के नाते भारतीय फ़ुट्बॉल टीम के पूर्व कप्तान और पद्म श्री सम्मान से सम्मानित खिलाड़ी भाईचूँग भुटिया ने भी अपना विडीयो जारी कर लोगों से चिड़ियाखाना देखने की अपील की है। 
 
चिड़ियाखाना एक बिहारी लड़के (ऋत्विक सहोरे) एक किशोर उम्र की कहानी है, जो अपनी मां के साथ मुंबई की चॉल  में रहता है। वह अपने  सपने को जीना चाहता है। अपने लिए जगह बनाना चाहता है लेकिन उसके रास्ते में बहुत सारी बाधाएं हैं।  वह  अपने धैर्य और संकल्प  के बल-बूते तथा  ख़ुद के फुटबॉल कौशल को हथियार बना कर अपने विपरीत परिस्थितियों से ऊपर उठने की कोशिश करता है। फिल्म खूबसूरती से इस बात पर प्रकाश डालती है कि कैसे हमारे बीच हर दमित  व्यक्ति में एक बाघ होता है।
 
चिड़ियाखाना एक दमित व्यक्ति की कहानी है जो फुटबॉल और जुनून जीने के लिए अपनी अमिट छाप छोड़ता है। इस प्रक्रिया में न केवल खुद को, बल्कि अपने दोस्तों और अपने स्कूल को भी सशक्ती प्रदान करता है।  दुश्मनों को दोस्त बनने पर मजबूर करता  है। फ़िल्म के निर्देशक मनीष तिवारी मानते हैं कि चिड़ियाखाना खेल भावना और एकजुटता की कहानी है। 

फ़िल्म का वितरक प्लाटून वन के शिलादित्य बोरा हैं। उन्होंने कहा कि मैं “दिल दोस्ती एटसेट्रा  का एक प्रशंसक होने के नाते इस फ़िल्म से जुड़कर बहुत खुश हूँ। एनएफडीसी की फ़िल्म है, इससे गौरवान्वित महसूस कर रहा हूँ। 

चिड़ीखाना के मधुर गीत संगीत जी म्यूजिक पर प्रसारित हो रहे हैं। फ़िल्म 2 जून को भारत भर के  सिनेमाघरों में आ रही है।

  • admin

    Related Posts

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    नई दिल्ली। देश की सांस्कृतिक विरासत, राष्ट्रीय मूल्यों और राष्ट्रवादी विचारधारा को केंद्र में रखकर नवगठित देश प्रथम पार्टी ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से अपनी राजनीतिक विचारधारा को जन-जन…

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    नोएडा। RAYY, एक भारतीय ऐक्सपीरियेंस डिस्कवरी एवं बुकिंग प्लैटफॉर्म है जो “मेक रूम फॉर मोर लाईफ” के फलसफे पर आधारित है। इस प्लैटफॉर्म ने आज किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में अपने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    • By admin
    • October 24, 2026
    • 27 views
    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    • By admin
    • October 23, 2026
    • 22 views
    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    • By admin
    • October 19, 2026
    • 137 views
    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 64 views
    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 252 views
    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला

    • By admin
    • October 17, 2026
    • 105 views
    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला