सिल्वर लाइन प्रेस्टीज स्कूल के बच्चों ने किया कौशल का प्रदर्शन

Eros Times: गाजियाबाद सिल्वर लाइन प्रेस्टीज स्कूल में बच्चों के लिए आयोजित स्पोर्ट्स मीट बेहद सफल रही। इस मीट में नेहरू नगर और कवि नगर की शाखा के बच्चों ने बड़े ही उत्साह से भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ बच्चों द्वारा आसमान में गुब्बारे छोड़ कर किया गया। समन्वय, संतुलन व शक्ति का परिचय देते हुए कक्षा एक से कक्षा छह तक के विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रकार की ड्रिलों का आकर्षक प्रदर्शन कर सभी को चौंका दिया। विभिन्न स्पर्धाओं स्केटिंग योगा जिमनास्टिक डंबल ड्रिल व लेजियम ड्रिल आदि में बच्चों ने शानदार प्रस्तुति दी।

इस अवसर पर कक्षा 5 व 6 के छात्रों के लिए बास्केटबॉल प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कक्षा 5 व 6 की छात्राओं के लिए खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं ने बहुत उत्साह पूर्वक हिस्सा लिया।विजेताओं को पुरस्कृत करते हुए स्कूल की निदेशक तन्वी कपूर गोयल ने कहा कि शिक्षा का छात्र जीवन में जितना महत्व है,

उतना ही खेलों का भी है। इसलिए सभी छात्रों को शिक्षा के साथ-साथ अधिक से अधिक खेलों में भी हिस्सा लेना चाहिए। क्योंकि खेल जहां उन्हें सेहत प्रदान करते है, वहीं उनके शारीरिक व मानसिक विकास में भी अहम योगदान देते हैं।खेलकूद में विशेष रुचि रखने वाली तन्वी कपूर ने अपने व्यक्तिगत अनुभव साझा करते हुए कहा कि खेल हमें अनुशासन के साथ-साथ एक टीम के तौर पर एकजुटता व जीवन के हर क्षेत्र में आगे बढ़ने की दक्षता भी प्रदान करते हैं। इस अवसर पर उमा नवानी, सोनिया सेहरा सहित बड़ी संख्या में अध्यापिकाएं भी उपस्थित थीं।

  • admin

    Related Posts

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    नोएडा में सेवा, संस्कार और समर्पण का संदेश, बड़ी संख्या में लोगों ने किया रक्तदान नोएडा। भारत विकास परिषद, नोएडा द्वारा सामाजिक सेवा, भारतीय संस्कृति के संरक्षण तथा जनकल्याण के…

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    नई दिल्ली। सामाजिक विकास, शिक्षा और युवा सशक्तिकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को प्रतिष्ठित “इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स” सम्मान से सम्मानित…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 10 views
    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 11 views
    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    महंगाई पर कांग्रेस का हमला: घरेलू गैस सिलेंडर महंगा होने से जनता पर बढ़ेगा बोझ – सतेन्द्र शर्मा

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 46 views
    महंगाई पर कांग्रेस का हमला: घरेलू गैस सिलेंडर महंगा होने से जनता पर बढ़ेगा बोझ – सतेन्द्र शर्मा

    ‘चैलेंजर्स केयर्स फॉर एनवायरनमेंट’ के संदेश के साथ युवाओं ने बढ़ाया पर्यावरण जागरूकता अभियान

    • By admin
    • June 5, 2026
    • 14 views
    ‘चैलेंजर्स केयर्स फॉर एनवायरनमेंट’ के संदेश के साथ युवाओं ने बढ़ाया पर्यावरण जागरूकता अभियान

    ‘पेड़ बचेंगे तभी भविष्य बचेगा’: सूरजपुर वेटलैंड में वाईएसएस फाउंडेशन ने चलाया स्वच्छता और वृक्ष संरक्षण अभियान

    • By admin
    • June 5, 2026
    • 91 views
    ‘पेड़ बचेंगे तभी भविष्य बचेगा’: सूरजपुर वेटलैंड में वाईएसएस फाउंडेशन ने चलाया स्वच्छता और वृक्ष संरक्षण अभियान

    ‘हरा-भरा बवाना’ के संकल्प के साथ बवाना इन्फ्रा डेवलपमेंट ने शुरू किया पर्यावरण एवं सामाजिक जागरूकता अभियान

    • By admin
    • June 4, 2026
    • 20 views
    ‘हरा-भरा बवाना’ के संकल्प के साथ बवाना इन्फ्रा डेवलपमेंट ने शुरू किया पर्यावरण एवं सामाजिक जागरूकता अभियान