मिट्टी खनन पर हो रही ताबड़तोड़ कार्यवाही

Eros Times: गाजीपुर कासिमाबाद अवैध रूप से हो रहे मिट्टी खनन पर अब विभाग पूरी तरीके से कड़ाई करते हुए नजर आ रहा है सूचना मिलने के बाद जेसीबी और प्रयुक्त ट्रैक्टर को भी सीज करने की प्रक्रिया चल रही है इसी क्रम में कासिमाबाद एसडीएम ने अवैध रूप से हो रहे मिट्टी खनन की सूचना पर कार्रवाई करते हुए तहसील तिराहे से मिट्टी लदे तीन ट्रैक्टर ट्रॉली को सीज कर दिया।

कासिमाबाद कोतवाली क्षेत्र में कई दिनों से ग्रामीणों के द्वारा अवैध रूप से हो रहे मिट्टी खनन की शिकायतें की जा रही थी। रविवार को सूचना पाकर तहसील तिराहे पर पहुंचे एसडीएम अश्वनी पांडेय ने मौके से तीन ट्रैक्टर ट्राली पर मिट्टी लदे पाया गया जिसे सीज करने के लिए पुलिस को निर्देशित किया। मालूम हो कि शासन के द्वारा मिट्टी खनन को पूर्णतया रोक लगा दी गई है। किसानों की भूमि समतलीकरण में जो उपयोग होने वाली मिट्टी के लिए ही सक्षम अधिकारी द्वारा आदेश मिलने के बाद मजदूरों के जरिए मिट्टी खनन किया जाना है लेकिन उसके बावजूद खनन माफियाओं के द्वारा अवैध रूप से मिट्टी खनन का कारोबार धड़ल्ले से किया जा रहा था। एसडीएम द्वारा इस कार्रवाई से मिट्टी खनन करने वालों में हड़कंप मच गया है। 

इस सम्बन्ध में कासिमाबाद एसडीएम अश्वनी पांडेय ने बताया कि किसी भी दशा में तहसील क्षेत्र में अवैध रूप से मिट्टी खनन का कार्य नहीं होने दिया जाएगा।

  • admin

    Related Posts

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    नई दिल्ली। देश की सांस्कृतिक विरासत, राष्ट्रीय मूल्यों और राष्ट्रवादी विचारधारा को केंद्र में रखकर नवगठित देश प्रथम पार्टी ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से अपनी राजनीतिक विचारधारा को जन-जन…

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    नोएडा। RAYY, एक भारतीय ऐक्सपीरियेंस डिस्कवरी एवं बुकिंग प्लैटफॉर्म है जो “मेक रूम फॉर मोर लाईफ” के फलसफे पर आधारित है। इस प्लैटफॉर्म ने आज किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में अपने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    • By admin
    • October 24, 2026
    • 27 views
    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    • By admin
    • October 23, 2026
    • 22 views
    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    • By admin
    • October 19, 2026
    • 137 views
    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 64 views
    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 252 views
    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला

    • By admin
    • October 17, 2026
    • 105 views
    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला