योगिक मिट्टी मालिश एवं गंगा स्नान हर्षोल्लास से संपन्न

मिट्टी में रोग दूर करने अपूर्व शक्ति है

मिट्टी मालिश से शरीर को रोगमुक्त किया जाता है

Eros Times: गाजियाबाद को गंगा घाट छोटा हरिद्वार मुरादनगर में अखिल भारतीय ध्यान योग संस्थान द्वारा योगिक मिट्टी मालिश एवं गंगा स्नान का आयोजन हर्षोल्लास से संपन्न हुआ जिसमें 300 से अधिक साधकों और संस्थान के लगभग सभी पदाधिकारियो ने भाग लिया।

योग सत्र का शुभारंभ संस्थान के महामंत्री दयानन्द शर्मा ने ओम की ध्वनि और गायत्री मंत्र से किया।

संस्थान के उपाध्यक्ष मनमोहन वोहरा ने वीरेचन क्रिया सुदर्शन भस्रिका आदि प्राणायाम और योगासन का अभ्यास कराया उन्होंने (मड बाथ) मिट्टी मालिश स्नान क्यों करा रहे हैं? पर विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि हमारा शरीर पंच तत्वों से पृथ्वी अग्नि जल वायु और आकाश से बना  है।हमारे शरीर में 70% से 72% जल,14% पृथ्वी तत्व,(मांस पेशियां हड्डी रक्त),4% वायु, 4% अग्नि,शेष आकाश है।पृथ्वी पंचतत्वों में पांचवा और अन्तिम तत्व है।पृथ्वी तत्व अन्य चार तत्वों का रस है।हमारा शरीर भी इन्ही पंचतत्वों से बना है।अप्राकृतिक आहार विहार और विचार से शरीर में इन पंचतत्वों का असंतुलन हो जाता है जिसके फलस्वरूप हम रोगी हो जाते हैं

मिट्टी मालिश के माध्यम से शरीर को रोगमुक्त किया जाता है।

शरीर की बहुत सारी पीड़ाएं तो मिट्टी मालिश के प्रयोग कुछ ही क्षणों बाद शांत हो जाती हैं।

संस्थान के अध्यक्ष केके अरोड़ा ने बताया कि योगिक मिट्टी तैयार करने के लिए शरीर को निरंतर पोषित करने वाली मिट्टी में मुलतानी मिट्टी एलावेरा नीम चंदन का चूरा एवं हल्दी आदि डालकर एक दिन पूर्व तैयार किया जाता है।इसके प्रयोग से हमारी त्वचा में एक विशेष चमक आ जाती है।मिट्टी में रोग दूर करने की अपूर्व शक्ति है क्योंकि मिट्टी में जगत की समस्त वस्तुओं का एक साथ रासायनिक सम्मिश्रण सर्वाधिक विद्यमान है जबकि किसी एक दवा या कई दवाओं के मिक्सचर में उतना रासायनिक सम्मिश्रण सम्भव नही हो सकता।

इसके बाद कार्यकर्ताओं द्वारा सभी साधकों को मिट्टी वितरित की गई।सभी साधकों ने अपने शरीर पर मिट्टी का लेप लगाया और आधा घंटे सूखने के बाद सभी ने गंगा घाट पर गंगा स्नान किया।महिलाओं और पुरुषों के नहाने की व्यवस्था अलग-अलग थी।

घाट के समीप यूआईएमटी कॉलेज में योगी प्रवीण आर्य ने भजनोपदेश द्वारा साधकों का मन मोह लिया।वहीं शांतिपाठ एवं भोजन-प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।

इस अवसर पर मुख्य रूप से सर्वश्री लक्ष्मण गुप्ता अशोक शास्त्री राजेश शर्मा अशील कुमार छोटा  हरिद्वार के मुख्य पंडित यूनिक इन्स्टिट्यूट के प्रबंधकगण डीके अरोड़ा राम प्रकाश गुप्ता त्रिलोक शास्त्री मीता खन्ना वीना वोहरा हरिओम सिंह

मीनाक्षी अग्रवाल विभा भारद्वाज दर्शना मेहता डा मधु पोद्दार डा आरके पोद्दार डा प्रमोद सक्सेना एवं प्रदीप त्यागी आदि उपस्थित रहे।

  • admin

    Related Posts

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    नई दिल्ली। देश की सांस्कृतिक विरासत, राष्ट्रीय मूल्यों और राष्ट्रवादी विचारधारा को केंद्र में रखकर नवगठित देश प्रथम पार्टी ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से अपनी राजनीतिक विचारधारा को जन-जन…

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    नोएडा। RAYY, एक भारतीय ऐक्सपीरियेंस डिस्कवरी एवं बुकिंग प्लैटफॉर्म है जो “मेक रूम फॉर मोर लाईफ” के फलसफे पर आधारित है। इस प्लैटफॉर्म ने आज किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में अपने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    • By admin
    • October 24, 2026
    • 27 views
    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    • By admin
    • October 23, 2026
    • 22 views
    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    • By admin
    • October 19, 2026
    • 136 views
    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 64 views
    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 252 views
    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला

    • By admin
    • October 17, 2026
    • 105 views
    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला