वेलफेयर फाउंडेशन की टीम ने छात्र-छात्राओं को पाठ्य सामग्री और बिस्कुट जूस इत्यादि का वितरण

Eros Times: नोएडा पहल वेलफेयर फाउंडेशन की टीम ने शनिवार, 20 मई को ग्रेटर नोएडा वेस्ट गौर चौक के पास अनप्रिविलेज्ड स्कूल में सकड़ों छात्र-छात्राओं को पाठ्य सामग्री और बिस्कुट जूस इत्यादि का वितरण किया।

इसके साथ ही संस्था की टीम ने गरीब बच्चों के भविष्य को संवारने में लगातार अपना योगदान देने वाले शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर पहल वेलफेयर फाउंडेशन के अध्यक्ष डी.के. सिंह ने बताया कि शिक्षा वह प्रभावशाली हथियार है जो अगर बच्चों को सही समय पर दिया जाए तो वह आगे चलकर देश और समाज को विकास के रास्ते पर ले जा सकते हैं समाज की धुंधली तस्वीर में जान डाल सकते हैं।

बच्चे अपने और देश के भविष्य को उज्जवल कर सकते हैं, अच्छे और बुरे में फर्क कर सकते हैं।सिंह ने कहा कि हमारी संस्था गरीब और सड़क पर रह रहे बच्चों को गरीबी के अंधेरे से निकालकर शिक्षा की रोशनी में ले जा रही है और आधारभूत सुविधाओं के अभाव में गरीब परिवारों के बच्चों को उचित शिक्षा नहीं मिल पाती है, जिसके लिए संस्था सदैव यह प्रयास करती है कि गरीब परिवारों के बच्चे आधारभूत सुविधाओं के अभाव में शिक्षा से वंचित नहीं रह जाएं। पहल वेलफेयर फाउंडेशन के माध्यम से पिछले कुछ वर्षों से भारतवर्ष के विभिन्न स्थानों पर स्थित अनप्रिविलेज्ड स्कूलों के गरीब बच्चों को लगातार पाठ्य सामग्री एवं बुनियादी सुविधाएं को मुहैया किया जा रहा है।

इस अवसर पर संस्था के उपाध्यक्ष अनिल प्रताप सिंह ने कहा कि गरीब बच्चों को शिक्षा प्रदान करना पुण्य का कार्य है। बच्चें शिक्षित होंगे तो ही आगे चल कर घर-परिवार और समाज के लिए उपयोगी साबित होंगे।

इस अवसर पर संस्था के सेक्रेटरी राजीव चट्टेर्जी ने कहा कि शिक्षा के बिना यह जीवन बिल्कुल ही अधूरा है शिक्षा वह साधन है जो व्यक्ति को सफल और महान दोनों बनाता है।

आज के इस मौके पर पहल संस्था के अध्यक्ष डी.के. सिंह, संस्था के उपाध्यक्ष अनिल प्रताप सिंह संस्था के सेक्रेटरी राजीव चट्टेर्जी और प्रिया सिंह राजेंद्र सिंह चौधरी रेखा शर्मा, मीना बंसल तथा अन्य सदस्य उपस्थित थे।

  • admin

    Related Posts

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    नोएडा में सेवा, संस्कार और समर्पण का संदेश, बड़ी संख्या में लोगों ने किया रक्तदान नोएडा। भारत विकास परिषद, नोएडा द्वारा सामाजिक सेवा, भारतीय संस्कृति के संरक्षण तथा जनकल्याण के…

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    नई दिल्ली। सामाजिक विकास, शिक्षा और युवा सशक्तिकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को प्रतिष्ठित “इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स” सम्मान से सम्मानित…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 10 views
    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 11 views
    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    महंगाई पर कांग्रेस का हमला: घरेलू गैस सिलेंडर महंगा होने से जनता पर बढ़ेगा बोझ – सतेन्द्र शर्मा

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 48 views
    महंगाई पर कांग्रेस का हमला: घरेलू गैस सिलेंडर महंगा होने से जनता पर बढ़ेगा बोझ – सतेन्द्र शर्मा

    ‘चैलेंजर्स केयर्स फॉर एनवायरनमेंट’ के संदेश के साथ युवाओं ने बढ़ाया पर्यावरण जागरूकता अभियान

    • By admin
    • June 5, 2026
    • 14 views
    ‘चैलेंजर्स केयर्स फॉर एनवायरनमेंट’ के संदेश के साथ युवाओं ने बढ़ाया पर्यावरण जागरूकता अभियान

    ‘पेड़ बचेंगे तभी भविष्य बचेगा’: सूरजपुर वेटलैंड में वाईएसएस फाउंडेशन ने चलाया स्वच्छता और वृक्ष संरक्षण अभियान

    • By admin
    • June 5, 2026
    • 92 views
    ‘पेड़ बचेंगे तभी भविष्य बचेगा’: सूरजपुर वेटलैंड में वाईएसएस फाउंडेशन ने चलाया स्वच्छता और वृक्ष संरक्षण अभियान

    ‘हरा-भरा बवाना’ के संकल्प के साथ बवाना इन्फ्रा डेवलपमेंट ने शुरू किया पर्यावरण एवं सामाजिक जागरूकता अभियान

    • By admin
    • June 4, 2026
    • 20 views
    ‘हरा-भरा बवाना’ के संकल्प के साथ बवाना इन्फ्रा डेवलपमेंट ने शुरू किया पर्यावरण एवं सामाजिक जागरूकता अभियान