नोएडा में एजाइल बिजनेस एनवायरमेंट विषय पर कार्यशाला का आयोजन

Eros Times: नोएडा इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (आईएमएस) नोएडा में एजाइल बिजनेस एनवायरमेंट विषय पर कार्यशाला का आयोजन हुआ। शुक्रवार को सेक्टर 62 स्थित संस्थान परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बतौर वक्ता आईएमएस की निदेशिका डॉ. कुलनीत सूरी इ-वाई पार्थनन के निदेशक प्रतीक जैन एवं बार्कले की एवीपी प्रियंका भाटिया ने अपने विचार प्रकट किए। वहीं कार्यक्रम के दौरान पीजीडीएम की विभागाध्यक्ष डॉ. पूजा सहगल, बीबीए विभागाध्यक्ष डॉ. जितिन गंभीर के साथ संस्थान के शिक्षक एवं छात्रों ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई।

वहीं आज के कार्यक्रम की शुरुआत ट्रिविया एक्स्ट्रावेंगांजा क्विज से की गई। कार्यक्रम के दौरान आईएमएस की निदेशिका डॉ. कुलनीत सूरी ने छात्रों को कौशल के कुशल बनने की अपील की। उन्होंने कहा कि इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाए रखने के लिए आपको नित नए तकनीकों को सीखते रहना होगा। साथ ही सफलता के लिए व्यावसायिक कौशल के साथ-साथ शिष्टाचार जरूरी है।

कार्यक्रम के दौरान प्रियंका भाटिया ने नेटवर्किंग एवं पेशेवर संबंध पर अपने विचार प्रकट किए। उन्होंने कहा कि कार्यकुशलता के लिए कार्यस्थल में खुशनुमा माहौल होना जरूरी है। आपके अंदर जब तक सीखते की ललक है आप युवा है। अगर आप सीखना बंद कर देते है तो आप बूढ़े के श्रेणी में आ जाते हैं चाहे आपकी उम्र बीस वर्ष हो या अस्सी वर्ष। वहीं कार्यशाला में प्रतीक जैन ने करियर के विकल्प एवं आवश्यक कौशल की चर्चा करते हुए कहा कि आप इंडस्ट्री में तभी सफल होंगे जब आप सभी को अपने कार्यक्षेत्र की दक्षता होगी।

  • admin

    Related Posts

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    नोएडा में सेवा, संस्कार और समर्पण का संदेश, बड़ी संख्या में लोगों ने किया रक्तदान नोएडा। भारत विकास परिषद, नोएडा द्वारा सामाजिक सेवा, भारतीय संस्कृति के संरक्षण तथा जनकल्याण के…

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    नई दिल्ली। सामाजिक विकास, शिक्षा और युवा सशक्तिकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को प्रतिष्ठित “इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स” सम्मान से सम्मानित…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 10 views
    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 11 views
    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    महंगाई पर कांग्रेस का हमला: घरेलू गैस सिलेंडर महंगा होने से जनता पर बढ़ेगा बोझ – सतेन्द्र शर्मा

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 54 views
    महंगाई पर कांग्रेस का हमला: घरेलू गैस सिलेंडर महंगा होने से जनता पर बढ़ेगा बोझ – सतेन्द्र शर्मा

    ‘चैलेंजर्स केयर्स फॉर एनवायरनमेंट’ के संदेश के साथ युवाओं ने बढ़ाया पर्यावरण जागरूकता अभियान

    • By admin
    • June 5, 2026
    • 14 views
    ‘चैलेंजर्स केयर्स फॉर एनवायरनमेंट’ के संदेश के साथ युवाओं ने बढ़ाया पर्यावरण जागरूकता अभियान

    ‘पेड़ बचेंगे तभी भविष्य बचेगा’: सूरजपुर वेटलैंड में वाईएसएस फाउंडेशन ने चलाया स्वच्छता और वृक्ष संरक्षण अभियान

    • By admin
    • June 5, 2026
    • 96 views
    ‘पेड़ बचेंगे तभी भविष्य बचेगा’: सूरजपुर वेटलैंड में वाईएसएस फाउंडेशन ने चलाया स्वच्छता और वृक्ष संरक्षण अभियान

    ‘हरा-भरा बवाना’ के संकल्प के साथ बवाना इन्फ्रा डेवलपमेंट ने शुरू किया पर्यावरण एवं सामाजिक जागरूकता अभियान

    • By admin
    • June 4, 2026
    • 20 views
    ‘हरा-भरा बवाना’ के संकल्प के साथ बवाना इन्फ्रा डेवलपमेंट ने शुरू किया पर्यावरण एवं सामाजिक जागरूकता अभियान