सरकार हमेशा कोरोना योद्धाओं के परिवार जनों के साथ खड़ी है

खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री इमरान हुसैन ने दो कोरोना योद्धाओं के परिजनों को सौंपा एक-एक करोड़ की सम्मान राशि का चेक

अपनी जान की परवाह न करते हुए मानवता और समाज सेवा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले कोरोना योद्धाओं के परिवारों को केजरीवाल सरकार हर संभव सरकारी मदद करेगी

Eros Times: केजरीवाल सरकार द्वारा कोरोना योद्धाओं को सम्मान देने के लिए शुरू की गई महत्वाकांक्षी योजना के तहत दिल्ली के खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री इमरान हुसैन ने दो दिवंगत कोविड -19 कोरोना योद्धाओं के परिवारजनों से मुलाकात की और एक- एक करोड़ रुपये के सम्मान राशि का चेक सौंपा। मंत्री इमरान हुसैन ने विकासपुरी में स्वर्गीय रजनी चौहान और स्वर्गीय मधु राणा के बसईदारापुर स्थित आवास पर जाकर उनके परिवारों को एक करोड़ की ‘सम्मान राशि’ का चेक सौपा । स्वर्गीय रजनी चौहान प्रसूति एवं शिशु स्वास्थ्य केंद्र तिलक नगर में नर्सिंग ऑफिसर थीं जबकि स्व. मधु राणा निगम प्रतिभा विद्यालय बसईदारापुर, दिल्ली में शिक्षिका के पद पर तैनात थीं। इस मौके पर तिलक नगर के विधायक जरनैल सिंह, विधायक मादीपुर गिरीश सोनी खाद्य आपूर्ति मंत्री के सचिव और संबंधित जिलों के एडीएम, एसडीएम और एसडीएम भी मौके पर मौजूद रहे ।

इस दौरान मंत्री इमरान हुसैन ने कोरोना योद्धा के परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की और उन्हें केजरीवाल सरकार की ओर से हर संभव मदद का आश्वासन दिया। मंत्री ने यह भी कहा कि केजरीवाल सरकार हमेशा उन कोरोना योद्धाओं के परिवारों के साथ खड़ी रहेगी जिन्होंने अपनी जान की परवाह किए बिना मानवता और समाज की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी।

बता दें कि स्वर्गीय रजनी चौहान का जन्म 2 जनवरी 1966 को लखनऊ में हुआ था और तिलक नगर स्थित मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य केंद्र में नर्सिंग अधिकारी थीं। अस्पताल में मानवता और रोगियों की सेवा करते हुए लगभग 55 वर्ष की आयु वह स्वयं कोरोना की चपेट में आ गई और इसके चलते उनका निधन हो गया । उन्होंने 31 साल की सेवा पूरी कर ली थी। उनके परिवार में उनके  पति और दो बच्चों हैं ।

वहीं स्वर्गीय मधु राणा का जन्म 28 अगस्त 1976 को राणा प्रताप बाग नई दिल्ली में हुआ था। वे एमसीडी स्कूल में अध्यापिका थीं। 27 जून 2020 को कोविड ड्यूटी के दौरान संक्रमित होने के बाद लगभग 44 वर्ष की आयु में उनका निधन हो गया। कोविड महामारी के दौरान भी उन्होंने एक सच्चे कोरोना योद्धा की तरह अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन किया। उनके परिवार में उनके पति और एक बच्ची है। बच्ची 12वीं की पढ़ाई कर रही है।

मंत्री इमरान हुसैन ने उनके परिवारों से कहा कि दिल्ली सरकार इनके जज़्बे को सलाम करती है। इस अनुग्रह राशि दिवंगत कोरोना योद्धाओं के परिवार के नुकसान की पूर्ति तो नहीं की जा सकती फिर भी अपने भविष्य को बेहतर बनाने और सम्मानजनक जीवन जीने में मदद जरूर मिलेगी। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय रजनी चौहान और स्वर्गीय मधु राणा ने मानवता की सेवा करते हुए देश के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया जिसके लिए पूरे देश को उन पर गर्व है और केजरीवाल सरकार हमेशा उनके परिवारों के साथ खड़ी रहेगी। खाद्य आपूर्ति मंत्री ने जिला प्रशासन को परिवारजनों  को और भी आवश्यक सरकारी सहायता प्रदान करने का भी निर्देश दिया।

दिल्ली के खाद्य आपूर्ति मंत्री इमरान हुसैन ने कहा कि कोरोना महामारी के बीच जनता की सेवा करने के लिए डॉक्टरों नर्सों शिक्षकों और सरकारी कर्मचारी ने अपने घरों से दूर रहकर 24 घंटे सेवाएं दी। महामारी के दौरान कई कोरोना योद्धा खुद कोरोना संक्रमित हो गए और अपने प्राणों की आहुति दे दी । केजरीवाल सरकार ने महामारी में जान गंवाने वाले दिल्ली के 80 से अधिक कोरोना वॉरियर्स के परिवारों को एक-एक करोड़ रुपये की सम्मान राशि प्रदान की है ।

मंत्री इमरान हुसैन के कहा कि हम अपने सभी कोरोना योद्धाओं के प्रति सम्मान व्यक्त करते हैं,जिन्होंने अपनी जान की परवाह किए बिना लोगों की सेवा की है। जैसा कि मानवता की सेवा करते हुए अपने प्राणों की आहुति देने वाले कोरोना योद्धाओं के परिवारों की आर्थिक सहायता करने की केजरीवाल सरकार की पहल की कई लोगों ने सराहना की है। यह कदम न केवल कोरोना योद्धाओं की निस्वार्थ सेवा को केजरीवाल सरकार द्वारा सम्मान देने का एक पहल है बल्कि उनके परिवारों को उनकी जरूरत की घड़ी में संबल देने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है।

  • admin

    Related Posts

    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन उमड़ा उत्साह, 10 हजार से अधिक विजिटर्स ने देखी अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी

    नई दिल्ली। भारत मंडपम, प्रगति मैदान में बुधवार से शुरू हुए इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। एक्सपो के पहले ही दिन 10 हजार से…

    अमरॉन बैटरीज़ ने संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में किया 3-दिवसीय स्वास्थ्य एवं जागरूकता अभियान

    नई दिल्ली। परिवहन क्षेत्र से जुड़े ट्रक चालकों, ट्रांसपोर्टरों और फ्लीट मालिकों के स्वास्थ्य, सुरक्षा और परिचालन दक्षता को बढ़ावा देने की दिशा में अमरॉन बैटरीज़ के निर्माता अमारा राजा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन उमड़ा उत्साह, 10 हजार से अधिक विजिटर्स ने देखी अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी

    • By admin
    • August 19, 2026
    • 7 views
    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन उमड़ा उत्साह, 10 हजार से अधिक विजिटर्स ने देखी अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी

    अमरॉन बैटरीज़ ने संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में किया 3-दिवसीय स्वास्थ्य एवं जागरूकता अभियान

    • By admin
    • August 19, 2026
    • 7 views
    अमरॉन बैटरीज़ ने संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में किया 3-दिवसीय स्वास्थ्य एवं जागरूकता अभियान

    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    • By admin
    • August 17, 2026
    • 8 views
    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 14 views
    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 38 views
    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 15 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन