मेड इन इंडिया लाइफस्टाइल गैजेट EYVA के लिए तीसरे चरण की बुकिंग शुरू की 

EYVA एक आसानी से उपयोग में आने वाला ‘नो प्रिक, नो ब्‍लड’ लाइफस्टाइल गैजेट है जो ब्लड ग्लूकोज़, ब्लड प्रेशर, हार्ट रेट, ईसीजी, ऑक्सीजन स्तर और औसत ग्लूकोज़ स्तर (HbA1c) जैसे शरीर के 6 महत्वपूर्ण मापदंडों को माप सकता है 
यह क्रांतिकारी गैजेट एक नॉन-इन्वेसिव (बिना चीरफाड़ वाली) और पीड़ारहित टेक्‍नोलॉजी से लैस है जो यूजर को एक बेहतर लाइफस्‍टाइल जीने में सहायता करती है

केवल 16,650 रुपये की शानदार कीमत पर – फ्लैश बुकिंग्‍स में EYVA के लिए तीसरा बुकिंग चरण 21 मई से 23 मई तक 48 घंटों के लिए लाइव होगा 

दिल्ली: पहले दो बुकिंग चरणों में उल्लेखनीय सफलता दर्ज करने के बाद, अपनी बेजोड़ पेशकशों से लोगों की जिन्‍दगी बदलने के लिये प्रतिबद्ध भारत की प्रमुख हेल्‍थटेक कंपनी Bluesemi अपने क्रांतिकारी और ‘मेड इन इंडिया’ उत्पाद EYVA के लिए एक बार फिर फ्‍लैश बुकिंग्‍स में बुकिंग के तीसरे चरण की शुरूआत करने जा रही है। टीम EYVA द्वारा रविवार 21 मई सुबह 11 बजे से लेकर मंगलवार, 23 मई सुबह 11 बजे तक, 48 घंटों के लिए बुकिंग्‍स एक्सक्लूसिव रूप से ऐप और वेबसाइट eyva.io पर खुली रहेगी। 
इस क्रांतिकारी गैजेट ने 6,00,000 से अधिक लोगों में बिना सुई चुभाए और बिना खून के प्रमुख मापदंडों को रिकॉर्ड किया है और लॉन्च के समय से अब तक भारत के 28 राज्यों में से 26 राज्यों में और 141 शहरों में ग्राहकों द्वारा EYVA का उपयोग किया जा रहा है। इस क्रांतिकारी गैजेट ने महत्वपूर्ण रूप से लोगों के जीवन को प्रभावित किया है और उन्हें एक संपूर्ण जीवनशैली जीने में सहायता कर रहा है।  

आजकल लोगों के लिए अपने स्वास्थ्य की स्थिति की निगरानी करना और एक स्वस्थ जीवनशैली बनाए रखना एक चुनौती बन गई है। आज ज़्यादातर लोग एक निष्क्रिय जीवनशैली जी रहे हैं और इसका संबंध डायबिटीज़, मोटापा, हाई ब्लड प्रेशर, डिप्रेशन (अवसाद), चिंता/घबराहट और अन्य कई बीमरियों से जुड़ा हुआ है। डायबिटीज़ से पीड़ित कई लोगों ने खून में शुगर की मात्रा को मापते समय असहजता महसूस होने की बात कही है क्योंकि आम तौर पर इसमें सुई चुभाना और दर्द शामिल होता है। यह एक प्रमुख समस्या है क्योंकि बाज़ार में आसानी से उपयोग किए जा सकने वाले लाइफस्टाइल गैजेट की कमी है जो नॉन इन्वेसिव यानी बिना किसी चीरफाड़ वाले तरीके से खून में ग्लूकोज़ की मात्रा ब्‍लड प्रेशर ईसीजी, HbA1c इत्यादि को माप सके। 
इसलिए दुनिया का सबसे पहला नॉन-इन्वेसिव लाइफस्टाइल गैजेट- EYVA एक क्रांतिकारी उपलब्धि है। यह बिना सुई चुभाए या दर्द के महज कुछ सेकंडों में हमारे शरीर के छह महत्वपूर्ण मापदंडों का मापन और निगरानी करता है जिसमें ब्लड ग्लूकोज़, ब्लड प्रेशर, हार्ट रेट, ईसीजी, ऑक्सीजन का स्तर, ग्लूकोज़ का औसत स्तर (HbA1c) शामिल है। EYVA की नॉन-इन्वेसिव और पीड़ारहित टेक्नोलॉजी इसे अन्य उत्पादों से अलग करती है। यह गैजेट एक मुफ्त मोबाइल एप्लिकेशन और एक रहस्यमयी दुनिया Anthea Realm के साथ आता है जो हॉलीवुड फिल्म अवतार की काल्पनिक दुनिया से प्रेरित है और जो तंदुरूस्ती के लिए एक अनोखा और इंटरैक्टिव तरीका पेश करता है और यूज़र्स को एक स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रोत्साहित करता है। EYVA का यह डिज़ाइन मर्सिडीज़ विज़न एवीटीआर कार के फ्यूचरिस्टिक लुक से प्रेरित है। यह इतना कॉम्पैक्ट है कि यूज़र्स के पॉकेट में एकदम अच्‍छे से फिट हो जाता है।    

EYVA का एप्लिकेशन अपने यूज़र्स को उनकी रोज़ाना, साप्ताहिक और मासिक स्वास्थ्य स्थिति के बारे में पता लगाने में सहायता करता है, वहीं दूसरी ओर Anthea Realm में आपके शरीर के महत्वपूर्ण मापदंडों की जाँच करना इन्स्टाग्राम और वॉट्सएप देखने जितना ही आसान है जो उतना ही रोमांचक और रोचक है। इसके साथ ही यूज़र्स इस वर्चुअल दुनिया के ज़रिए केवल एक क्लिक के साथ अपनी वर्तमान, पुरानी और लंबे समय में अपनी स्वास्थ्य स्थिति के बारे में विस्तृत गहन जानकारी प्राप्‍त कर सकते हैं। एक और रोचक बात यह है कि जब कोई स्वास्थ्य मापदंड का स्तर सामान्य सीमा से बाहर जाता है तो यह एप्लिकेशन उचित पोषण, फिटनेस और अन्य जीवनशैली बदलावों के माध्यम से आसानी से हमारे स्वास्थ्य को सुधारने के बारे में मूल्यवान और अनुसंधान आधारित गहन जानकारी प्रदान करता है। इतना ही नहीं EYVA मजेदार और रोचक तरीके से यूज़र्स को प्रयोग करने और समझने में सहायता करता है कि कौनसा आहार और जीवनशैली से जुड़ी कौन सी आदतें उनके लिए सबसे बेहतर काम करती हैं। 

EYVA एक सबसे योग्य पारिवारिक गैजेट है जिसे एक साथ अधिकतम चार लोग इस्तेमाल कर सकते हैं, एकदम नेटफ्लिक्स जैसे ओटीटी प्लैटफॉर्म्स की तरह और यही चीज़ इस उत्पाद को एक से अधिक परिवार के सदस्यों के संपूर्ण स्वास्थ्य और तंदुरूस्ती की देखभाल करने के लिए एक किफायती और व्यावहारिक समाधान बनाती है। 

इस मौके पर बात करते हुए श्री सुनील मदिकातला, BlueSemi के CEO और संस्थापक ने कहा, “EYVA की पहले के चरणों की बुकिंग के दौरान ग्राहकों से मिली ज़बरदस्त प्रतिक्रिया से हम बहुत खुश हैं। EYVA के लिए तीसरी बुकिंग विंडो के दौरान भी लोगों से इसी प्रकार की सकारात्मक प्रतिक्रिया और उत्साह का हम बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। मैं EYVA की सफलता का श्रेय हमारी समर्पित और जोश से भरी टीम के प्रतिबद्धता को देता हूँ जिनका मूल उद्देश्य है लोगों को अपनी जीवनशैली में बदलाव लाने में सहायता करना। हमारी आपसी कोशिशों ने हमें अपनी तरह के अनोखे इस लाइफस्टाइल गैजेट को पेश करने के लिए सक्षम बनाया है जो उन कंपनियों के लिए भी बनाना संभव नहीं हो पाया जिनके पास सबसे अधिक संसाधन और पैसे उपलब्ध थे। इस क्रांतिकारी टेक्‍नोलॉजी के अग्रणी के रूप में, EYVA एक मेड इन इंडिया उत्पाद है जो लोगों को सक्षम बनाता है ताकि वे अपनी जीवनशैली को बेहतर बना सकें। एक गेमचेंजर के रूप में, हमारे क्रांतिकारी गैजेट ने हेल्‍थकेयर एवं वेलनेस के क्षेत्र में नए क्षितिज खोलने का काम किया है। 

फ्लैश बुकिंग्‍स के बारे में सभी रोचक जानकारी और नवीनतम अपडेट्स के लिए वेबसाइट eyva.io पर जाएं। इसके साथ ही कुछ अतिरिक्त लाभ पाने के लिए EYVA ऐप भी डाउनलोड करें।

  • admin

    Related Posts

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    नई दिल्ली। देश की सांस्कृतिक विरासत, राष्ट्रीय मूल्यों और राष्ट्रवादी विचारधारा को केंद्र में रखकर नवगठित देश प्रथम पार्टी ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से अपनी राजनीतिक विचारधारा को जन-जन…

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    नोएडा। RAYY, एक भारतीय ऐक्सपीरियेंस डिस्कवरी एवं बुकिंग प्लैटफॉर्म है जो “मेक रूम फॉर मोर लाईफ” के फलसफे पर आधारित है। इस प्लैटफॉर्म ने आज किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में अपने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    • By admin
    • October 24, 2026
    • 27 views
    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    • By admin
    • October 23, 2026
    • 22 views
    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    • By admin
    • October 19, 2026
    • 136 views
    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 64 views
    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 252 views
    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला

    • By admin
    • October 17, 2026
    • 105 views
    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला