सृजनहार’ का ट्रेलर पीवीआर प्लाज़ा में लॉन्च किया गया 

Eros Times: सरहदों से परे एक अलग किस्म की दुनिया की अनूठी कल्पना‌ करने वाली बहुप्रतीक्षित  फ़िल्म ‘द क्रिएटर – सर्जनहार’ का ट्रेलर आज न‌ई दिल्ली के कनॉट प्लेस‌ के पीवीआर प्लाज़ा में भव्य अंदाज़ में लॉन्च ‌किया गया. इस मौके पर फ़िल्म के तमाम कलाकार और फ़िल्म के जुड़े अन्य प्रमुख हस्तियां भी मौजूद थीं द क्रिएटर -सृजनहार’ एक ऐसे अनोखे विषय पर आधारित एक ऐसी अद्भुत फ़िल्म है जो ‘एक एक विश्व, एक धर्म’ की परिकल्पना‌‌ को‌ साकार करने की कोशिशों के तहत बनाई गई है. यह फ़िल्म दुनिया को सरहदों से आज़ाद करने की पुरज़ोर ढंग से वकालत करती है जिससे पूरे विश्व की भलाई छुपी हुई है.

इस फ़िल्म संकल्पना की है राजेश कराटे ‘गुरूजी’ ने जो इस फ़िल्म के निर्माता भी हैं जबकि‌ फ़िल्म का लेखन और निर्देशन प्रवीण हिंगोनिया ने किया है, जो पिछले डेढ़ दशक से अभिनय की दुनिया में भी संलग्न हैं।

लोकप्रिय टीवी शो ‘सीआईडी’ में दया की भूमिका‌ निभाने वाले दयानंद शेट्टी, शाजी चौधरी आर्य बब्बर रजा मुराद अनंत महादेवन प्रमोद महोतो नीलू कोहली संजय स्वराज गुरदीप कोहली रोहित चौधरी भुवनेश माम जश्न कोहली बुशरा शेख हिमानी साहनी अलिज़ा सहगल जैसे कलाकार इस फ़िल्म में अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे

द क्रिएटर – सृजरहार’ में एक सशक्त विलेन के तौर पर नज़र आने वाले शाजी चौधरी इससे पहले फ़िल्म ‘जोधा अकबर सुपरहिट वेब सीरीज़ ‘मिर्ज़ापुर हाल ही में रिलीज़ हुई शाहरुख खान की ‘पठान’ में भी काम‌ कर चुके हैं द क्रिएटर सृजनहार में भी उनका एक अलग ही अंदाज़ देखने को मिलेगा

दिल्ली में फ़िल्म के ट्रेलर लॉन्च के दौरान दयानंद शेट्टी ने कहा इस‌ फ़िल्म का विषय बेहद रोचक और अपने आप में बहुत अनूठा है और यही वजह है कि मैंने‌ इस फ़िल्म में काम‌ करने के लिए फ़ौरन हामी भर‌ दी. यह फ़िल्म पूरे विश्व के कल्याण का‌ संदेश देती है. फ़िल्म में मैं साइंटिस्ट डॉ. रे की भूमिका में हूं. मुझे उम्मीद है कि दर्शकों को मेरे किरदार के साथ-साथ फ़िल्म भी बहुत पसंद आएगी

इस फ़िल्म की संकल्पना तैयार करने वाले और फ़िल्म के‌ निर्माता राजेश कराटे ‘गुरूजी’ ने कहा कि यह मानव जाति की सबसे बड़ी त्रासदी है कि इस विश्व को अलग-अलग मुल्कों और अलग-अलग सरहदों में बांट दिया गया है जो मानव-जाति की समस्याओं की सबसे बड़ी जड़ भी है और इसी बात को ‘द क्रिएटर – सृजनहार’ में पुरज़ोर अंदाज़ में पेश किया गया है

हमेशा से ही कुछ अलग करने की कोशिशों में जुटे रहने वाले फ़िल्म के लेखक और निर्देशक प्रवीण हिंगोनिया का मानना है कि यह फ़िल्म लोगों को एक ऐसे गंभीर मसले के बारे में जागरुक बनाएगी जिसके बारे में अमूमन लोग सोचते भी नहीं हैं

लेखक-निर्देशक प्रवीण हिंगोनिया ने कहा द क्रिएटर – सृजनहार’ का निर्माण हमारे लिए किसी बड़ी उपलब्धि से कम‌ नहीं हैहमारे यहां तमाम तरह की फ़िल्में तो बनती हैं लेकिन इतने बड़े स्तर पर इंसानियत की बात करने वाली ऐसी फ़िल्म कभी नहीं बनी होगी हमें इस बात का अंदाज़ा भी नहीं है सरहदों के बिना यह दुनिया कितनी ख़ूबसूरत हो सकती है

द क्रिएटर – सृजनहार’ 26 म‌ई‌, 2023 को देशभर के‌ सिनेमाघरों में रिलीज़ की जाएगी आप भी अनूठे विषय पर‌ बनी इस फ़िल्म को अपने‌ नज़दीकी सिनेमाघरों में देखना ना भूलें!

  • admin

    Related Posts

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    नई दिल्ली। देश की सांस्कृतिक विरासत, राष्ट्रीय मूल्यों और राष्ट्रवादी विचारधारा को केंद्र में रखकर नवगठित देश प्रथम पार्टी ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से अपनी राजनीतिक विचारधारा को जन-जन…

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    नोएडा। RAYY, एक भारतीय ऐक्सपीरियेंस डिस्कवरी एवं बुकिंग प्लैटफॉर्म है जो “मेक रूम फॉर मोर लाईफ” के फलसफे पर आधारित है। इस प्लैटफॉर्म ने आज किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में अपने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    • By admin
    • October 24, 2026
    • 27 views
    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    • By admin
    • October 23, 2026
    • 22 views
    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    • By admin
    • October 19, 2026
    • 137 views
    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 64 views
    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 252 views
    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला

    • By admin
    • October 17, 2026
    • 105 views
    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला